Advertisements
Chapters
![NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 - रासायनिक बलगतिकी NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 - रासायनिक बलगतिकी - Shaalaa.com](/images/rasayan-bhag-1-aur-2-hindi-class-12_6:34b3935d140e42e68eb78a303b10ec3c.jpg)
Advertisements
Solutions for Chapter 3: रासायनिक बलगतिकी
Below listed, you can find solutions for Chapter 3 of CBSE NCERT for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२.
NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ 3 रासायनिक बलगतिकी पाठ्यनिहित प्रश्न [Pages 69 - 86]
\[\ce{R -> P}\], अभिक्रिया के लिए अभिकारक की सांद्रता 0.03 M से 25 मिनट में परिवर्तित होकर 0.02 M हो जाती है। औसत वेग की गणना सेकेंड तथा मिनट दोनों इकाइयों में कीजिए।
\[\ce{2A -> {उत्पाद}}\], अभिक्रिया में A की सांद्रता 10 मिनट में 0.5 mol L−1 से घटकर 0.4 mol L−1 रह जाती है। इस समयांतराल के लिए अभिक्रिया वेग की गणना कीजिए।
एक अभिक्रिया \[\ce{A + B → {उत्पाद}}\], के लिए वेग नियम `r = k[A]^(1/2)[B]^2` से दिया गया है। अभिक्रिया की कोटि क्या है?
अणु X का Y में रूपांतरण द्वितीय कोटि की बलगतिकी के अनुरूप होता है। यदि X की सांद्रता तीन गुनी कर दी जाए तो Y के निर्माण होने के वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक 1.15 × 10−3 s−1 है। इस अभिक्रिया में अभिकारक की 5 g मात्रा को घटकर 3 g होने में कितना समय लगेगा?
SO2Cl2 को अपनी प्रारंभिक मात्रा से आधी मात्रा में वियोजित होने में 60 मिनट का समय लगता है। यदि अभिक्रिया प्रथम कोटि की हो तो वेग स्थिरांक की गणना कीजिए।
वेग स्थिरांक पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है? ताप के इस प्रभाव को मात्रात्मक रूप में कैसे प्रदर्शित कर सकते हैं?
परमताप, 298 K में 10 K की वृद्धि होने पर रासायनिक अभिक्रिया का वेग दुगुना हो जाता है। इस अभिक्रिया के लिए Ea की गणना कीजिए।
581 K ताप पर अभिक्रिया \[\ce{2 HI_{(g)} -> H2_{(g)} + I2_{(g)}}\] के लिए सक्रियण ऊर्जा का मान 209.5 kJ mol−1 है। अणुओं के उस अंश की गणना कीजिए जिसकी ऊर्जा सक्रियण ऊर्जा के बराबर अथवा इससे अधिक है।
NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ 3 रासायनिक बलगतिकी अभ्यास [Pages 87 - 90]
निम्नलिखित अभिक्रिया के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया कोटि तथा वेग स्थिरांकों की इकाइयाँ ज्ञात कीजिए।
\[\ce{3NO_{(g)} -> N2O_{(g)}}\] वेग = k [NO]2
निम्नलिखित अभिक्रिया के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया कोटि तथा वेग स्थिरांकों की इकाइयाँ ज्ञात कीजिए।
\[\ce{H2O2_{( aq)} + 3I^-_{( aq)} + 2H^+ -> 2H2O_{(l)} + I^-_3}\] वेग = k [H2O2] [I–]
निम्नलिखित अभिक्रिया के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया कोटि तथा वेग स्थिरांकों की इकाइयाँ ज्ञात कीजिए।
\[\ce{CH3CHO_{(g)} -> CH4_{(g)} + CO_{(g)}}\] वेग = k [CH3CHO]3/2
निम्नलिखित अभिक्रिया के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया कोटि तथा वेग स्थिरांकों की इकाइयाँ ज्ञात कीजिए।
\[\ce{C2H5Cl_{(g)} -> C2H4_{(g)} + HCl_{(g)}}\] वेग = k [C2H5Cl]
अभिक्रिया \[\ce{2A + B -> A2B}\] के लिए वेग = k[A][B]2 यहाँ k का मान 2.0 × 10−6 mol−2 L2 s−1 है। प्रारंभिक वेग की गणना कीजिए; जब [A] = 0.1 mol L−1 एवं [B] = 0.2 mol L−1 हो तथा अभिक्रिया वेग की गणना कीजिए; जब [A] घटकर 0.06 mol L−1 रह जाए।
प्लैटिनम सतह पर NH3 का अपघटन शून्य कोटि की अभिक्रिया है। N2 एवं H2 के उत्पादन की दर क्या होगी जब k का मान 25 × 10−4 mol L−1 s−1 हो?
