Advertisements
Advertisements
Question
दो समांतर रेखाओं को किसी तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेदित करने पर बनने वाले कोणों में से किसी एक कोण का माप 40° हो तो उसके संगत कोण का माप ______ होता है।
Options
40°
140°
50°
180°
Advertisements
Solution
दो समांतर रेखाओं को किसी तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेदित करने पर बनने वाले कोणों में से किसी एक कोण का माप 40° हो तो उसके संगत कोण का माप 40° होता है।
स्पष्टीकरण :

मान लीजिए रेखा RP || रेखा MS और रेखा DK एक तिर्यक रेखा है जो उन्हें क्रमशः H और G पर काटती है।
∠DHP = 40°
तथा ∠HGS का संगत कोण ∠DHP है।
यह ज्ञात है कि, दो समानांतर रेखाओं की तिर्यक रेखा से बने संगत कोण समान माप के होते हैं।
∴ ∠HGS = 40°
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निचे दी गई आकृति में यदि किरण BA || किरण DE, ∠C = 50° तथा ∠D = 100° तो ∠ABC का माप ज्ञात कीजिए।

(सूचना: बिंदु C से किरण BA केसमांतर रेखा खींचिए।)
किरण PQ तथा किरण PR परस्पर लंब है । बिंदु B यह ∠QPR के अंतःभाग में तथा बिंदु A यह ∠RPQ के बाह्यभाग में है । किरण PB तथा किरण PA परस्पर लंब है । इस आधार पर आकृति बनाइए तथा निम्नलिखित कोणों की जोड़ियाँ लिखिए ।
- कोटीपूरक कोण
- संपूरक कोण
- सर्वांगसम कोण
सिद्ध कीजिए कि कोई रेखा किसी एक प्रतल की दो समांतर रेखाओं में से एक रेखा पर लंब हो तो वह रेखा दूसरी रेखा पर भी लंब होती है।
निचे दी गई आकृति में रेखा AB || रेखा CD || रेखा EF तथा रेखा QP उनकी तिर्यक रेखा है। यदि y : z = 3 : 7 तो x का मान ज्ञात कीजिए।

निचे दी गई आकृति में यदि रेखा q || रेखा r, तथा रेखा p उसकी तिर्यक रेखा हो और a = 80° तो f तथा g ज्ञात कीजिए।

