Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आपके परिवेश में प्रेक्षित टिंडल प्रभाव के कुछ उदाहरण दीजिए।
Advertisements
उत्तर
टिंडल प्रभाव के उदाहरण -
- जब प्रकाश की किरणें किसी अंधेरे कमरे में किसी छिद्र या छोटी खिड़की से प्रवेश करती हैं।
- सूर्य का प्रकाश जंगल में पेड़ों के समूह से होकर गुजरता है।
- एक सिनेमा हॉल में प्रोजेक्टर के सामने दिखाई देने वाली प्रकाश किरणों का पथ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
विलयन, निलंबन और कोलाइड एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न है?
उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए।
चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय (फ़िल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें।
प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमानों पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100 g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।
| क्रं | विलेय पदार्थ | तापमान K में | ||||
| 283 | 293 | 313 | 333 | 353 | ||
| 1 | पोटैशियम नाइट्रेट | 21 | 32 | 62 | 106 | 167 |
| 2 | सोडियम क्लोराइड | 36 | 36 | 36 | 37 | 37 |
| 3 | पोटैशियम क्लोराइड | 35 | 35 | 40 | 46 | 54 |
| 4 | अमोनियम क्लोराइड | 24 | 37 | 41 | 55 | 66 |
- 50 g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी?
- प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी? स्पष्ट करें।
- 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा?
- तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:
संतृप्त विलयन
निम्नलिखित में से कौन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा?
- नमक का घोल
- दूध
- कॉपर सल्फ़ेट का विलयन
- स्टार्च विलयन
आयोडीन का टिंक्चर पूतिरोधी गुण रखता है। यह विलयन निम्नलिखित में से किसको घोलने पर बनता है?
आप क्या प्रेक्षित करेंगे जब शक्कर के जलीय विलयन को शुष्कन तक गरम किया जाता है।
क्या एक विलयन विषमांगी हो सकता है?
एक प्रयोग के दौरान विद्यार्थियों को जल में शक्कर का विलयन 0% (द्रव्यमान %) बनाने के लिए कहा गया। रमेश ने 10g शक्कर को 100g जल में घोला जबकि सारिका ने 10g शक्कर जल में घोलकर 100g विलयन बनाया।
- क्या दोनों विलयन समान सांद्रता के हैं?
- दोनों विलयनों के भार प्रतिशत की तुलना कीजिए।