डाइमेथिल ईथर के अपघटन से CH4, H2 तथा CO बनते हैं। इस अभिक्रिया का वेग निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिया जाता है –
वेग = k [CH3OCH3]3/2
अभिक्रिया के वेग का अनुगमन बंद पात्र में बढ़ते दाब द्वारा किया जाता है, अतः वेग समीकरण को डाइमेथिल ईथर के आंशिक दाब के पद में भी दिया जा सकता है। अतः
वेग = `k(P_(CH_3OCH_3))^(3/2)`
यदि दाब को bar में तथा समय को मिनट में मापा जाए तो अभिक्रिया के वेग एवं वेग स्थिरांक की इकाइयाँ क्या होंगी?
रासायनिक अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव डालने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।
किसी अभिक्रियक के लिए एक अभिक्रिया द्वितीय कोटि की है। अभिक्रिया का वेग कैसे प्रभावित होगा, यदि अभिक्रियक की सांद्रता दुगुनी कर दी जाए?
किसी अभिक्रियक के लिए एक अभिक्रिया द्वितीय कोटि की है। अभिक्रिया का वेग कैसे प्रभावित होगा, यदि अभिक्रियक की सांद्रता आधी कर दी जाए?
वेग स्थिरांक पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है? ताप के इस प्रभाव को मात्रात्मक रूप में कैसे प्रदर्शित कर सकते हैं?
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया के निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त हुए –
| t/s | 0 | 30 | 60 | 90 |
| [A]/mol L−1 | 0.55 | 0.31 | 0.17 | 0.085 |
30 से 60 सेकेंड के समय अंतराल में औसत वेग की गणना कीजिए।
एक अभिक्रिया A के प्रति प्रथम तथा B के प्रति द्वितीय कोटि की है। अवकल वेग समीकरण लिखिए।
एक अभिक्रिया A के प्रति प्रथम तथा B के प्रति द्वितीय कोटि की है। B की सांद्रता तीन गुनी करने से वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
एक अभिक्रिया A के प्रति प्रथम तथा B के प्रति द्वितीय कोटि की है। A तथा B दोनों की सांद्रता दुगुनी करने से वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
A और B के मध्य अभिक्रिया में A और B की विभिन्न प्रारंभिक सांद्रताओं के लिए प्रारंभिक वेग (r0) नीचे दिए गए हैं।
A और B के प्रति अभिक्रिया की कोटि क्या है?
