हिंदी

दो अंकों की एक संख्या के इकाई का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। यदि इसमें 27 जोड़ दिया जाए, तो अंक पलट जाते हैं। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दो अंकों की एक संख्या के इकाई का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। यदि इसमें 27 जोड़ दिया जाए, तो अंक पलट जाते हैं। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

माना दो अंकीय संख्या का दहाई का अंक x है।

तब इकाई का अंक = 2x

∴ संख्या = 10 × x + 2x

= 10x + 2x

= 12x

अंकों को उलटने पर,

नयी संख्या = 10 × (2x) + x

= 20x + x

= 21x

12x + 27 = 21x

⇒ 21x – 12x = 27

⇒ 9x = 27

⇒ x = 3

अतः, अभीष्ट संख्या 12 × 3 अर्थात् 36 है।

shaalaa.com
कुछ और उदाहरण जो समीकरण हल करते हैं, जब दोनों ही पक्षों में चर उपस्थित हो
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: एक चर वाले रैखिक समीकरण - प्रश्नावली [पृष्ठ ११९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
अध्याय 4 एक चर वाले रैखिक समीकरण
प्रश्नावली | Q 99. | पृष्ठ ११९

संबंधित प्रश्न

अमीना एक संख्या सोचती है। वह इसमें से `5/2` घटाकर परिणाम को 8 से गुणा करती है। अब जो परिणाम मिलता है वह सोची गई संख्या की तिगुनी है। वह सोची गई संख्या ज्ञात कीजिए।


दो संख्याओं में पहली संख्या दूसरी की पाँच गुनी है। प्रत्येक संख्या में 21 जोड़ने पर पहली संख्या दूसरी की दुगुनी हो जाती है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


दो अंकों वाली दी गई एक संख्या में एक अंक दूसरे का तीन गुना है। इसके अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या को दी गई संख्या में जोड़ने पर 88 प्राप्त होता है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।


शोबो की मां की आयु शोबो की आयु की छः गुनी है। 5 वर्ष बाद शोबो की आयु उसकी माँ की वर्तमान आयु की एक तिहाई हो जाएगी। उनकी आयु ज्ञात कीजिए।


हिरणों के एक झुंड का आधा भाग मैदान में चर रहा है और शेष का तीन चौथाई पड़ोस में ही खेलकूद रहा है। शेष बचे 9 हिरण एक तालाब में पानी पी रहे है। झुंड में हिरणों की संख्या ज्ञात कीजिए।


दादाजी की आयु अपनी पौत्री की आयु की दस गुनी है। यदि उनकी आयु पौत्री की आयु से 54 वर्ष अधिक है तो उन दोनों की आयु ज्ञात कीजिये।


दो अंकों की एक संख्या की इकाई का अंक x है। यदि अंकों का योग 9 है, तो वह संख्या (10x – 9) है।


A और B की आयु का योग 90 वर्ष है। पाँच वर्ष पूर्व A और B की आयु क्रमश: (x – 5) वर्ष और (85 – x) वर्ष होगी, जहाँ x वर्ष A की वर्तमान आयु है। 


दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 11 है। दी हुई संख्या इसके अंकों को पलटने से बनी संख्या से 9 कम है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।


12 वर्ष बाद, कंवर की आयु उसकी 4 वर्ष पहले की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×