मराठी

NCERT solutions for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ chapter 3 - सरल रेखा में गति [Latest edition]

Advertisements

Chapters

NCERT solutions for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ chapter 3 - सरल रेखा में गति - Shaalaa.com
Advertisements

Solutions for Chapter 3: सरल रेखा में गति

Below listed, you can find solutions for Chapter 3 of CBSE NCERT for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११.


अभ्यास
अभ्यास [Pages 56 - 61]

NCERT solutions for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ 3 सरल रेखा में गति अभ्यास [Pages 56 - 61]

3.1 (a)Page 56

नीचे दिए गए गति के उदाहरण में वस्तु को लगभग बिंदु वस्तु माना जा सकता है:

दो स्टेशनों के बीच बिना किसी झटके के चल रही कोई रेलगाड़ी।

3.1 (b)Page 56

नीचे दिए गए गति के उदाहरण में वस्तु को लगभग बिंदु वस्तु माना जा सकता है:

किसी वृत्तीय पथ पर साइकिल चला रहे किसी व्यक्ति के ऊपर बैठा कोई बंदर।

3.1 (c)Page 56

नीचे दिए गए गति के उदाहरण में वस्तु को लगभग बिंदु वस्तु माना जा सकता है:

जमीन से टकरा कर तेजी से मुड़ने वाली क्रिकेट की कोई फिरकती गेंद।

3.1 (d)Page 56

नीचे दिए गए गति के उदाहरण में वस्तु को लगभग बिंदु वस्तु माना जा सकता है:

किसी मेज के किनारे से फिसलकर गिरा कोई बीकर।

3.2Page 56

दो बच्चे A व B अपने विद्यालय O से लौटकर अपने-अपने घर मे क्रमशः P तथा Q को जा रहे हैं। उनके स्थिति-समय (x - t)  ग्राफ चित्र में दिखाए गए हैं। नीचे लिखे कोष्ठकों में सही प्रविष्टियों को चुनिए: 

  1. B/A की तुलना में A/B विद्यालय से निकट रहता है।
  2. B/A की तुलना में A/B विद्यालय से पहले चलता है।
  3. B/A की तुलना में A/B तेज चलता है।
  4. A और B घर (एक ही/भिन्न) समय पर पहुँचते हैं।
  5. A/B सड़क पर B/A से (एक बार/दो बार) आगे हो जाते हैं।
3.3Page 57

एक महिला अपने घर से प्रातः 9.00 बजे 2.5 km दूर अपने कार्यालय के लिए सीधी सड़क पर 5 kmh-1 चाल से चलती है। वहाँ वह सायं 5.00 बजे तक रहती है और 25 kmh-1 की चाल से चल रही किसी ऑटो रिक्शा द्वारा अपने घर लौट आती है। उपयुक्त पैमाना चुनिए तथा उसकी गति का x-t ग्राफ खींचिए।

3.4Page 57

कोई शराबी किसी तंग गली में 5 कदम आगे बढ़ता है और 3 कदम पीछे आता है, उसके बाद फिर 5 कदम आगे बढ़ता है और 3 कदम पीछे आता है, और इसी तरह वह चलता रहता है। उसका हर कदम 1m लंबा है और 1s समय लगता है। उसकी गति का x - t ग्राफ खींचिए। ग्राफ से तथा किसी अन्य विधि से यह ज्ञात कीजिए कि वह जहाँ से चलना प्रारंभ करता है वहाँ से 13 m दूर किसी गड्ढे में कितने समय पश्चात गिरता है?

3.5Page 57

कोई जेट वायुयान 500 kmh-1 की चाल से चल रहा है और यह जेट यान के सापेक्ष 1500 kmh-1 की चाल से अपने दहन उत्पादों को बाहर निकालता है। जमीन पर खड़े किसी प्रेक्षक के सापेक्ष इन दहन उत्पादों की चाल क्या होगी?

3.6Page 57

सीधे राजमार्ग पर कोई कार 126 kmh-1 की चाल से चल रही है। इसे 200 m की दूरी पर रोक दिया जाता है। कार के मंदन को एकसमान मानिए और इसका मान निकालिए। कार को रुकने में कितना समय लगा?

3.7Page 57

दो रेलगाड़ियाँ A व B दो समांतर पटरियों पर 72 kmh-1 की एकसमान चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। प्रत्येक गाड़ी 400 m लंबी है और गाड़ी A गाड़ी B से आगे है। B का चालक A से आगे निकलना चाहता है तथा 1 ms-2 से इसे त्वरित करता है। यदि 50 s के बाद B को गार्ड A के चालक से आगे हो जाता है तो दोनों के बीच आरंभिक दूरी कितनी थी?

