English

चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं।

Advertisements
Advertisements

Question

चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजेन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं। इस व्यवहार में 5% की दर से देय कुल जीएसटी ज्ञात कीजिए। इस आधार पर केंद् का देय कर (CGST) तथा केंद् शासन प्रदेश का देय कर (UTGST) ज्ञात कीजिए।(केंद्रशासित प्रदेश में SGST के स्थान पर UTGST होता है।)

Sum
Advertisements

Solution

गैस एजेन्सी के मालिक ने ₹ 24,500 में कुछ टंकियाँ खरीदा।

उस पर उसने 5% की दर से GST जमा किया।

गैस एजेन्सी के मालिक का इनपुट टैक्स = `24500 xx 5/100`

= 245 × 5

= ₹ 1225

∴ गैस एजेन्सी के मालिक का ITC = ₹ 1225

गैस एजेन्सी के मालिक ने ₹ 26,500 में बेचा।

इस बिक्री पर एजेन्सी ने 5% दर से GST संकलित किया।

∴ एजेन्सी का आऊटपुट टैक्स = `26500 xx 5/100`

= 265 × 5

= ₹ 1325

इस आधार पर,

एजेन्सी का देय कर GST = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 1325 − 1225

= ₹ 100

∴ एजेन्सी का देय कर (CGST) = `100/2` = ₹ 50

चंडीगढ यह संघराज्य (UT) है, इस कारण एजेन्सी का देय UTGST = ₹ 50

∴ देय GST ₹ 100, CGST ₹ 50 है तथा UTGST ₹ 50 है।

shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: आर्थिक नियोजन - प्रश्नसंग्रह 4.2 [Page 93]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 4 आर्थिक नियोजन
प्रश्नसंग्रह 4.2 | Q (4) | Page 93

RELATED QUESTIONS

चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?


जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।

नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।

पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक

इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________

वस्तु का विवरण: 

मोबाइल बैटरी की दर ₹ 200 GST की दर 12% HSN  8507 1 नग
हेडफोन की दर ₹ 750 GST की दर 18% HSN 8518 1 नग

निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।

नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।

पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।

प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.

वस्तु का विवरण:

1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,

2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%


जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।


जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।


किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?


श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?


किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से

  1. थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
  2. थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।

ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।

  1. अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
  2. वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
  3. वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×