मराठी

Science (विज्ञान) 31/2/1 2025-2026 Hindi Medium Class 10 [कक्षा १०] Question Paper Solution

Advertisements
Science (विज्ञान) [31/2/1]
Marks: 80 CBSE
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 25th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए: 

  1. इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  2. प्रश्न-पत्र तीन खण्डों - क, और में विभाजित है। 
    खण्ड क: जीव विज्ञान (30 अंक)
    खण्ड ख: रसायन विज्ञान (25 अंक)
    खण्ड ग: भौतिक विज्ञान (25 अंक)
  3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  4. केस-आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
  5. अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन खण्डों में विभाजित कीजिए -
    खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन विज्ञान) तथा खण्ड ग (भौतिक विज्ञान)।
    प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित खण्ड में ही लिखना अनिवार्य है। एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
  6. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्न के साथ निर्देश दिए गए हैं।
  7. कृपया ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र दिया गया है। 
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है।यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।

खण्ड क
[1]1.

टमाटर के हरे तने वाले पौधे का जीनी संयोजन (जीनोटाइप) ‘GG’ तथा टमाटर के बैंगनी तने वाले पौधे को ‘gg’ के रूप में दर्शाया गया है। इन दोनों पौधों के संकर पौधे का स्वपरागण कराया गया ताकि F2 पीढ़ी की संतति प्राप्त की जा सके। इस F2 पीढ़ी की संतति में GG, Gg तथा gg संयोजन का अनुपात क्या होगा?

2 : 1 : 1

3 : 1 : 0

1 : 1 : 2

1 : 2 : 1

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

निम्नलिखित विकल्पों में से अनुवर्तन गति के प्रकार की पहचान कीजिए जो परागनली से बीजाण्ड की ओर गति के लिए उत्तरदायी है।

जलानुवर्तन

गुरुत्वानुवर्तन

रसायनानुवर्तन

प्रकाशानुवर्तन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.

स्पाइरोगाइरा में बहुकोशिकीय जीव होने के बावजूद प्रजनन की सरल विधियाँ परिलक्षित होती हैं।

स्पाइरोगाइरा में जनन के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए:

कोशिकाओं का दो कोशिकाओं में विभाजन होने के कारण अलैंगिक जनन।

लैंगिक जनन, जिसमें कोशिकाओं के विभाजन के कारण अनेक कोशिकाएँ बनती हैं।

स्पाइरोगाइरा के तंतु का अनेक छोटे-छोटे टुकड़ों में खंडित (टूट) होने के कारण अलैंगिक जनन।

तंतु की कोशिकाओं के अर्धसूत्री विभाजन के बाद युग्मकों का बनना, तत्पश्चात् नर तथा मादा युग्मकों के युग्मन के कारण लैंगिक जनन होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

तात्कालिक उपयोग न होने के कारण पौधों में कार्बोहाइड्रेट्स ‘a’ के रूप में संचित हो जाते हैं, जो रक्षित आंतरिक ऊर्जा के रूप में कार्य करता है। ‘a’ का क्या अर्थ है?

मंड

शर्करा (चीनी)

वसा

प्रोटीन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.

प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्नलिखित घटनाएँ घटित होती हैं। उस विकल्प का चयन कीजिए जो सही घटनाओं को दर्शाते हैं।

  1. कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट्स में ऑक्सीकरण
  2. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन
  3. क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
  4. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का जल में परिवर्तित होना

(i) और (ii)

(ii) और (iii)

(iii) और (iv)

(i) और (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.

दिए गए चित्र में, उस पोषी स्तर को पहचानिए जिसमें हानिकारक रसायनों की सांद्रता सर्वाधिक है।

T1

T5

T4

T3

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

निम्नलिखित में से कौन-सा घटक किसी आहार (खाद्य) श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित करता है?

जल की उपलब्धता

खाद्य (भोज्य) पदार्थोंकी आपूर्ति में कमी

उच्चतर स्तरों पर ऊर्जा में कमी

वायु में प्रदूषण

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 8 तथा 9 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए विकल्प में से चुनकर दीजिए।
[1]8.

अभिकथन (A): रुधिर प्लाज्मा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन विलीन रूप में करता है, जबकि ऑक्सीजन का स्थानांतरण श्वसन वर्णक द्वारा होता है। 

कारण (R): ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड जल में अधिक विलेय है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9.