3.8Page 57

दो लेन वाली किसी सड़क पर कार A 36 kmh-1 की चाल से चल रही है। एक-दूसरे की विपरीत दिशाओं में चलती दो कारें B वा C जिनमें से प्रत्येक की चाल 54 kmh-1 है, कार A तक पहुँचना चाहती है। किसी क्षण जब दूरी AB दूरी AC के बराबर है तथा दोनों 1 km हैं, कार B का चालक यह निर्णय करता है कि कार C के कार A तक पहुँचने के पहले ही वह कार A से आगे निकल जाए। किसी दुर्घटना से बचने के लिए कार B का कितना न्यूनतम त्वरण जरूरी है?

3.9Page 57

दो नगर A व B नियमित बस सेवा द्वारा एक-दूसरे से जुड़े हैं और प्रत्येक T मिनट के बाद दोनों तरफ बसें चलती हैं। कोई व्यक्ति साइकिल से 20 kmh-1 की चाल से A से B की तरफ जा रहा है और यह नोट करता है कि प्रत्येक 18 मिनट के बाद एक बस उसकी गति की दिशा में तथा प्रत्येक 6 मिनट बाद उसके विपरीत दिशा में गुजरती है। बस सेवाकाल T कितना है और बसें सड़क पर किस चाल (स्थिर मानिए) से चलती हैं?

3.10Page 57

कोई खिलाड़ी एक गेंद को ऊपर की ओर आरंभिक चाल 29 ms-1 से फेंकता है,

  1. गेंद की ऊपर की ओर गति के दौरान त्वरण की दिशा क्या होगी?
  2. इसकी गति के उच्चतम बिंदु पर गेंद के वेग व त्वरण क्या होंगे?
  3. गेंद के उच्चतम बिंदु पर स्थान के समय को x= 0 व t = 0 चुनिए, ऊध्र्वाधर नीचे की ओर की दिशा को x-अक्ष की धनात्मक दिशा मानिए। गेंद की ऊपर की व नीचे की ओर गति के दौरान स्थिति, वेग व त्वरण के चिह्न बताइए।
  4. किस ऊँचाई तक गेंद ऊपर जाती है और कितनी देर के बाद गेंद खिलाड़ी के हाथों में आ जाती है? [g = 9.8m s-2 तथा वायु का प्रतिरोध नगण्य है।]
3.11 (a)Page 57

नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:

एकविमीय गति में किसी कण की किसी क्षण चाल शून्य होने पर भी उसका त्वरण अशून्य हो सकता है।

  • सत्य

  • असत्य

3.11 (b)Page 57

नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:

एकविमीय गति में किसी कण की चाल शून्य होने पर भी उसका वेग अशून्य हो सकता है।

  • सत्य

  • असत्य

3.11 (c)Page 57

नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:

एकविमीय गति में किसी कण की चाल स्थिर हो तो त्वरण अवश्य ही शून्य होना चाहिए।

  • सत्य

  • असत्य

3.11 (d)Page 57

नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:

एकविमीय गति में किसी कण की चाल अवश्य ही बंढती रहेगी, यदि उसका त्वरण धनात्मक हो।

  • सत्य

  • असत्य

3.12Page 57

किसी गेंद को 90 m की ऊँचाई से फर्श पर गिराया जाता है। फर्श के साथ प्रत्येक टक्कर में गेंद की चाल `1/10` कम हो जाती है। इसकी गति का t= 0 से 12 s के बीच चाल-समय ग्राफ खींचिए।

3.13Page 57

उदाहरण सहित निम्नलिखित के बीच का अंतर को स्पष्ट कीजिए: 

  1. किसी समय अंतराल में विस्थापन के परिमाण (जिसे कभी-कभी दूरी भी कहा जाता है)। और किसी कण द्वारा उसी अंतराल के दौरान तय किए गए पथ की कुल लंबाई।
  2. किसी समय अंतराल में औसत वेग के परिमाण और उसी अंतराल में औसत चाल (किसी समय अंतराल में किसी कण की औसत चाल को समय अंतराल द्वार विभाजित की गई कुल पथ-लंबाई के रूप में परिभाषित किया जाता है)।प्रदर्शित कीजिए कि (a) व (b) दोनों में हीं दूसरी राशि पहली से अधिक या उसके बराबर है । समता का चिह्न कब सत्य होता है ? (सरलता के लिए केवल एकबिमीय गति पर विचार कीजिए।)
3.14Page 58

कोई व्यक्ति अपने घर से सीधी सड़क पर 5 kmh-1 की चाल से 2.5 km दूर बाजार तक पैदल जाता है। परंतु  बाजार बंद देखकर वह उसी क्षण वापस मुड़ जाता है तथा 7.5 km h-1 की चाल से घर लौट आता है। समय अंतराल (i) 0-30 मिनट, (ii) 0-50 मिनट, (iii) 0-40 मिनट की अवधि में उस व्यक्ति (a) के माध्य वेग का परिमाण तथा (b) की माध्य चाल क्या है?

