Advertisements
Advertisements
प्रश्न
यदि R1 और R2 त्रिज्याओं वाले दो वृत्तों की परिधियों का योग त्रिज्या R वाले एक वृत्त की परिधि के बराबर हो, तो ______।
विकल्प
R1 + R2 = R
R1 + R2 > R
R1 + R2 < R
R1, R2 और R के बीच संबंध के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।
इनमे से कोई नहीं
Advertisements
उत्तर
यदि R1 और R2 त्रिज्याओं वाले दो वृत्तों की परिधियों का योग त्रिज्या R वाले एक वृत्त की परिधि के बराबर हो, तो R1 + R2 = R।
स्पष्टीकरण:
प्रश्न के अनुसार,
त्रिज्या R वाले वृत्त की परिधि = त्रिज्या R1 वाले पहले वृत्त की परिधि + त्रिज्या R2 वाले दूसरे वृत्त की परिधि
∴ 2πR = 2πR1 + 2πR2
⇒ R = R1 + R2
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
6 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण 60 डिग्री है। `[pi = 22/7 "का प्रयोग करें"]`
त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है। ज्ञात कीजिए
चाप की लंबाई [प्रयोग कीजिए= `22/7`]
एक वृत्ताकार ब्रूच को चाँदी के तार से बनाया जाना है जिसका व्यास 35 मिमी है। तार को वृत्त के 5 व्यासों को बनाने में भी प्रयुक्त किया गया है जो उसे 10 बराबर त्रिज्यखंडों में विभाजित करता है जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। तो ज्ञात कीजिए:
- कुल वांछित चाँदी के तार की लंबाई
- ब्रूच के प्रत्येक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल [उपयोग π = `22/7`]

व्यासों 36 cm और 20 cm वाले दो वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर परिधि वाले एक वृत्त की त्रिज्या ______ है।
क्या यह कहना सत्य है कि व्यास d cm वाले एक वृत्ताकार पहिए द्वारा एक परिभ्रमण में चली गयी दूरी 2 π d cm होती है? क्यों?
एक वृत्त के क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान उसकी परिधि के संख्यात्मक मान से अधिक होता है। क्या यह कथन सत्य है? क्यों?
एक 20 cm लंबे तार के टुकड़े को मोड़कर एक वृत्त का चाप बनाया गया है, जो इस वृत्त के केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है। वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
किसी ट्रैक्टर के अगले और पिछले पहियों के व्यास क्रमशः 80 cm और 2m हैं। ज्ञात कीजिए कि पिछले पहिए द्वारा उतनी दूरी तय करने में कितने चक्कर लगाने होंगे, जितनी दूरी अगला पहिया 1400 चक्कर लगाने पर तय करता है।
त्रिज्या 21 cm वाले एक वृत्त के 120∘ कोण वाले त्रिज्यखंड और उसके संगत दीर्घ त्रिज्यखंड के क्षेत्रफलों का अंतर ज्ञात कीजिए।