अभिकथन (A): किसी पारितंत्र में सामान्यतः निचले पोषी स्तरों पर व्यष्टियों (जीवों) की संख्या अधिक होती है।

कारण (R): उत्पादक स्तर पर यह संख्या सर्वाधिक होती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10. (क)

“मानव शरीर में किसी ग्रंथि द्वारा नावित हॉर्मोन का समय तथा मात्रा का नियमन होता है।” एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]10. (ख)

विद्युत आवेग जंतुओं के शरीर में सूचनाओं के संचरण के लिए एक उत्तम साधन है, लेकिन विद्युत आवेग के उपयोग की कुछ सीमाएँ हैं। किन्हीं दो सीमाओं को बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]11.

“किसी भी प्रजाति के लंबे समय तक जीवित रहने के लिए विभिन्नता उपयोगी है।” एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (i)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

रसोई (किचेन) अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (ii)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

धातुओं के अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (iii)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

प्लास्टिक की बोतलें

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]12. (iv)

निम्नलिखित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए:

स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]13.

ग्लूकोज के विखंडन को दर्शाने वाले नीचे दिए गए पथों को पूरा कीजिए।

‘A’, ‘B’, ‘C’, ‘D’, ‘E’ और ‘F’ को पहचानिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]14. (क)

दो उदाहरण देते हुए, इस कथन को न्यायोचित सिद्ध कीजिए कि सभी जन्तुओं (प्राणियों) में संतति का लिंग निर्धारण सदैव आनुवंशिक नहीं होता।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]14. (ख)

मानव में पुरुषों तथा स्त्रियों के लिंग गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के बीच विभेद कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]15.

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक प्रौढ़ (अधेड़) व्यक्ति अपने में होने वाले कुछ बौद्धिक (बोधनशीलता संबंधी) परिवर्तनों का सामना कर रहा है। कभी-कभार भूलना उसके प्रारंभिक लक्षण हैं। उदाहरणत: वह भूल जाता है कि उसने अपना मोबाइल चश्मा कहाँ रखा था अथवा बोलते समय वाक्य पूरा करने हेतु उसे उचित शब्द नहीं मिल पाते। उसे कार चलाने, सीढ़ियाँ चढ़ने तथा उतरने, एक प्लग लगाने इत्यादि में परेशानी होती है। वह धीरे-धीरे दुखी और चिंतित रहने लगा है।

(क) ऐच्छिक क्रियाएँ क्या है?    [1]

(ख) मस्तिष्क का कौन-सा भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धता के लिए उत्तरदायी है?    [1]

(ग) (i) मेडुला की भूमिका की व्याख्या कीजिए।    [2]

अथवा

(ग) (ii) प्राणी पेशियाँ किस प्रकार गति करती हैं?    [2]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[2]16. (क) (i)

मानव शरीर में नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक अंग का नाम लिखिए तथा उस परिस्थिति का भी उल्लेख कीजिए जो नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]16. (क) (ii)

नर जनन तंत्र में, उस पथ का नाम लिखिए जो नर जनन कोशिकाओं को निषेचन स्थल तक पहुँचाने में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]16. (क) (iii)

नर जनन कोशिका के उस मुख्य भौतिक (संरचनात्मक) लक्षण का उल्लेख कीजिए जो उसे मादा जनन कोशिका की ओर गमन करने में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[5]16. (ख)

राधा के तीन बच्चे हैं। वह और बच्चे नहीं चाहती। राधा गर्भधारणरोकने की विधियाँ जानने के लिए पास के एक अस्पताल जाती है।

  1. शल्यक्रिया तरीकों के अलावा कोई भी दोऐसी विधियाँ बताइए, जिन्हें अपनाकर राधा अनचाहे गर्भधारण से बच सकती है।    [2]
  2. गर्भधारण रोकने की शल्यक्रिया तकनीकों के नाम बताइए।    [2]
  3. जीवाणु-जनित एवं वाइरस जनित लैंगिक संचरित रोगों का एक-एक उदाहरण दीजिए।    [1]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड ख
[1]17.

निम्नलिखित में से कौन-सी संयोजन अभिक्रियाएँ हैं?

  1. \[\ce{2KClO3 -> 2KCl + 3O2}\]
  2. \[\ce{MgO + H2O -> Mg(OH)2}\]
  3. \[\ce{4Al + 3O2 -> 2Al2O3}\]
  4. \[\ce{Zn + FeSO4 -> ZnSO4 + Fe}\]

(i) और (iii)

(iii) और (iv)

(ii) और (iv)

(ii) और (iii)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]18.