| A/mol L−1 | 0.20 | 0.20 | 0.40 |
| B/mol L−1 | 0.30 | 0.10 | 0.05 |
| r0/mol L−1 s−1 | 5.07 × 10−5 | 5.07 × 10−5 | 1.43 × 10−4 |
\[\ce{2A + B -> C + D}\] अभिक्रिया की बलगतिकी अध्ययन करने पर निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए। अभिक्रिया के लिए वेग नियम तथा वेग स्थिरांक ज्ञात कीजिए।
| प्रयोग | [A]/mol L−1 | [B]/mol L−1 | D के विरचन का प्रारंभिक वेग/mol L−1 min−1 |
| I | 0.1 | 0.1 | 6.0 × 10−3 |
| II | 0.3 | 0.2 | 7.2 × 10−2 |
| III | 0.3 | 0.4 | 2.88 × 10−1 |
| IV | 0.4 | 0.1 | 2.40 × 10−2 |
A तथा B के मध्य अभिक्रिया A के प्रति प्रथम तथा B के प्रति शून्य कोटि की है। निम्न तालिका में रिक्त स्थान भरिए।
| प्रयोग | [A]/mol L−1 | [B]/mol L−1 | प्रारंभिक वेग/mol L−1 min−1 |
| I | 0.1 | 0.1 | 2.0 × 10−2 |
| II | ______ | 0.2 | 4.0 × 10−2 |
| III | 0.4 | 0.4 | ______ |
| IV | ______ | 0.2 | 2.0 × 10−2 |
नीचे दी गई प्रथम कोटि की अभिक्रिया को वेग स्थिरांक से अर्धायु में गणना कीजिए –
200 s−1
नीचे दी गई प्रथम कोटि की अभिक्रिया को वेग स्थिरांक से अर्धायु में गणना कीजिए –
2 min−1
नीचे दी गई प्रथम कोटि की अभिक्रिया को वेग स्थिरांक से अर्धायु में गणना कीजिए –
4 year−1
14C के रेडियोऐक्टिव क्षय की अर्धायु 5730 वर्ष है। एक पुरातत्व कलाकृति की लकड़ी में, जीवित वृक्ष की लकड़ी की तुलना में 80% 14C की मात्रा है। नमूने की आयु का परिकलन कीजिए।
गैस प्रावस्था में 318 K पर N2O5 के अपघटन की \[\ce{[2 N2O5 -> 4NO2 + O2]}\] अभिक्रिया के आँकड़े नीचे दिए गए हैं –
| t/s | 0 | 400 | 800 | 1200 | 1600 | 2000 | 2400 | 2800 | 3200 |
| 102 × [N2O5]/mol L−1 | 1.63 | 1.36 | 1.14 | 0.93 | 0.78 | 0.64 | 0.53 | 0.43 | 0.35 |
- [N2O5] एवं t के मध्य आलेख खींचिए।
- अभिक्रिया के लिए अर्धायु की गणना कीजिए।
- log [N2O5] एवं t के मध्य ग्राफ खींचिए।
- अभिक्रिया के लिए वेग नियम क्या है?
- वेग स्थिरांक की गणना कीजिए।
- k की सहायता से अर्धायु की गणना कीजिए तथा इसकी तुलना (ii) से कीजिए।
प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक 60 s−1 है। अभिक्रियक को अपनी प्रारंभिक सांद्रता से `1/16` वाँ भाग रह जाने में कितना समय लगेगा?
नाभिकीय विस्फोट का 28.1 वर्ष अर्धायु वाला एक उत्पाद 90Sr होता है। यदि कैल्सियम के स्थान पर 1 µg, 90Sr नवजात शिशु की अस्थियों में अवशोषित हो जाए और उपापचयन से ह्रास न हो तो इसकी 10 वर्ष एवं 60 वर्ष पश्चात् कितनी मात्रा रह जाएगी?
दर्शाइए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 99% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगा समय 90% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगने वाले समय से दुगुना होता है।
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 30% वियोजन होने में 40 मिनट लगते हैं। t1/2 की गणना कीजिए।
543 K ताप पर एज़ोआइसोप्रोपेन के हेक्सेन तथा नाइट्रोजन में विघटन के निम्नांकित आँकड़े प्राप्त हुए। वेग स्थिरांक की गणना कीजिए।
| t (sec) | p (mm Hg में) |
| 0 | 35.0 |
| 360 | 54.0 |
| 720 | 63.0 |
स्थिर आयतन पर, SO2Cl2 के प्रथम कोटि के ताप अपघटन पर निम्नांकित आँकड़े प्राप्त हुए –
\[\ce{SO2Cl2_{(g)} -> SO2_{(g)} + Cl2_{(g)}}\]
अभिक्रिया वेग की गणना कीजिए जब कुल दाब 0.65 atm हो।
| प्रयोग | समय/s | कुल दाब/atm |
| 1 | 0 | 0.5 |
| 2 | 100 | 0.6 |
विभिन्न तापों पर N2O5 के अपघटन के लिए वेग स्थिरांक नीचे दिए गए हैं –
| T/°C | 0 | 20 | 40 | 60 | 80 |
| 105 × k/s–1 | 0.0787 | 1.70 | 25.7 | 178 | 2140 |
In k एवं 1/T के मध्य ग्राफ खींचिए तथा A एवं Ea की गणना कीजिए। 30°C तथा 50°C पर वेग स्थिरांक को प्रागुक्त कीजिए।
546 K ताप पर एक हाइड्रोकार्बन के अपघटन में वेग स्थिरांक 2.418 × 10−5 s−1 है। यदि सक्रियण ऊर्जा 179.9 kJ mol−1 हो तो पूर्व-घातांकी गुणन का मान क्या होगा?
