हिंदी

निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए: यदि किसी भिन्न के अंश और हर दोनों में 2 जोड़ दिया जाए, तो वह 911 हो जाती है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

यदि किसी भिन्न के अंश और हर दोनों में 2 जोड़ दिया जाए, तो वह `9/11` हो जाती है। यदि अंश और हर दोनों में 3 जोड़ दिया जाए, तो वह `5/6` हो जाती है। वह भिन्न ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए कि भिन्न का अंश और हर क्रमशः x और y है। तब भिन्न `x/y` होगी

यदि अंश और हर दोनों में 2 जोड़ दिया जाए, तो भिन्न `9/11` हो जाती है इस प्रकार, हमारे पास है

`(x+2)/(y + 2)=9/11`

⇒ 11(x + 2) = 9(y + 2)

⇒ 11x + 22 = 9y + 18

⇒ 11x - 9y = 18 - 22

⇒ 11x -9y = -4     ...(i)

यदि अंश और हर दोनों में 3 जोड़ दिया जाए, तो भिन्न `5/6` हो जाती है। इस प्रकार, हमारे पास है

`(x+3)/(y+3)=5/6`

⇒ 6(x + 3) = 5(y + 3)

⇒ 6x + 18 = 5y + 15

⇒ 6x - 5y = 15 - 18

⇒ 6x - 5y = - 3     ...(ii)

समीकरण (ii) से

6x – 5y = -3

⇒ 6x + 3 = 5y

⇒ y = `(6x + 3)/5`

अब समीकरण (i) में y का मान रखने पर

11x – 9y = -4

⇒ `11x - 9((6x + 3)/5) = -4`

⇒ 55x – 54x – 27 = -20

⇒ x = 27 - 20

⇒ x = 7

अब समीकरण (ii) में x = 7 रखने पर

⇒ y = `(6(7) + 3)/5`

⇒ y = `(42 + 3)/5`

⇒ y = `45/5`

⇒ y = 9

अतः अंश 7 तथा हर 9 है।

अतः अभीष्ट भिन्न `7/9` है।

shaalaa.com
एक रैखिक समीकरण युग्म को हल करने की बीजगणित विधि - प्रतिस्थापन विधि
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: दो चरों वाले रैखिक समीकरण का युग्म - प्रश्नावली 3.2 [पृष्ठ ३८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 10
अध्याय 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरण का युग्म
प्रश्नावली 3.2 | Q 3. (v) | पृष्ठ ३८

संबंधित प्रश्न

2x + 3y = 11 और 2x - 4y = -24 को हल कीजिए और इससे 'm' का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए y = mx + 3 हो।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

दो संख्याओं का अंतर 26 है और एक संख्या दूसरी संख्या की तीन गुनी है। उन्हें ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

एक क्रिकेट टीम के कोच ने 7 बल्ले तथा 6 गेंदे ₹ 3800 में खरीदीं। बाद में, उसने 3 बल्ले तथा 5 गेंदे ₹ 1750 में खरीदी। प्रत्येक बल्ले और प्रत्येक गेंद का मूल्य ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

एक नगर में टैक्सी के भाड़े में एक नियत भाड़े के अतिरिक्त चली गई दुरी पर भाड़ा सम्मिलित किया जाता है। 10 km दुरी के लिए भाड़ा ₹ 105 है तथा 15 km के लिए भाड़ा ₹ 155 है। नियत भाड़ा तथा प्रति km भाड़ा क्या है? एक व्यक्ति को 25 km यात्रा करने के लिए कितना भाड़ा देना होगा?


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

पॉँच वर्ष बाद जैकब की आयु उसके पुत्र की आयु से तीन गुनी हो जाएगी। पॉँच वर्ष पूर्व जैकब की आयु उसके पुत्र की आयु की सात गुनी थी। उनकी वर्तमान आयु क्या हैं?


निम्न समीकरण के युग्म को विलोपन विधि तथा प्रतिस्थापना विधि से हल कीजिए। कौन-सी विधि अधिक उपयुक्त है?

3x + 4y = 10 और 2x - 2y = 2


निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म को प्रतिस्थापन एवं व्रज-गुणन विधियों से हल किजीए। किस विधि को आप अधिक उपयुक्त मानते हैं?

8x + 5y = 9

3x + 2y = 4


पिता की आयु पुत्र की आयु की 6 गुनी है। चार वर्ष के बाद, पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की चार गुनी होगी। पुत्र और पिता की वर्तमान आयु (वर्षो में) क्रमशः ______।


यदि 2x3 + ax2 + 2bx + 1 का एक गुणनखंड x + 1 है, तो a और b के मान ज्ञात कीजिए, जब कि 2a – 3b = 4 दिया हुआ है।


कोई दुकानदार पढ़ने के लिए पुस्तकें किराए पर देता है। वह प्रथम दो दिन के लिए एक निश्चित शुल्क लेता है और उसके बाद प्रत्येक दिन के लिए एक अतिरिक्त शुल्क लेता है। लतिका ने एक पुस्तक छः दिन तक रखने के लिए 22 रु दिए, जबकि आनंद ने एक पुस्तक चार दिन तक रखने के लिए 16 रु दिए। निश्चित शुल्क तथा प्रत्येक दिन का अतिरिक्त शुल्क ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×