हिंदी

Science (विज्ञान) 31/2/1 2025-2026 Hindi Medium Class 10 [कक्षा १०] Question Paper Solution

Advertisements
Science (विज्ञान) [31/2/1]
Marks: 80 CBSE
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 25th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए: 

  1. इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  2. प्रश्न-पत्र तीन खण्डों - क, और में विभाजित है। 
    खण्ड क: जीव विज्ञान (30 अंक)
    खण्ड ख: रसायन विज्ञान (25 अंक)
    खण्ड ग: भौतिक विज्ञान (25 अंक)
  3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  4. केस-आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
  5. अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन खण्डों में विभाजित कीजिए -
    खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन विज्ञान) तथा खण्ड ग (भौतिक विज्ञान)।
    प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित खण्ड में ही लिखना अनिवार्य है। एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
  6. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्न के साथ निर्देश दिए गए हैं।
  7. कृपया ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र दिया गया है। 
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है।यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।

खण्ड क
[1]1.

टमाटर के हरे तने वाले पौधे का जीनी संयोजन (जीनोटाइप) ‘GG’ तथा टमाटर के बैंगनी तने वाले पौधे को ‘gg’ के रूप में दर्शाया गया है। इन दोनों पौधों के संकर पौधे का स्वपरागण कराया गया ताकि F2 पीढ़ी की संतति प्राप्त की जा सके। इस F2 पीढ़ी की संतति में GG, Gg तथा gg संयोजन का अनुपात क्या होगा?

2 : 1 : 1

3 : 1 : 0

1 : 1 : 2

1 : 2 : 1

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

निम्नलिखित विकल्पों में से अनुवर्तन गति के प्रकार की पहचान कीजिए जो परागनली से बीजाण्ड की ओर गति के लिए उत्तरदायी है।

जलानुवर्तन

गुरुत्वानुवर्तन

रसायनानुवर्तन

प्रकाशानुवर्तन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.

स्पाइरोगाइरा में बहुकोशिकीय जीव होने के बावजूद प्रजनन की सरल विधियाँ परिलक्षित होती हैं।

स्पाइरोगाइरा में जनन के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए:

कोशिकाओं का दो कोशिकाओं में विभाजन होने के कारण अलैंगिक जनन।

लैंगिक जनन, जिसमें कोशिकाओं के विभाजन के कारण अनेक कोशिकाएँ बनती हैं।

स्पाइरोगाइरा के तंतु का अनेक छोटे-छोटे टुकड़ों में खंडित (टूट) होने के कारण अलैंगिक जनन।

तंतु की कोशिकाओं के अर्धसूत्री विभाजन के बाद युग्मकों का बनना, तत्पश्चात् नर तथा मादा युग्मकों के युग्मन के कारण लैंगिक जनन होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

तात्कालिक उपयोग न होने के कारण पौधों में कार्बोहाइड्रेट्स ‘a’ के रूप में संचित हो जाते हैं, जो रक्षित आंतरिक ऊर्जा के रूप में कार्य करता है। ‘a’ का क्या अर्थ है?

मंड

शर्करा (चीनी)

वसा

प्रोटीन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.

प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्नलिखित घटनाएँ घटित होती हैं। उस विकल्प का चयन कीजिए जो सही घटनाओं को दर्शाते हैं।

  1. कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट्स में ऑक्सीकरण
  2. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन
  3. क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
  4. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का जल में परिवर्तित होना

(i) और (ii)

(ii) और (iii)

(iii) और (iv)

(i) और (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]6.

दिए गए चित्र में, उस पोषी स्तर को पहचानिए जिसमें हानिकारक रसायनों की सांद्रता सर्वाधिक है।

T1

T5

T4

T3

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

निम्नलिखित में से कौन-सा घटक किसी आहार (खाद्य) श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित करता है?

जल की उपलब्धता

खाद्य (भोज्य) पदार्थोंकी आपूर्ति में कमी

उच्चतर स्तरों पर ऊर्जा में कमी

वायु में प्रदूषण

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 8 तथा 9 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए विकल्प में से चुनकर दीजिए।
[1]8.

अभिकथन (A): रुधिर प्लाज्मा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन विलीन रूप में करता है, जबकि ऑक्सीजन का स्थानांतरण श्वसन वर्णक द्वारा होता है। 

कारण (R): ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड जल में अधिक विलेय है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9.

अभिकथन (A): किसी पारितंत्र में सामान्यतः निचले पोषी स्तरों पर व्यष्टियों (जीवों) की संख्या अधिक होती है।

कारण (R): उत्पादक स्तर पर यह संख्या सर्वाधिक होती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10. (क)

“मानव शरीर में किसी ग्रंथि द्वारा नावित हॉर्मोन का समय तथा मात्रा का नियमन होता है।” एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
अथवा
[2]10. (ख)

विद्युत आवेग जंतुओं के शरीर में सूचनाओं के संचरण के लिए एक उत्तम साधन है, लेकिन विद्युत आवेग के उपयोग की कुछ सीमाएँ हैं। किन्हीं दो सीमाओं को बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]11.

“किसी भी प्रजाति के लंबे समय तक जीवित रहने के लिए विभिन्नता उपयोगी है।” एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (i)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

रसोई (किचेन) अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (ii)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

धातुओं के अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (iii)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

प्लास्टिक की बोतलें

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (iv)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]13.

ग्लूकोज के विखंडन को दर्शाने वाले नीचे दिए गए पथों को पूरा कीजिए।

‘A’, ‘B’, ‘C’, ‘D’, ‘E’ और ‘F’ को पहचानिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Science (विज्ञान) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Science (विज्ञान) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Science (विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].

How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Science (विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×