(नोट: आप इस उदाहरण से समझ सकेंगे कि औसत चाल को औसत-वेग के परिमाण के रूप में परिभाषित करने की अपेक्षा समय द्वारा विभाजित कुल पथ-लंबाई के रूप में परिभाषित करना अधिक अच्छा क्यों है? आप थककर घर लौटे उस व्यक्ति को यह बताना नहीं चाहेंगे कि उसकी औसत चाल शून्य थी।)

3.15Page 58

हमने अभ्यास में औसत चाल व औसत वेग के परिमाण के बीच के अंतर को स्पष्ट किया है। यदि हम तात्क्षणिक चाल व वेग के परिमाण पर विचार करते हैं तो इस तरह का अंतर करना आवश्यक नहीं होता। तात्क्षणिक चाल हमेशा तात्क्षणिक वेग के बराबर होती है। क्यों?

3.16Page 58

चित्र में के ग्राफ को ध्यान से देखिए और देखकर बताइए कि वह ग्राफ एकविमीय गति को संभवतः नहीं दर्शा सकता।

3.17Page 58

चित्र में किसी कण की एकविमीय गति का x-t ग्राफ दिखाया गया है। ग्राफ से क्या यह कहना ठीक होगा कि यह कण है t <0 के लिए किसी सरल रेखा में और है t > 0 के लिए किसी परवलीय पथ में गति करता है। यदि नहीं, तो ग्राफ के संगत किसी उचित भौतिक संदर्भ का सुझाव दीजिए।

3.18Page 58

किसी राजमार्ग पर पुलिस की कोई गाड़ी 30 km/h की चाल से चल रही है और यह उसी दिशा में 192 km/h की चाल से जा रही किसी चोर की कार पर गोली चलाती है। यदि गोली की नाल मुखी चाल 150 ms-1 है तो चोर की कार को गोली किस चाल के साथ आघात करेगी?

(नोट-उस चाल को ज्ञात कीजिए जो चोर की कार को हानि पहुँचाने में प्रासंगिक हो।)

3.19 (a)Page 59

चित्र में दिखाए गए ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए:

3.19 (b)Page 59

चित्र में दिखाए गए ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए:

3.19 (c)Page 59

चित्र में दिखाए गए ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए:

3.20Page 59

नीचे दिए गए चित्र में किसी कण की एकविमीय सरल आवर्ती गति के लिए x - t ग्राफ दिखाया गया है। समय t = 0.3 s, 1.2 s, – 1.2s पर कण के स्थिति, वेग व त्वरण के चिह्न क्या होंगे?

3.21Page 59

नीचे दिए गए चित्र में किसी कण की एकविमीय गति का x-t ग्राफ दर्शाता है। इसमें तीन समान अंतराल दिखाए गए हैं। किस अंतराल में औसत चाल अधिकतम है और किसमें न्यूनतम है? प्रत्येक अंतराल के लिए औसत वेग का चिह्न बताइए।

3.22Page 59

नीचे दिए गए चित्र में किसी नियत (स्थिर) दिशा के अनुदिश चल रहे कण का चाल-समय ग्राफ दिखाया गया है। इसमें तीन समान समय अंतराल दिखाए गए हैं। किस अंतराल में औसत त्वरण का परिमाण अधिकतम होगा? किस अंतराल में औसत चाल अधिकतम होगी? धनात्मक दिशा को गति की स्थिर दिशा चुनते हुए तीनों अंतरालों में ν तथा a के चिह्न बताइए। A, B, C व D बिंदुओं पर त्वरण क्या होंगे?

अतिरिक्त अभ्यास

3.23Page 60

कोई तीन पहिये वाला स्कूटर अपनी विरामावस्था से गति प्रारंभ करता है। फिर 10 s तक किसी सीधी सड़क पर 1m s-2 के एकसमान त्वरण से चलता है। इसके बाद वह एकसमान वेग से चलता है। स्कूटर द्वारा n वें सेकंड (n= 1, 2, 3, ……) में तय की गई दूरी को n के सापेक्ष आलेखित कीजिए। आप क्या आशा करते हैं कि त्वरित गति के दौरान यह ग्राफ कोई सरल रेखा या कोई परवलय होगा?

3.24Page 60

किसी स्थिर लिफ्ट में (जो ऊपर से खुली है) कोई बालक खड़ा है। वह अपने पूरे जोर से एक गेंद ऊपर की ओर फेंकता है जिसकी प्रारंभिक चाल 49 ms-1 है। उसके हाथों में गेंद के वापस आने में कितना समय लगेगा? यदि लिफ्ट ऊपर की ओर 5 m s-1 की एकसमान चाल से गति करना प्रारंभ कर दे और वह बालक फिर गेंद को अपने पूरे जोर से फेंकता तो कितनी देर में गेंद उसके हाथों में लौट आएगी?