एक धातु कार्बोनेट किसी विलयन X के साथ अभिक्रिया करके एक लवण, जल एवं एक गैस Y बनाता है। X और Y क्या हैं?

X-सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y-कार्बन डाइऑक्साइड

X-सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y-हाइड्रोजन

X-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y-कार्बन डाइऑक्साइड

X-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y-हाइड्रोजन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]19.

जब एक परखनली में फेरस सल्फेट क्रिस्टलों को गर्म किया जाता है, तब हम प्रेक्षित करते हैं कि ______

बिना गंध की एक रंगहीन गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

एक भूरी गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा ज्वलित सल्फर की गंध वाली गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा कोई गैस उत्सर्जित (मुक्त) नहीं होती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]20.

जब Mg धातु को गर्म जल के साथ अभिक्रिमित किया जाता है, तब यह जल की सतह पर तैरना प्रारंभ कर देता है। इसके भिन्न व्यवहार का कारण है:

जल की अपेक्षा Mg हल्का तत्त्व है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके H2 गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके N2 गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके CO2 गैस बनाती है जो तैरने में सहायता करती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]21.

पाचन के दौरान मुक्त आमाशय रस का pH है:

7 से कम

7 से अधिक

7 के बराबर

0 के बराबर

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]22.

बेकिंग पाउडर एक मिश्रण है:

सोडियम कार्बोनेट + ऐसीटिक अम्ल का

सोडियम कार्बोनेट + टार्टरिक अम्ल का

सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट + टार्टरिक अम्ल का

सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट + ऐसीटिक अम्ल का

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]23.

एक छात्रा ने देखा कि उसके सिल्वर के आभूषण कुछ माह पहनने के बाद निष्प्रभ हो गए तथा उन पर धूसर काले रंगकी परत चढ़ गई। सिल्वर धातु के रंग में परिवर्तन का क्या कारण है?

कुछ माह पहनने के बाद आभूषण के ऊपर की पॉलिश हट गई।

आभूषण वायु, आर्द्रता तथा अम्लों के सम्पर्क में आकर संक्षारित हो गए।

आभूषण के ऊपर धूल के कणों ने इसका रंग बदल दिया।

जंग लगने के कारण इसका रंग बदल गया।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 24 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इस प्रश्न के सही उत्तर नीचे दिए गए विकल्प में से चुनकर दीजिए।
[1]24.

अभिकथन (A): कार्बन यौगिक श्रृंखलाएँ, शाखित एवं वलय संरचनाएँ बना सकते हैं।

कारण (R): कार्बन श्रृंखलन का गुणधर्म प्रदर्शित करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]25.

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक छात्र अपनी विज्ञान परियोजना के लिए विभिन्न धातुओं की अभिक्रियाशीलता की तुलना कर रहा था। उसने चार परखनलियों A, B, C और D में लोहे की छीलन (चूर्ण) मिलाई जिनमें क्रमशः ZnSO4, CuSO4, FeSO4 तथा Al2(SO4)3 के जलीय विलयन लिए गए थे।
  1. किस परखनली में वह सबसे तीव्र अभिक्रिया होती हुई प्रेक्षण करेगा और क्यों?
  2. सम्मिलित अभिक्रिया के लिए संतुलित समीकरण लिखिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[0.5]26. (क) (i) (1)

एक ऐसी धातु का उदाहरण लिखिए जो इतना मुलायम है कि उसको चाकू से काटा जा सकता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]26. (क) (i) (2)

निम्नलिखित का नाम लिखिए:

ऐसी अधातु जो विद्युत की सुचालक हो।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]26. (क) (ii)

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का उपयोग करते हुए, व्याख्या कीजिए कि कैसे इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा Mg परमाणु ऑक्सीजन के साथ संयोजन करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है।

[परमाणु क्रमांक: Mg = 12, O = 8]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1]26. (ख) (i)

कारण दीजिए:

धातुओं के निष्कर्षण प्रक्रम में धातु के सल्फाइडों एवं कार्बोनेटों को उनके धातु ऑक्साइड में परिवर्तित करना आवश्यक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (ख) (ii)

कारण दीजिए:

ऐलुमिनियम ऑक्साइड को उभयधर्मी ऑक्साइड माना जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (ख) (iii)

कारण दीजिए:

Na, K, Ca तथा Mg जैसी धातुएँ प्रकृति में कभी भी स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाई जाती हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]27.

