Advertisements
Advertisements
प्रश्न
दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों पासों पर आयी संख्याओं का योग 7 हो?
Advertisements
उत्तर
प्रश्न के अनुसार,
दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं।
तो, संभावित परिणामों की संख्या = 36
पासे पर आने वाले अंकों का योग 7 है।
तो, संभावित परिणाम = (1, 6), (2, 5), (3, 4), (4, 3), (5, 2), (6, 1)।
अतः, संभावित परिणामों की संख्या = 6
∴ पासे पर दिखाई देने वाली संख्याओं का योग 7 होने की प्रायिकता = `6/36 = 1/6`
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी प्रयोग की सभी प्रारंभिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग ______ है।
एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया कंचा हरा नहीं है?
एक पिग्गी बैंक (Piggy bank) में, 50 पैसे के 100 सिक्के, ₹ 1 के 50 सिक्के, ₹2 के 20 सिक्के और ₹ 5 के 10 सिक्के हैं। यदि पिग्गी बैंक को हिलाकर एक सिक्का गिरने का परिणाम समप्रायिक है, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गिरा हुआ सिक्का 50 पैसे का होना?
52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। पान का गुलाम मिलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
ताश के पाँच पत्तों-ईंट का दहला, गुलाम, बेगम, बादशाह और इक्का को पलटकर खूब फेंट दिया जाता है। फिर इनमें से पत्ता यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह एक बेगम है?
एक बच्चे के पास ऐसा पासा है जिसके फलकों पर निम्नलिखित अक्षर अंकित हैं :
| A | B | C | D | E | A |
इस पासे को एक बार फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि (i) A प्राप्त हो ? (ii) D प्राप्त हो?
एक जार में 24 कंचे हैं जिनमें कुछ हरे हैं और शेष नीले हैं। यदि इस जार में से यादृच्छया एक कंचा निकाला जाता है, तो इस कंचे के हरा होने की प्रायिकता `2/3` है। जार में नीले कंचों की संख्या ज्ञात कीजिए।
52 ताशों की एक गड्डी में से, चिड़ी के बादशाह, बेगम और गुलाम को हटा दिया जाता है तथा शेष कार्डों को अच्छी तरह से फेट लिया जाता है। इसके बाद, शेष कार्डों में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। कार्ड के निम्नलिखित होने की प्रायिकता निर्धारित कीजिए:
एक बादशाह
एक खेल में प्रवेश शुल्क 5 रु है। इस खेल में एक सिक्के को तीन बार उछाला जाता है। यदि एक या दो चित आते हैं, तो श्वेता को अपना प्रवेश शुल्क वापस मिल जाता है। यद् वह तीन चित प्राप्त करे, तो उसको अपने प्रवेश शुल्क का दुगुना प्राप्त होता है, अन्यथा वह प्रवेश शुल्क की राशि हार जाती है। एक सिकके को तीन बार फेंकने पर, इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि वह अपना प्रवेश शुल्क हार जाएगी।
एक थैले में 24 गेंद हैं, जिसमें से x लाल, 2x सफेद और 3x नीली हैं। एक गेंद यादृच्छक रूप से चुनी जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह गेंद लाल नहीं हो?
