English

अब ऐसा विश्वास किया जाता है कि स्वयं प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (जो सामान्य द्रव्य के नाभिकों का निर्माण करते हैं) और अधिक मूल इकाइयों जिन्हें क्वार्क कहते हैं, के बने हैं। - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

अब ऐसा विश्वास किया जाता है कि स्वयं प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (जो सामान्य द्रव्य के नाभिकों का निर्माण करते हैं) और अधिक मूल इकाइयों जिन्हें क्वार्क कहते हैं, के बने हैं। प्रत्येक प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन तीन क्वार्को से मिलकर बनता है। दो प्रकार के क्वार्क होते हैं : ‘अप क्वार्क (u द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर + (2/3)e आवेश तथा ‘डाउन क्वार्क (d द्वारा निर्दिष्ट) जिन पर (-1/3) e आवेश होता है, इलेक्ट्रॉन से मिलकर सामान्य द्रव्य बनाते हैं। (कुछ अन्य प्रकार के क्वार्क भी पाए गए हैं जो भिन्न असामान्य प्रकार का द्रव्य बनाते हैं।) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन के सम्भावित क्वार्क संघटन सुझाइए।

Numerical
Advertisements

Solution

दिया है, u = `+ 2/3`e   तथा d = `- 1/3 "e"`

∵ प्रोटॉन पर आवेश = + e

`=> + 2/3 "e" + 2/3 "e" - 1/"e" = + "e"` या u + u + d = + e

अतः प्रोटॉन 2u क्वार्क तथा 1d क्वार्क से मिलकर बना है। 

∵ न्यूट्रॉन पर आवेश = 0

`=> + 2/3 "e" - 1/3 "e" - 1/3 "e" = 0` या u + d + d = 0

अतः न्यूट्रॉन एक u क्वार्क तथा 2d क्वार्क से  मिलकर बना है।

shaalaa.com
प्रेरण द्वारा आवेशन
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र - अभ्यास [Page 49]

APPEARS IN

NCERT Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
Chapter 1 वैद्यत आवेश तथा क्षेत्र
अभ्यास | Q 1.31 | Page 49
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×