3.25Page 60

क्षैतिज में गतिमान कोई लंबा पट्टा 4 km/h की चाल से चल रहा है। एक बालक इस पर (पट्टे के सापेक्ष) 9 km/h की चाल से कभी आगे, कभी पीछे अपने माता-पिता के बीच दौड़ रहा है। माता व पिता के बीच 50 m की दूरी है। बाहर किसी स्थिर प्लेटफार्म पर खड़े एक प्रेक्षक के लिए, निम्नलिखित का मान प्राप्त करिए । 

  1. पट्टे की गति की दिशा में दौड़ रहे बालक की चाल,
  2. पट्टे की गति की दिशा के विपरीत दौड़ रहे बालक की चाल,
  3. बच्चे द्वारा (a) व (b) में लिया गया समय यदि बालक की गति का प्रेक्षण उसके माता या पिता करें तो कौन-सा उत्तर बदल जाएगा?
3.26Page 61

किसी 200 m ऊँची खड़ी चट्टान के किनारे से दो पत्थरों को एक साथ ऊपर की ओर 15 m s-1 तथा 30 m s-1 की प्रारंभिक चाल से  फेंका जाता है। इसका सत्यापन कीजिए कि संलग्न ग्राफ पहले पत्थर के सापेक्ष दूसरे पत्थर की आपेक्षिक स्थिति का समय के साथ परिवर्तन को प्रदर्शित करता है। वायु के प्रतिरोध को नगण्य मानिए और यह मानिए कि जमीन से टकराने के बाद पत्थर ऊपर की ओर उछलते नहीं। मान लीजिए g = 10 m s-2 । ग्राफ के रेखीय व वक्रीय भागों के लिए समीकरण लिखिए।

3.27Page 61

किसी निश्चित दिशा के अनुदिश चल रहे किसी कण का चाल-समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है। कण द्वारा
(a) t = 0 s से t = 10 s,
(b) t = 2 s से 6 s के बीच तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।


(a) तथा (b) में दिए गए अंतरालों की अवधि में कण की औसत चाल क्या है?

3.28Page 61

एकविमीय गति में किसीकण का वेग-समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है:

नीचे दिए सूत्रों में t1 से t2 तक के समय अंतराल की अवधि में कण की गति का वर्णन करने के लिए कौन-से सूत्र सही हैं:

  1. `"x"("t"_2) ="x"("t"_1) + "ν" ("t"_1)("t"_2 - "t"_1) + (1//2) "a" ("t"_2 - "t"_1)^2 `
  2. `"ν"("t"_2) = "ν"("t"_1) + "a"("t"_2 - "t"_1)`
  3. `"ν"_"average" = ["x"("t"_2) - "x"("t"_1)]//("t"_2 - "t"_1)`
  4. `"a"_"average" = ["ν"("t"_2) - "ν"("t"_1)]//("t"_2 - "t"_1)`
  5. `"x"("t"_2) = "x"("t"_1) + "ν"_"average"("t"_2 - "t"_1) + (1//2 )  "a"_"average" ("t"_2 - "t"_1)^2`
  6. `"x"("t"_2) - "x"("t"_1) = "t"- ` अक्ष तथा दिखाई गई बिंदुकित रेखा के बीच दर्शाए गए वक्र के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल।

Solutions for 3: सरल रेखा में गति

अभ्यास
NCERT solutions for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ chapter 3 - सरल रेखा में गति - Shaalaa.com

NCERT solutions for भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ chapter 3 - सरल रेखा में गति

Shaalaa.com has the CBSE Mathematics भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT solutions for Mathematics भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ CBSE 3 (सरल रेखा में गति) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.

Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.

Concepts covered in भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ chapter 3 सरल रेखा में गति are सरल रेखा में गति का परिचय, तात्क्षणिक वेग एवं चाल, त्वरण, एकसमान त्वरण से गतिमान वस्तु का शुद्धगतिकी संबंधी समीकरण, स्थिति, पथ-लंबाई एवं विस्थापन, औसत वेग तथा औसत चाल, आपेक्षिक वेग, सरल रेखा में गति का परिचय, तात्क्षणिक वेग एवं चाल, त्वरण, एकसमान त्वरण से गतिमान वस्तु का शुद्धगतिकी संबंधी समीकरण, स्थिति, पथ-लंबाई एवं विस्थापन, औसत वेग तथा औसत चाल, आपेक्षिक वेग.

Using NCERT भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ solutions सरल रेखा में गति exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ students prefer NCERT Textbook Solutions to score more in exams.

Get the free view of Chapter 3, सरल रेखा में गति भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ additional questions for Mathematics भौतिकी भाग १ आणि २ [हिंदी] इयत्ता ११ CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×