Advertisements
Advertisements
प्रश्न
उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए।
Advertisements
उत्तर
| समांगी मिश्रण | विषमांगी मिश्रण | |
| 1. | नियमित समाग्री से बनता है अर्थात इसका संधटन एक समान होता है। | एक से ज़्यादा अलग अलग सामग्री से बनता है अर्थांत इसका एक समान संधटन नहीं होता है। |
| 2. | इसमें विभिन्न समायियों के बीच पृथकीकरण सीमाएँ अनुपस्थित है। | इसमें विभिन्न समायियों के बीच स्पष्ट पृथकीकरण सीमाएँ उपस्थित है। |
| 3. | इसमें अवयवों को आसानी से देखा नहीं जाता है। | इसके अवयवों को देखा जा सकता है। |
| 4. | उदाहरण: जल में नमक | उदाहरण: जल में तेल |
संबंधित प्रश्न
चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय (फ़िल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें।
प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमानों पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100 g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।
| क्रं | विलेय पदार्थ | तापमान K में | ||||
| 283 | 293 | 313 | 333 | 353 | ||
| 1 | पोटैशियम नाइट्रेट | 21 | 32 | 62 | 106 | 167 |
| 2 | सोडियम क्लोराइड | 36 | 36 | 36 | 37 | 37 |
| 3 | पोटैशियम क्लोराइड | 35 | 35 | 40 | 46 | 54 |
| 4 | अमोनियम क्लोराइड | 24 | 37 | 41 | 55 | 66 |
- 50 g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी?
- प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी? स्पष्ट करें।
- 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा?
- तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें।
- मिट्टी
- समुद्री जल
- वायु
- कोयला
- सोडा जल
निम्नलिखित में से कौन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा?
- नमक का घोल
- दूध
- कॉपर सल्फ़ेट का विलयन
- स्टार्च विलयन
नमक के विलयन को जल से तनु करते समय एक विद्यार्थी ने गलती से एसीटोन (क्वथनांक 56°C) मिला दिया। एसीटोन को पुनः प्राप्त करने के लिए हम क्या तकनीक अपना सकते हैं? अपने विकल्प का औचित्य दीजिए
आप क्या प्रेक्षित करेंगे जब शक्कर के जलीय विलयन को शुष्कन तक गरम किया जाता है।
निम्नलिखित से संबंधित प्रक्रम का नाम दीजिए -
एक बीकर में पोटेशियम परमैंगनेट का एक क्रिस्टल है, उसमें विलोड़ित करते हुए जल मिलाते है।
निम्नलिखित से संबंधित प्रक्रम का नाम दीजिए -
अंधेरे कमरे में सूक्ष्म छिद्र से प्रवेश करती हुई महीन प्रकाश किरण उसके पथ में उपस्थित कणों को प्रदीप्त कर देती है।
आपके परिवेश में प्रेक्षित टिंडल प्रभाव के कुछ उदाहरण दीजिए।
क्या एक विलयन विषमांगी हो सकता है?