किसी अभिक्रिया \[\ce{A -> {उत्पाद}}\] के लिए k = 2.0 × 10−2 s−1 है। यदि A की प्रारंभिक सांद्रता 1.0 mol L−1 हो तो 100 s पश्चात् इसकी सांद्रता क्या रह जाएगी?
अम्लीय माध्यम में सुक्रोस का ग्लूकोस एवं फ्रक्टोज़ में विघटन प्रथम कोटि की अभिक्रिया है। इस अभिक्रिया की अर्धायु 3.0 घंटे है। 8 घंटे बाद नमूने में सुक्रोस का कितना अंश बचेगा?
हाइड्रोकार्बन का विघटन निम्न समीकरण के अनुसार होता है। Ea की गणना कीजिए।
k = `(4.5 xx 10^11 "s"^-1) "e"^(-28000 "K"//"T")`
H2O2 के प्रथम कोटि के विघटन को निम्न समीकरण द्वारा लिख सकते हैं –
log k = 14.34 – 1.25 × 104 K/T
इस अभिक्रिया के लिए Ea की गणना कीजिए। कितने ताप पर इस अभिक्रिया की अर्धायु 256 मिनट होगी?
10°C ताप पर A के उत्पाद में विघटन के लिए k का मान 4.5 × 103 s−1 तथा सक्रियण ऊर्जा 60 kJ mol−1 है। किस ताप पर k का मान 1.5 × 104 s−1 होगा?
298 K ताप पर प्रथम कोटि की अभिक्रिया के 10% पूर्ण होने का समय 308 K ताप पर 25% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगे समय के बराबर है। यदि A का मान 4 × 1010 s−1 हो तो 318 K ताप पर k तथा Ea की गणना कीजिए।
ताप में 293 K से 313 K तक वृद्धि करने पर किसी अभिक्रिया का वेग चार गुना हो जाता है। इस अभिक्रिया के लिए सक्रियण ऊर्जा की गणना यह मानते हुए कीजिए कि इसका मान ताप के साथ परिवर्तित नहीं होता।
Solutions for 3: रासायनिक बलगतिकी
![NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 - रासायनिक बलगतिकी NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 - रासायनिक बलगतिकी - Shaalaa.com](/images/rasayan-bhag-1-aur-2-hindi-class-12_6:34b3935d140e42e68eb78a303b10ec3c.jpg)
NCERT solutions for रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 - रासायनिक बलगतिकी
Shaalaa.com has the CBSE Mathematics रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT solutions for Mathematics रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE 3 (रासायनिक बलगतिकी) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.
Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.
Concepts covered in रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ chapter 3 रासायनिक बलगतिकी are रासायनिक अभिक्रिया वेग, अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक, समाकलित वेग समीकरण, अभिक्रिया वेग की ताप पर निर्भरता, अभिक्रिया का रासायनिक संघट्ट सिध्दांत, शून्य कोटि की अभिक्रियाएँ, प्रथम कोटि की अभिक्रियाएँ, अभिक्रिया की अर्धायु, छद्म प्रथम कोटि, रासायनिक अभिक्रिया वेग, अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक, समाकलित वेग समीकरण, अभिक्रिया वेग की ताप पर निर्भरता, अभिक्रिया का रासायनिक संघट्ट सिध्दांत, शून्य कोटि की अभिक्रियाएँ, प्रथम कोटि की अभिक्रियाएँ, अभिक्रिया की अर्धायु, छद्म प्रथम कोटि.
Using NCERT रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ solutions रासायनिक बलगतिकी exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ students prefer NCERT Textbook Solutions to score more in exams.
Get the free view of Chapter 3, रासायनिक बलगतिकी रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ additional questions for Mathematics रसायन भाग १ और २ [हिंदी] कक्षा १२ CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.
