Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप मादा युग्मकोभिद् के एकबीजाणुज विकास से क्या समझते हैं?
Advertisements
उत्तर
गुरुबीजाणुजनन के फलस्वरूप बने गुरुबीजाणु चतुष्क (tetrad) में से तीन नष्ट हो जाते हैं। तथा केवल एक गुरुबीजाणु ही सक्रिय होता है जो मादा युग्मकोभिद् का विकास करता है। गुरुबीजाणु का केन्द्रक तीन, सूत्री विभाजनों द्वारा आठ केन्द्रक बनाता है। प्रत्येक ध्रुव पर चार-चार केंद्रक व्यवस्थित हो जाते हैं। भ्रूणकोष के बीजाण्डद्वारी ध्रुव पर स्थित चारों केंद्रक में से तीन केंद्रक कोशिकाएँ अंडउपकरण (egg apparatus) बनाते हैं, जबकि निभागीय सिरे के चार केंद्रकों में से तीन केंद्रक प्रतिव्यासांत कोशिकाएँ (antipodal cells) बनाते हैं। दोनों ध्रुवों से आये एक-एक केंद्रक, केन्द्रीय कोशिका में संयोजन द्वारा ध्रुवीय बीजांडकाय (polar nucleus) बनाते हैं। चूंकि मादा युग्मकोद्भिद् सिर्फ एक ही गुरुबीजाणु से विकसित होता है, अत: इसे एकबीजाणुज विकास कहते हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
निम्नलिखित शब्दावलियों को सही विकासीय क्रम में व्यवस्थित करें-
परागकण, बीजाणुजन ऊतक, लघुबीजाणु चतुष्क, परागमातृ कोशिका, नर युग्मक।
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7-कोशीय, 8-न्युकिलयेट (केंद्रक) प्रकृति की व्याख्या करें।
उन्मील परागणी पुष्पों से क्या तात्पर्य है?
स्व-अयोग्यता क्या है?
बैगिंग (बोरावस्त्रावरण) या थैली लगाना तकनीक क्या है?
विपुंसन से क्या तात्पर्य है?
इनमें विभेद करें –
बीजपत्राधार तथा बीजपत्रोपरिक
लघुबीजाणुधानी तथा गुरूबीजांणुधानी घटनाओं के दौरान किस प्रकार का कोशिका विभाजन संपन्न होता है?
स्व-अयोग्यता वाली प्रजातियों में स्व-परागण प्रक्रिया बीज की रचना तक क्यों नहीं पहुँच पाती है?
एक पादप प्रजनक कब और क्यों विपुंसन तकनीक का प्रयोग करता है?
