हिंदी

मुहर्रम से बिस्मिल्ला खाँ के जुड़ाव को अपने शब्दों में लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

मुहर्रम से बिस्मिल्ला खाँ के जुड़ाव को अपने शब्दों में लिखिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

मुहर्रम के महीने में शिया मुस्लिम समुदाय शोक मनाता है। इसी कारण उनके परिवार में दस दिनों तक कोई भी सदस्य शहनाई नहीं बजाता और न ही किसी संगीत कार्यक्रम में भाग लेता है। आठवीं तारीख उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ के लिए विशेष महत्व रखती थी। इस दिन वे खड़े होकर शहनाई बजाते थे और दालमंडी से फातमान तक लगभग आठ किलोमीटर पैदल चलते हुए रोते हुए नौहा प्रस्तुत करते थे। इन दिनों किसी भी प्रकार का राग नहीं बजाया जाता था। उनकी आँखें इमाम हुसैन और उनके परिवार के बलिदान को याद करके भावुक हो जाती थीं।

shaalaa.com
नौबतखाने में इबादत
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 16: यतींद्र मिश्र - नौबतखाने में इबादत - प्रश्न-अभ्यास [पृष्ठ ८७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Kshitij Bhag 2 Class 10
अध्याय 16 यतींद्र मिश्र - नौबतखाने में इबादत
प्रश्न-अभ्यास | Q 9. | पृष्ठ ८७

संबंधित प्रश्न

शहनाई की दुनिया में डुमराँव को क्यों याद किया जाता है?


सुषिर-वाद्यों से क्या अभिप्राय है?


आशय स्पष्ट कीजिए -

‘मेरे मालिक सुर बख्श दे। सुर में वह तासीर पैदा कर कि आँखों से सच्चे मोती की तरह अनगढ़ आँसू निकल आएँ।’


काशी में हो रहे कौन-से परिवर्तन बिस्मिल्ला खाँ को व्यथित करते थे?


बिस्मिल्ला खाँ बालाजी मंदिर क्यों जाया करते थे? वे किस रास्ते से मंदिर जाया करते थे?


बिस्मिल्ला खाँ की तुलना कस्तूरी मृग से क्यों की गई है?


बिस्मिल्ला खाँ अपनी जवानी के दिनों की किन यादों में खो जाते हैं?


बिस्मिल्ला खाँ फ़िल्म देखने के अपने शौक को किस तरह पूरा किया करते थे?


उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ काशी विश्वनाथ जी के प्रति अपार श्रद्धा रखते हैं, स्पष्ट कीजिए।


उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ काशी छोड़कर अन्यत्र क्यों नहीं जाना चाहते हैं?


आज के युवाओं को बिस्मिल्ला के चरित्र से क्या सीख लेनी चाहिए?


‘नौबतखाने में इबादत’ नामक पाठ में निहित संदेश स्पष्ट कीजिए।


'क्षितिज' के गद्य पाठों के आधार निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्न का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए -

अमीरउद्दीन को रसूलनबाई और बातूलनबाई के घरवाला रास्ता क्यों पसंद था?


गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:

'मंगलध्वनि' का क्या अभिप्राय है?


गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए -

बिस्मिल्ला खाँ 'मालिक' से कौन-सी दुआ माँगते थे? इससे उनके व्यक्तित्व का कौन-सा पहलू सामने उभरता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×