सीमा ने चायना डिश में थोड़ी मात्रा में कॉपर चूर्ण लेकर गर्म किया। गर्म करने पर वह क्या परिवर्तन प्रक्षित करेगी? जब इस गर्म पदार्थ पर H2 गैस प्रवाहित की जाती है, तो इसमें क्या स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देंगे? प्रत्येक प्रकरण में उत्पादों का नाम और रंग देते हुए सम्मिलित अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]28.

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

दिए गए चित्र में, नमक के जलीय विलयन से विद्युत प्रवाहित करने पर, ‘X’ तथा ‘Y’ गैसों के उत्सर्जित (मुक्त) होने के साथ-साथ एक पदार्थ ‘Z’ उत्पादित होता है। जब एक जलती हुई माचिस की तीली गैस ‘Y’ के पास लाई जाती है तब यह फट-फट की ध्वनि के साथ दहन करती है, जबकि ‘X’ को पेयजल के विसंक्रमण के लिए उपयोग में लाया जाता है। जब बुझे हुए चूने पर ‘X’ को प्रवाहित किया जाता है तब एक अविलेय पदार्थ ‘A’ उत्पादित होता है।

(क) ‘X’ और ‘Y’ गैसों के नाम लिखिए।    [1]

(ख) पदार्थ ‘Z’ के निर्माण का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।    [1]

(ग) (i) क्या होता है जब:    [2]

(I) पदार्थ ‘Z’ के जलीय विलयन में लाल लिटमस विलयन की एक बूँद मिलाई जाती है?

(II) जलीय NaCl के अमोनियामय विलयन से CO2 गैस प्रवाहित की जाती है?

अथवा

(ग) (ii) पदार्थ ‘A’ की पहचान कीजिए तथा इसके विरचन में होने वाली अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[5]29. (क)

C2H6O आण्विक सूत्र वाला कार्बन यौगिक ‘P’ लाल एवं नीले लिटमस द्वारा परीक्षण करने पर उदासीन पाया गया। जब सोडियम धातु यौगिक ‘P’ के साथ अभिक्रिया करता है तब एक गैस उत्पादित होती है जो फट-फट ध्वनि के साथ दहन करती है।

  1. यौगिक ‘P’ की पहचान कीजिए।    [1]
  2. यौगिक ‘Q’ का उत्पादन करने के लिए कार्बन यौगिक ‘P’ को 443 K पर सांद्र H2SO4 के साथ गर्म किया जाता है।    [2]
    1. अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
    2. इस अभिक्रिया में सांद्र H2SO4 की भूमिका क्या है?
  3. उत्प्रेरक की भाँति एक अम्ल की उपस्थिति में यौगिक ‘P’ को एथेनॉइक अम्ल के साथ गर्म करने पर क्या संभावित प्रेक्षण होगा? अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।    [2]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1]29 (ख) (i)

बेंजीन का संरचना सूत्र बताइये।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29 (ख) (ii)

कारण बताइए कि क्यों कार्बन न तो C4+ धनायन बनाता है और न ही C4− ऋणायन।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]29 (ख) (iii)

कार्बन और हाइड्रोजन के मध्य किस प्रकार का आबंध बनता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29 (ख) (iv)

एथानॉल को कैसे एथेनॉइक अम्ल में परिवर्तित किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29 (ख) (v)

निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को पूर्ण कीजिए:

\[\ce{CH3COOC2H5 + NaOH ->}\]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड ग
[1]30.

निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन कीजिए जिसके लिए ऋणात्मक आवर्धन का मान एक से अधिक होता है:

अवतल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति - वास्तविक

अवतल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति - आभासी

उत्तल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति - वास्तविक

उत्तल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति - आभासी

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]31.

श्वेत प्रकाश का एक पतला किरण-पुंज काँच के प्रिज़्म के एक फलक पर आपतित होता है और स्पेक्ट्रम को एक परदे पर प्राप्त किया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प परदे पर ऊपर से नीचे की ओर रंगों का सही क्रम दर्शाता है?

लाल, हरा, पीला, बैंगनी, नीला

लाल, पीला, हरा, नीला, बैंगनी

बैंगनी, नीला, हरा, पीला, लाल

बैंगनी, लाल, हरा, पीला, नीला

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 32 के लिए,दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इस प्रश्न के सही उत्तर नीचे दिएगए विकल्प में से चुनकर दीजिए।
[1]32.

