मराठी

आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
शिक्षा अधिकारी
केन्द्रीय विद्यालय
आगरा

विषय: परा-स्नातक अध्यापक पद के लिए आवेदन।

नमस्कार,

मैं नेहा हूँ। हाल ही में मैंने एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा उत्तीर्ण की है और इसके साथ ही मैं बी.एड. भी पूरा कर चुकी हूँ। मेरे विद्यालयी अध्ययन अनुभव के साथ, मुझे गणित में गहरी रूचि है और मैं उसे अपने छात्रों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

मैं केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना चाहती हूँ। इसके साथ मेरा स्ववृत्त निम्नलिखित है:

  • नाम: कु. नेहा वैश्य
  • पिता का नाम: श्री. दिपक वैश्य
  • माता का नाम: श्रीमती कविता वैश्य
  • जन्मतिथि: 8 नवंबर 1993
  • वर्तमान पता: 28, कमलानगर दिल्ली,
  • मोबाइल नं: 9998877548 
  • ई-मेल पता: [email protected]

शैक्षणिक योग्यताएँ-

क्रमांक कक्षा वर्ष बोर्ड/वि. वि. विषय प्रतिशत
1. दसवीं 2009 सी. बी. एस. ई. गणित, सामान्य, अंग्रेजी 85%
2. बारहवीं 2011 सी. बी. एस. ई.  गणित, हिन्दी, इतिहास, 81%
3. स्नातक 2014 दिल्ली वि. वि. गणित 87%
4. बी. एड. 2016 दिल्ली वि. वि. गणित 90%
5. परास्नातक 2018 दिल्ली वि. वि. गणित 86%

अन्य संबंधित योग्यताएँ-

  • कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा
  • हिंदी, अंग्रेजी में दक्षता और जर्मन भाषा का कार्य साधक ज्ञान

अभिरुचियाँ- 

  • संगीत गायन एवं वादन
  • खेलकूद एवं योगा

उद्धघोषणा -

मैं प्रमाणित करती हूँ कि उपरोक्त सभी सूचनाएँ सत्य हैं।
दिनांक: 26 जून 2019
स्थान: दिल्ली
हस्ताक्षर: नेहा

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Outside Delhi 1

संबंधित प्रश्‍न

गरमी की छुट्‌टियों में महानगरपालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायतों द्‌वारा पक्षियों के लिए बनाए घोंसले तथा चुग्गा - दाना - पानी की व्यवस्था किए जाने के कारण संबंधित विभाग की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखिए।


प्रशंसा पत्र

  • प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में 
  • उद्‌यान विभाग प्रमुख

अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।


अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :  

दिनांक : 
प्रति,
______
______
अभिवादन ______
विषय ______
महोदय,
विषय विवेचन

__________________________________________

__________________________________________

__________________________________________

आपका/आपकी आज्ञाकारी,
______
(विद्‍यार्थी प्रतिनिधि)
कक्षा : ______  


आपकी चचेरी दीदी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं, किंतु आपके चाचा जी आगे की पढ़ाई न करवाकर उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इस बारे में अपने चाचा जी को समझाते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।


'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्‍न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र लेखन तैयार कीजिए-


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आपका नाम दिव्य/दिव्या है। आपने इसी वर्ष बी. कॉम. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और रुचि का वर्णन करते हुए रेलवे बोर्ड में कार्यालय सहायक के रिक्त पद के लिए एक संक्षिप्त स्ववृत्त लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। 


आपका नाम देवांश/देवांशी है। आप अपने घर के पास स्थित बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं। अपेक्षित दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्‍य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।


व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:

शिकायती पत्र - दोषपूर्ण सामग्री/ चीजें/ पुस्तकें/ पत्रिका आदि प्राप्त होने के कारण पत्रलेखन ।


आप पत्रलेखा/नीलोत्पल हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है, उसके बारे में नगर -निगम अधिकारी को आपने शिकायती - पत्र लिखा था जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही हो गई है। अत: नगर - निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में धन्यवाद पत्र लिखिए।


सुरेश/सविता पांडे, 51, गुलमोहर नगर, नाशिक से अपने विभाग के महाराष्ट्र राज्य बिजली मंडल के उप-अभियंता के नाम पत्र लिखकर इस महीने का बिजली का बिल कुछ अधिक रकम का आने की शिकायत करता/करती है।

Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप के एक मित्र ने हाल ही में किसी नए विद्यालय में प्रवेश लिया है लेकिन वहाँ के कुछ पुराने विद्यार्थी उसे परेशान कर रहे हैं। इस स्थिति का हिम्मतपर्वूक सामना करने की सलाह देते हुए अपने इस मित्र को एक पत्र लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×