English

1.0 m लंबी धातु की छड़ उसके एक सिरे से जाने वाले अभिलंबवत अक्ष के परितः 400 rad s-1 की कोणीय आवृत्ति से घूर्णन कर रही है। छड़ का दूसरा सिरा एक धात्विक वलय से संपर्कित है। - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

1.0 m लंबी धातु की छड़ उसके एक सिरे से जाने वाले अभिलंबवत अक्ष के परितः 400 rad s-1 की कोणीय आवृत्ति से घूर्णन कर रही है। छड़ का दूसरा सिरा एक धात्विक वलय से संपर्कित है। अक्ष के अनुदिश सभी जगह 0.5 T का एकसमान चुंबकीय-क्षेत्र उपस्थित है। वलय तथा अक्ष के बीच स्थापित विद्युत वाहक बल की गणना कीजिए।

Numerical
Advertisements

Solution

दिया है, धात्विक छड़ की लंबाई l = 1 m

कोणीय आवृत्ति ω = 400 rad/s

चुंबकीय क्षेत्र B = 0.5 T 

छड़ के एक सिरे का रेखीय वेग शून्य है, जबकि दूसरे सिरे का रेखीय वेग lω है।

छड़ का औसत रैखिक वेग, v = `("I"w + 0)/2`

= `("I"w)/2`

केंद्र और वलय के बीच स्थापित विद्युत वाहक बल,

e = Blv

= BI `(("I"w)/2)`

= `("BI"^2 w)/2`

= `(0.5 xx (1)^2 xx 400)/2`

 = 100 V

अतः, केंद्र और वलय के बीच स्थापित विद्युत वाहक बल 100 V है।

shaalaa.com
प्रेरकत्व - अन्योन्य प्रेरकत्व
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: वैद्युतचुंबकीय प्रेरण - अभ्यास [Page 173]

APPEARS IN

NCERT Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
Chapter 6 वैद्युतचुंबकीय प्रेरण
अभ्यास | Q 6.5 | Page 173

RELATED QUESTIONS

एक लंबी परिनालिका के इकाई सेंटीमीटर लंबाई में 15 फेरे हैं। उसके अंदर 2.0 cm2 का एक छोटा-सा लूप परिनालिका की अक्ष के लंबवत रखा गया है। यदि परिनालिका में बहने वाली धारा का मान 2.0 A में 4.0 A से 0.1 s कर दिया जाए तो धारा परिवर्तन के समय प्रेरित विद्युत वाहक बल कितना होगा?


  1. चित्र में दर्शाए अनुसार एक लम्बे, सीधे तार तथा एक वर्गाकार लूप जिसकी एक भुजा की लम्बाई a है, के लिए अन्योन्य प्रेरकत्व का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  2. अब मान लीजिए कि सीधे तार में 50 A की धारा प्रवाहित हो रही है तथा लूप एक स्थिर वेग v = 10 m/s से दाईं ओर को गति कर रहा है। लूप में प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिकलन चित्र 6.7 उंस क्षण पर कीजिए जब x = 0.2 m हो। लूप के लिए a = 0.1 m लीजिए तथा यह मान लीजिए कि उसका प्रतिरोध बहुत अधिक है।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×