अभिकथन (A): चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा, चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा और चालक में प्रवाहित होने वाली धारा की दिशा, दोनों को उत्क्रमित करने पर अपरिवर्तित रहती है। 

कारण (R): बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा चुम्बकीय दिक्सूची से ज्ञात की जा सकती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]33.

दिए गए किरण आरेख की सहायता से, माध्यम 1 के सापेक्ष माध्यम 2 के अपवर्तनांक का परिकलन कीजिए।

(दिया गया है कि `sqrt 3` = 1.732)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[2]34. (क)

नेत्र के सामने बिंब की दूरी में परिवर्तन से नेत्र के लेंस की फोकस दूरी कैसे बदलती है? व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]34. (ख)

निकट दृष्टिदोष के संशोधन के लिए अवतल लेंस का उपयोग क्यों किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1.5]35. (क)

किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन के लिए, बिंब की दूरी और प्रतिबिंब की दूरी के पदों में व्यंजक लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1.5]35. (ख)

एक 4 cm ऊँचा बिंब, 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखा गया है। इसके द्वारा निर्मित प्रतिबिंब के आमाप का परिकलन कीजिए, यदि लेंस से बिंब की दूरी 10 cm हो।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]36. (i)

प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या तात्पर्य होता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]36. (ii)

प्रकाश का प्रकीर्णन प्रकाश के परावर्तन से किस प्रकार भिन्न है? व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]37.

किसी दिए गए प्रतिरोधक से प्रवाहित होने वाले धारा I के मान के संगत, प्रतिरोधक के सिरों पर लगने वाले विभवांतर V के मान नीचे सारणी में दिए हैं:

I (ऐम्पियर) 0.4 0.8 1.2 1.6 2.0
V (वोल्ट) 1.2 2.4 3.6 4.8 6.0

V और I के बीच ग्राफ आलेखित कीजिए और उस प्रतिरोधक के प्रतिरोध का परिकलन कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]38.

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

कक्षा 10 की छात्रा स्वाति ने यह देखा कि जब वह अपने रसोईघर में रेफ्रिजेरटर के निकट से गुज़रती है, तो उसे गर्मी का अनुभव होता है, जबकि रेफ्रिजेरटर के अन्दर रखी वस्तुएँ ठंडी होती हैं।

(क) उपर्युक्त उल्लेखित घटना में गर्मी के कारण का वर्णन कीजिए।    [1]

(ख) R प्रतिरोध के किसी प्रतिरोधक के सिरों के बीच जब विभवांतर V हो, तो इसमें I धारा प्रवाहित होती है। ओम के नियम का उपयोग करके इस प्रतिरोधक में t समय में उत्पन्न ऊष्मा के परिमाण के लिए सूत्र लिखिए।    [1]

(ग) (i) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव के कोई दो व्यावहारिक अनुप्रयोग लिखिए।    [2]

अथवा

(ग) (ii) विद्युत ऊर्जा के व्यावसायिक मात्रक की परिभाषा लिखिए और इसको जूल (J) में अभिव्यक्त कीजिए।    [2]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[1]39. (क) (i)

वह नियम लिखिए जिसके द्वास चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा ज्ञात की जाती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]39. (क) (ii) (1)

फ्यूज क्या होता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]39. (क) (ii) (2)

फ्यूज को सुरक्षा युक्ति क्यों कहते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (क) (iii)

धात्विक आवरण वाले वैद्युत उपकरण मेंस (मुख्य तारों) से तीन-पिन वाले प्लग से क्‍यों जुड़े होते हैं, जबकि विद्युत बल्ब दो-पिन वाले प्लग से जुड़े होते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]39. (क) (iv)

जब चालक AB में विद्युत धारा दर्शाई गई दिशा में प्रवाहित होती है, तो इस पर चुम्बकीय क्षेत्र के कारण बल किस दिशा में लगता है? दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त नियम का नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1.5]39. (ख) (i)

विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के अन्दर और आस-पास चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न चित्र बनाकर दर्शाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1.5]39. (ख) (ii)

वृत्ताकार पाश के अन्दर और आस-पास चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए नियम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (ख) (iii) (I)

कारण बताइए:

विद्युत परिपथ में एक जले हुए फ्यूज को समान अनुमतांक वाले अन्य फ्यूज से ही क्यों प्रतिस्थापित करना चाहिए?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (ख) (iii) (II)

कारण बताइए:

विद्युत-चुम्बक बनाने में नर्म सौदे का उपयोग क्यों किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Science (विज्ञान) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Science (विज्ञान) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Science (विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].

How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Science (विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×