Advertisements
Advertisements
Question
ऐसे पाँच उदाहरण सोचो और लिखो कि जानवर तुम्हारी जिंदगी से कैसे जुड़े हैं।
Advertisements
Solution
जानवर निम्नांकित तरीके से हमारी जिन्दगी से जुड़े हैं:
कुत्ता-कुत्ता, आदमी का सबसे अच्छा तथा वफादार दोस्त है। यह हमारे घरों की रक्षा करता है। गाय-गाय आदमी के लिए दूध का एक मुख्य एवं महत्वपूर्ण स्रोत है। भैंस-भैंस भी दूध के मुख्य एवं महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। बैल-बैल खेती के लिए तथा गाड़ियों को खींचने के लिए एक महत्वूपर्ण जानवर। घोड़ा-घोड़ा भी अनादि काल से आदमी का दोस्त रहा है। यह गाड़ियों को खींचने तथा एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन रहा है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
नक्शे में देखकर बताओ कि मुंबई से कश्मीर जाने के रास्ते में कौन-कौन से राज्य आएँगे?
तुमने किस-किस तरह के घर देखे हैं? उनके बारे में बताओ। चित्र भी बनाओ।
वह कितनी उँचाई पर था? क्या वहाँ साँस लेने में तुम्हें भी परेशानी आई?
तुम ज़्यादा-से-ज़्यादा कितनी उँचाई तक गए हो?
चांगपा लोगों की जिंदगी पूरी तरह से इन जानवरों से जुड़ी है। क्या कोई जानवर तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा हैं? जैसे-तुम्हारा कोई पालतू जानवर या खेती में इस्तेमाल किए गए जानवर, इत्यादि।
तुमने पढ़ा कि चांगथांग इलाके में तापमान 0°C से काफ़ी कम हो जाता है। टी.वी. या अखबार में देखकर बताओ कि और कौन-से शहर हैं जिनका तापमान 0°C से भी कम हो जाता है। वे शहर भारत के हो सकते हैं या किसी और देश के भी। किन महीनों में तुम्हें ऐसे तापमान की खबरें देखने को मिलेंगी?
तुम्हारे घर में क्या कोई खास बात है? जैसे - ज़्यादा बारिश होती है तो ढलवाँ छत या बड़ा बरामदा, जहाँ गर्मियों में सोते हो और धूप में कुछ सुखाते हो।
इस चित्र को देखो। क्या इसमें कुछ घर पहचान पा रहे हो? ये लकड़ी और मिट्टी के घर हैं जिनमें सर्दियों में कोई नहीं रहता। गर्मियों में बकरवाल लोग यहाँ रहने आते हैं जब वे बकरियों को चराने के लिए पहाड़ों की उँचाइयों पर ले जाते हैं।
अंदाज़ा लगाओ कि बकरवाल और चांगपा लोगों की जिंदगी में कौन-सी बातें मिलती-जुलती हो सकती हैं? और क्या फ़र्क है?
तुमने जम्मू-कश्मीर के तरह-तरह के बसेरों के बारे में पढ़ा - कुछ ऊँचे पहाड़ पर, कुछ पानी में, कुछ जिनमें लकड़ी और पत्थर पर सुंदर डिज़ाइन हैं, कुछ जिन्हें बाँधकर किसी और जगह भी ले जाया जा सकता है।
यह घर तुम्हारे घर से कैसे अलग हैं?
