Advertisements
Advertisements
Question
बिंदुओं (6, -6), (3, -7) और (3, 3) से होकर जाने वाले वृत्त का केंद्र ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
मान लीजिए दिए हुए बिन्दुओं A(6, -6), B(3, -7) और C(3, 3) से होकर जाने वाले वृत्त का केन्द्र O(x, y) है तो OA = OB = OC वृत्त की त्रिज्याएँ हैं।
⇒ `sqrt((x - 6)^2 + (y + 6)^2) = sqrt((x - 3)^2 + (y + 7)^2) = sqrt((x - 3)^2 + (y - 3)^2)`
⇒ (x - 6)2 + (y + 6)2 = (x - 3)2 + (y + 7)2 = (x - 3)2 + (y - 3)2
(दोनों ओर वर्ग करने पर)
⇒ (x - 6)2 + (y + 6)2 = (x - 3)2 + (y + 7)2 (OA = OB से)
⇒ x2 - 12x + 36 + y2 + 12y + 36 = x2 - 6x + 9 + y2 + 14y + 49
⇒ – 12x + 6x + 12y - 14y + 72 - 58 = 0
⇒ – 6x - 2y + 14 = 0
⇒ 3x + y = 7 ….(1)
⇒ (x - 3)2 + (y + 7)2 = (x - 3)2 + (y - 3)2 (OB = OC से)
⇒ x2 - 6x + 9 + y2 + 14y + 49 = x2 - 6x + 9 + y2 - 6y + 9
⇒ -6x + 6x + 14y + 6y = 18 - 58
⇒ 20y = -40
⇒ y = `(-40)/20 = -2` …..(2)
समीकरण (2) से y = -2 का मान समीकरण (1) में रखने पर,
⇒ 3x - 2 = 7
⇒ 3x = 7 + 2
⇒ 3x = 9
⇒ x = `9/3` = 3
अतः वृत्त के केन्द्र के अभीष्ट निर्देशांक (3, -2) हैं।
RELATED QUESTIONS
यदि बिंदु L(x, 7) और M(1, 15) के बीच की दूरी 10 हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
नीचे दिए गए बिंदु एकरेखीय हैं या नहीं? इसकी जाँच कीजिए।
L(-2, 3), M(1, -3), N(5, 4)
सिद्ध कीजिए कि, P(2, -2), Q(7, 3), R(11, -1) और S(6, -6) समांतर चर्तुभुज के शीर्षबिंदु है।
सिद्ध कीजिए कि, बिंदु P(1, −2), Q(5, 2), R(3, −1) और S(−1, −5) समांतर चतुर्भुज के शीर्षबिंदु हैं।
बिंदुओं A(-4, -2), B(-3, -7) C(3, -2) और D(2, 3) को क्रम से जोड़ने पर बनने वाले `square`ABCD का प्रकार लिखिए।
y का वह मान ज्ञात कीजिए, जिसके लिए बिंदु P(2, -3) और Q(10, y) के बीच की दूरी 10 मात्रक है।
निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा बनने वाले चतुर्भुज का प्रकार (यदि कोई है तो) बताइए तथा अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए:
(4, 5), (7, 6), (4, 3), (1, 2)
बिंदुओं A(0, 6) और B(0, –2) के बीच की दूरी ______ है।
बिंदुओं A(–2, –5) और B(2, 5) को मिलाने वाले रेखाखंड के लंब समद्विभाजक पर स्थित एक बिंदु ______ है।
बिंदु P(0, 2), बिंदुओं A(–1, 1 ) और B(3, 3) को मिलाने वाले रेखाखंड के लंब समद्विभाजक और y-अक्ष का प्रतिच्छेद बिंदु है।
