Advertisements
Advertisements
Question
आप मादा युग्मकोभिद् के एकबीजाणुज विकास से क्या समझते हैं?
Advertisements
Solution
गुरुबीजाणुजनन के फलस्वरूप बने गुरुबीजाणु चतुष्क (tetrad) में से तीन नष्ट हो जाते हैं। तथा केवल एक गुरुबीजाणु ही सक्रिय होता है जो मादा युग्मकोभिद् का विकास करता है। गुरुबीजाणु का केन्द्रक तीन, सूत्री विभाजनों द्वारा आठ केन्द्रक बनाता है। प्रत्येक ध्रुव पर चार-चार केंद्रक व्यवस्थित हो जाते हैं। भ्रूणकोष के बीजाण्डद्वारी ध्रुव पर स्थित चारों केंद्रक में से तीन केंद्रक कोशिकाएँ अंडउपकरण (egg apparatus) बनाते हैं, जबकि निभागीय सिरे के चार केंद्रकों में से तीन केंद्रक प्रतिव्यासांत कोशिकाएँ (antipodal cells) बनाते हैं। दोनों ध्रुवों से आये एक-एक केंद्रक, केन्द्रीय कोशिका में संयोजन द्वारा ध्रुवीय बीजांडकाय (polar nucleus) बनाते हैं। चूंकि मादा युग्मकोद्भिद् सिर्फ एक ही गुरुबीजाणु से विकसित होता है, अत: इसे एकबीजाणुज विकास कहते हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित शब्दावलियों को सही विकासीय क्रम में व्यवस्थित करें-
परागकण, बीजाणुजन ऊतक, लघुबीजाणु चतुष्क, परागमातृ कोशिका, नर युग्मक।
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7-कोशीय, 8-न्युकिलयेट (केंद्रक) प्रकृति की व्याख्या करें।
उन्मील परागणी पुष्पों से क्या तात्पर्य है?
बैगिंग (बोरावस्त्रावरण) या थैली लगाना तकनीक क्या है?
परागकण भित्ति रचना में टेपीटम की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
इनमें विभेद करें –
बीजपत्राधार तथा बीजपत्रोपरिक
इनमें विभेद करें –
अध्यावरण तथा बीज चोल
लघुबीजाणुधानी तथा गुरूबीजांणुधानी घटनाओं के अंत में बनने वाली संरचनाओं के नाम बताएँ?
क्या अनुन्मील्य पुष्पों में परपरागण सम्पन्न होता है? अपने उत्तर की सतर्क व्याख्या करें।
एक पादप प्रजनक कब और क्यों विपुंसन तकनीक का प्रयोग करता है?
