Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
| एक प्रौढ़ (अधेड़) व्यक्ति अपने में होने वाले कुछ बौद्धिक (बोधनशीलता संबंधी) परिवर्तनों का सामना कर रहा है। कभी-कभार भूलना उसके प्रारंभिक लक्षण हैं। उदाहरणत: वह भूल जाता है कि उसने अपना मोबाइल चश्मा कहाँ रखा था अथवा बोलते समय वाक्य पूरा करने हेतु उसे उचित शब्द नहीं मिल पाते। उसे कार चलाने, सीढ़ियाँ चढ़ने तथा उतरने, एक प्लग लगाने इत्यादि में परेशानी होती है। वह धीरे-धीरे दुखी और चिंतित रहने लगा है। |
(क) ऐच्छिक क्रियाएँ क्या है? [1]
(ख) मस्तिष्क का कौन-सा भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धता के लिए उत्तरदायी है? [1]
(ग) (i) मेडुला की भूमिका की व्याख्या कीजिए। [2]
अथवा
(ग) (ii) प्राणी पेशियाँ किस प्रकार गति करती हैं? [2]
Advertisements
उत्तर
(क) जो क्रियाएँ हमारी इच्छा और नियंत्रण के अनुसार होती हैं, उन्हें ऐच्छिक क्रियाएँ कहते हैं (जैसे चलना, लिखना)।
(ख) मस्तिष्क का अनुमस्तिष्क भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धता के लिए उत्तरदायी है।
(ग) (i) मेडुला मस्तिष्क का भाग है जो अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है।यह श्वसन, हृदयगति, रक्तचाप, निगलना आदि क्रियाओं का नियंत्रण करता है।
अथवा
(ग) (ii) पेशियाँ संकुचन और प्रसारण द्वारा कार्य करती हैं। जब एक पेशी संकुचित होती है, तो दूसरी प्रसारित होती है, जिससे हड्डियों की गति होती है।
