मराठी

आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो आपने 'तुरत-फुरत' नामक वेबसाइट से कुछ खाने-पीने की वस्तुएँ मँगवाई हैं। बीस मिनट में सामान पहुँचाने वाली इस साइट से 50 मिनट

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो आपने 'तुरत-फुरत' नामक वेबसाइट से कुछ खाने-पीने की वस्तुएँ मँगवाई हैं। बीस मिनट में सामान पहुँचाने वाली इस साइट से 50 मिनट में भी सामान नहीं आया है। इसकी शिकायत करते हुए उपभोक्ता संपर्क विभाग को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए। आपका नाम साधना/सोमेश है।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

From: [email protected]
To: [email protected]

विषय: समय से सामान न पहुँचाने के संदर्भ में।

महोदय,

मैं साधना आप की 'तुरत-फुरत' वेबसाइट की एक उपयोगकर्ता हूँ। मैंने आज आपकी वेबसाइट के माध्यम से घर में आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने की वस्तुएँ मँगवाई थी, लेकिन मुझे खेद है कि सामान अभी तक पहुँचा नहीं है।

मैंने वेबसाइट से कुछ वस्तुओं का ऑर्डर लगभग 50 मिनट पहले किया था, और इसके बाद तक सामान पहुँचने की कोई सूचना नहीं मिली है।जब की आपके साइट की सामान पहुँचाने का समय केवल 20 मिनट हैं। यह गैरहाजिर और असुविधा का कारण बना है, क्योंकि मेरे घर में आने वाले मेहमानों के लिए पर्याप्त खाने-पीने की वस्तुएँ अभी तक तैयार नहीं हो पाई हैं।

मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि आप तुरंत कारवाई करें। मेरी इस शिकायत को ध्यान में रखते हुए, कृपया जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें और आगामी दिनों में इस तरह की समस्या दुबारा से न होने का भी ख्याल रखें।

धन्यवाद
साधना

shaalaa.com
ई-मेल लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Outside Delhi 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×