मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता १० वी

उमा/उमेश, 205, नेहरू मार्ग, पुणे से ‘नंदनवन कॉलोनी’ सातारा में रहने वाले छोटे भाई मंगेश को राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए पत्र लिखती है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

उमा/उमेश, 205, नेहरू मार्ग, पुणे से ‘नंदनवन कॉलोनी’ सातारा में रहने वाले छोटे भाई मंगेश को राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक: 28 मार्च, 2020
मंगेश,
नंदनवन कॉलोनी,
सातारा।

प्रिय भाई,
मधुर प्यार।

तुम कैसे हो? मुझे आशा हैं की तुम भी ठीक होंगे। हम सब यहाँ बहुत अच्छे हैं। मुझे कल ही तुम्हारे राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का समाचार मिला। मुझे यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई तथा जिस आनंद और गर्व का अनुभव हुआ, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। तुमने राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सब तुम्हारे कठिन परिश्रम का फल है। कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिये तुम्हें बहुत-बहुत बधाई।

मैं भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि तुम जीवन में आगे सफलता प्राप्त करना जारी रखोगें। मेरी शुभकामनाएँ तुम्हारे साथ हैं। तुम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहो।

तुम्हारी बहन
उमा,
205, नेहरू मार्ग,
पुणे।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Set 1

APPEARS IN

संबंधित प्रश्‍न

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।


विजय/विजया मोहिते, वरदा सोसायटी, विजयनगर, कोल्हापुर से व्यवस्‍थापक, औषधि भंडार, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 


सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।

सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)

1. पत्रलेखन:

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।

अथवा

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)

स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।


'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।


सत्यकाम/सावित्री गर्ग, 52/5 शास्त्रीनगर, नागपुर से घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु जय औषधि भंडार, औरंगाबाद को पत्र लिखता/लिखती है।


आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन तैयार कीजिए-


सुभाष/सुषमा देशपांडे, 47 हेमकुज, 7 शनिवार पेठ, नागपुर से मैनेजर, देना बैंक, लक्ष्मी भवन, पुणे को लिपिक की नौकरी के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:


आपके क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उसकी जानकारी देते हुए उपयुक्त कार्यवाई हेतु शहरी/ग्रामीण विकास मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में छोटी बहन/छोटे भाई को सतर्क करने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप पाखी/पंकज हैं जो एक मैनेजमैंट कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आपके छोटे भाई/बहन की दसवी की परीक्षा है। उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारी के विषय में समझाइए।


आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।


मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूईया विद्यालय, मुंबई विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते स्वच्छता अभियान पर लेख प्रकाशित करने हेतु संपादक, नवभारत टाइम्स, मुंबई को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

मोहन/महिमा पालेकर, यशवंतराव चव्हाण नगर, अकोट से व्यवस्थापक, संजीवनी औषधालय, लक्ष्मी रोड, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।


आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।


आपका नाम मारिया/मोहनिश हैं। आपने बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की है। अ.ब.स. बैंक को कुछ कम्प्यूटर इंजीनियरों की आवश्यकता है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं, रुचि और अनुभव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप अर्णव/अरनी हैं और क.ख.ग. नगर के/की निवासी हैं। आपके क्षेत्र के बाज़ारों में प्रतिबंधित होने के बावजूद प्लास्टिक थैलियों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

डाकविभाग


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :

माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।


व्यावसायिक पत्र:

आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सयुश शर्मा 'नंदनवन' कालोनी, नांदेड को योग का महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×