Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
दिनांक: १० मई २०२२
मालेश्वर कॉलोनी,
आगरा।
प्रिय मित्र राजेश,
मैं आशा करता हूँ कि तुम वहाँ कुशल होंगे। मैं भी यहाँ कुशल हूँ। मुझे कल ही तुम्हारा पत्र मिला। जिसमें तुमने ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में पूछा था। पिछले दो वर्षों में जैसा कि तुम भी जानते ही हो कि सभी ने ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से घर बैठे अपने विद्यालय के पाठ्यक्रम को पूरा किया है। इस महामारी के समय जब कोई भी विद्यालय नहीं खोला जा सकता था तब बच्चों की शिक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को बराबर पढ़ाया गया।
ऑनलाइन कक्षाओं के कारण ही हमारी ऑफलाइन कक्षाओं की पढ़ाई नहीं रुकी अन्यथा सभी विद्यार्थियों का यह संपूर्ण वर्ष व्यर्थ जाता और उन्हें भविष्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। ऑनलाइन कक्षाओं में, जो बच्चे विद्यालय जाकर हिचकिचाहट के कारण अध्यापकों से विचार-विमर्श नहीं कर पाते थे वह भी आसानी से अपनी सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को अध्यापक से पूछ सकते हैं। इसीलिए ऑनलाइन शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है।
लेकिन मित्र इसके फायदों के साथ-साथ नुकसान भी थे। कभी-कभी ऑनलाइन क्लास में बहुत बोरियत हो जाती थी, क्योंकि अकेले होते थे। ज्यादा किसी से बात नहीं कर पाते थे। कक्षा में हम लोग अपने दोस्तों से बातचीत करते रहते थे और एक दूसरे से पूछ लिया करते थे, लेकिन ऑनलाइन क्लास में अकेले ही मोबाइल या लैपटॉप के सामने बैठे रहना पड़ता था। पहले तो हमें घंटों बैठना पड़ता था, बाद में अधिकतम समय निश्चित हो गया। इससे हमें यह फायदा हुआ है कि हम टेक-फ्रेंडली हो गए हैं और हमारी पढ़ाई का भी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पढ़ाई करने में उतना मजा नहीं आया जितना स्कूल में आता था। आशा करता हूँ तुम्हें ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पता चल गया होगा। तुम भी ऑनलाइन क्लास के बारे में अपने अनुभव लिखना।
तुम्हारा मित्र
सोहम
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
गरमी की छुट्टियों में महानगरपालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायतों द्वारा पक्षियों के लिए बनाए घोंसले तथा चुग्गा - दाना - पानी की व्यवस्था किए जाने के कारण संबंधित विभाग की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखिए।
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
औरंगाबाद में रहने वाला/वाली सोहम शर्मा/सीमा शर्मा अपना/अपनी मित्र/सहेली, मोहन/मोहिनी पांडे को “व्यायाम का महत्त्व” समझाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
शुभम/शुभांगी, 45, गणेश नगर, जलगाँव से व्यवस्थापक, मीरा पुस्तक भंडार, नेताजी मार्ग, नासिक को हिंदी पुस्तकों की माँग करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।
आपका नाम दिव्य/दिव्या है। आपने इसी वर्ष बी. कॉम. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और रुचि का वर्णन करते हुए रेलवे बोर्ड में कार्यालय सहायक के रिक्त पद के लिए एक संक्षिप्त स्ववृत्त लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।
आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए।
आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :
माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।
व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:
किसी वस्तु/सामग्री/ पुस्तकें आदि की माँग करना ।
व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:
शिकायती पत्र - दोषपूर्ण सामग्री/ चीजें/ पुस्तकें/ पत्रिका आदि प्राप्त होने के कारण पत्रलेखन ।
Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए वहाँ की बुरी स्थिति देखकर उसके सुधार हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखिए।
