हिंदी

एक आयताकार कागज की शीट की लंबाई व चौड़ाई क्रमश: 20 cm और 10 cm हैं।शीट में से एक आयताकार टुकड़ा आकृति के अनुसार काट लिया गया है। - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक आयताकार कागज की शीट की लंबाई व चौड़ाई क्रमश: 20 cm और 10 cm हैं। शीट में से एक आयताकार टुकड़ा निम्नलिखित आकृति के अनुसार काट लिया गया है। शेष बची हुई शीट के लिए, निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?

विकल्प

  • परिमाप वही रहेगा किंतु क्षेत्रफल बदल जाएगा।

  • क्षेत्रफल वही रहेगा किंतु परिमाप बदल जाएगा।

  • क्षेत्रफल और परिमाप दोनों बदल जाएंगे।

  • क्षेत्रफल और परिमाप दोनों वही रहेंगे।

MCQ
Advertisements

उत्तर

परिमाप वही रहेगा किंतु क्षेत्रफल बदल जाएगा।

स्पष्टीकरण -

आयताकार शीट का परिमाप = 2 × (लंबाई + चौड़ाई)

= 2 × (20 + 10)

= 2 × 30

= 60 cm

∴ A × चौड़ाई = 200 cm2 

अब, आयताकार टुकड़े को काटने के बाद आयताकार शीट का परिमाप

= सभी भुजाओं का योग

= 20 + 8 + 5 + 2 + 15 + 10 

= 60 cm

क्षेत्रफल = आयत ABFG का क्षेत्रफल + आयत BCDE का क्षेत्रफल

= (लंबाई × चौड़ाई) + (लंबाई × चौड़ाई)

= (15 × 10) + (5 × 8)

= 150 + 40

= 190 sq cm

अत:, परिमाप वही रहता है लेकिन टुकड़ा काटने के बाद क्षेत्रफल बदल जाता है।

shaalaa.com
आयत का परिमाप
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: क्षेत्रमिति - प्रश्नावली [पृष्ठ ९३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Mathematics [Hindi] Class 6
अध्याय 6 क्षेत्रमिति
प्रश्नावली | Q 4. | पृष्ठ ९३

संबंधित प्रश्न

बिंदुओं से बनाए गए वर्ग की एक भुजा को मापो। ऐसे 12 वर्गों की मदद से अलग-अलग तरह की ऐसी जितनी भी आयतें बन सकें, बनाओ।

तुम कितनी आयतें बना पाए?


हर आयत 12 बराबर-बराबर वर्गों से बनी है। इसलिए इन सबका क्षेत्रफल समान है लेकिन इनके घेरों की लंबाई अलग-अलग है।

किस आयत का परिमाप सबसे लंबा है?


हर आयत 12 बराबर-बराबर वर्गों से बनी है। इसलिए इन सबका क्षेत्रफल समान है लेकिन इनके घेरों की लंबाई अलग-अलग है।

किस आयत का परिमाप सबसे छोटा है?


40 सेमी लंबाई और 10 सेमी चौड़ाई वाले एक आयताकार बॉक्स के ढ़क्कन को चारों ओर से पूरी तरह एक टेप द्वारा बंद कर दिया जाता है। आवश्यक टेप की लंबाई ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार बगीचा जिसकी लंबाई 175 मी और चौड़ाई 125 मी है, के चारों ओर ₹ 12 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


निम्न आकृति का परिमाप ज्ञात कौजिए। आप उत्तर से क्या निष्कर्ष निकालते हैं?


(a)

(c)

(b)

(d)

एक आयताकार मैदान की लंबाई उसकी चौड़ाई की दोगुनी है। जमाल इसके चारों ओर चक्कर लगाता है व 6 km की दूरी तय करता है। मैदान की लंबाई ज्ञात कीजिए।


अनमोल के पास 90 cm × 40 cm माप का एक चार्ट पेपर है जबकि अभिषेक के पास 50 cm × 70 cm माप का वैसा ही चार्ट पेपर है। टेबल पर इनमें से कौन-सा चार्ट पेपर अधिक जगह घेरेगा?


एक आयताकार पथ, जिसकी लंबाई 60 m और चौड़ाई 3 m है, 25 cm भुजा वाली वर्गाकार टाइलों से ढका गया है। इसकी चौड़ाई के सहारे, एक पंक्ति में कितनी टाइलें लगेंगी? इस प्रकार की कुल कितनी पंक्तियाँ होंगी? इस पथ को बनाने में प्रयुक्त टाइलों की संख्या ज्ञात कीजिए।


एक 36 वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्रफल वाले आयत की सभी संभावित विमाओं (प्राकृत संख्याओं में) को ज्ञात कीजिए और उनके परिमाप भी ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×