English

एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 1600 वर्गमीटर है। यदि मैदान की लंबाई 80 m है तो मैदान का परिमाप ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 1600 वर्गमीटर है। यदि मैदान की लंबाई 80 m है तो मैदान का परिमाप ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

दिया गया है, आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = 1600 वर्ग m

तथा आयताकार मैदान की लंबाई = 80 m

हम जानते हैं कि, आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई

माना आयताकार मैदान की चौड़ाई = b

तब, क्षेत्रफल = 80 × b

⇒ 1600 = 80 × b

⇒ `1600/80 = (80 xx b)/80` ...[दोनों पक्षों को 80 से विभाजित करने पर]

⇒ b = 20 m

अब, आयताकार क्षेत्र का परिमाप

= 2 × (लंबाई + चौड़ाई)

= 2 × (80 + 20)

= 2 × 100

= 200 m

shaalaa.com
आयत का परिमाप
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: क्षेत्रमिति - प्रश्नावली [Page 101]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Mathematics [Hindi] Class 6
Chapter 6 क्षेत्रमिति
प्रश्नावली | Q 56. | Page 101

RELATED QUESTIONS

बिंदुओं से बनाए गए वर्ग की एक भुजा को मापो। ऐसे 12 वर्गों की मदद से अलग-अलग तरह की ऐसी जितनी भी आयतें बन सकें, बनाओ।

तुम कितनी आयतें बना पाए?


हर आयत 12 बराबर-बराबर वर्गों से बनी है। इसलिए इन सबका क्षेत्रफल समान है लेकिन इनके घेरों की लंबाई अलग-अलग है।

किस आयत का परिमाप सबसे छोटा है?


क्या पीली आकृति का परिमाप नीली आकृति के परिमाप से ज़्यादा है? क्यों?


40 सेमी लंबाई और 10 सेमी चौड़ाई वाले एक आयताकार बॉक्स के ढ़क्कन को चारों ओर से पूरी तरह एक टेप द्वारा बंद कर दिया जाता है। आवश्यक टेप की लंबाई ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार भूखंड की लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 0.7 किमी और 0.5 किमी है। इसके चारों ओर एक तार से 4 पंक्तियों में बाड़ लगाई जानी है। आवश्यक तार की लंबाई ज्ञात कीजिए। 


एक आयताकार बगीचा जिसकी लंबाई 175 मी और चौड़ाई 125 मी है, के चारों ओर ₹ 12 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


मीना के घर के सामने एक आयताकार बगीचा है, जिसकी लंबाई 10 m और चौड़ाई 4 m हैं (आकृति देखें)। इसके चारों तरफ दो छोटी भुजा व एक बड़ी भुजा में, प्रवेश के लिए 1 m जगह छोड़ते हुए, बाड़ लगायी गयी है। बाड़ की लंबाई ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार मैदान की लंबाई 250 m और चौड़ाई 150 m है। अनुराधा इस मैदान के चारों ओर तीन बार दौड़ती है। उसने कुल कितनी दूरी दौड़ कर तय कौ? मैदान के चारों तरफ 4 km की दूरी तये करने में उसे कितनी बार दौड़ना होगा?


अनमोल के पास 90 cm × 40 cm माप का एक चार्ट पेपर है जबकि अभिषेक के पास 50 cm × 70 cm माप का वैसा ही चार्ट पेपर है। टेबल पर इनमें से कौन-सा चार्ट पेपर अधिक जगह घेरेगा?


एक आयताकार पथ, जिसकी लंबाई 60 m और चौड़ाई 3 m है, 25 cm भुजा वाली वर्गाकार टाइलों से ढका गया है। इसकी चौड़ाई के सहारे, एक पंक्ति में कितनी टाइलें लगेंगी? इस प्रकार की कुल कितनी पंक्तियाँ होंगी? इस पथ को बनाने में प्रयुक्त टाइलों की संख्या ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×