English

NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 chapter 2 - तीन बुद्धिमान [Latest edition]

Advertisements

Chapters

NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 chapter 2 - तीन बुद्धिमान - Shaalaa.com
Advertisements

Solutions for Chapter 2: तीन बुद्धिमान

Below listed, you can find solutions for Chapter 2 of CBSE NCERT for Hindi Malhar Class 7.


पाठ सेपाठ से आगे
पाठ से [Pages 20 - 25]

NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 2 तीन बुद्धिमान पाठ से [Pages 20 - 25]

मेरी समझ से - लोककथा के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

(क) (1)Page 20

लोककथा में पिता ने अपने बेटों से “धन संचय करने' को कहा। उनकी इस बात का क्या अर्थ हो सकता है? 

चित्र में धन से भरी एक संदूक दिखाई गई है।

  • खेती-बारी करना और धन इकट्ठा करना

  • पैनी दृष्टि और तीव्र बुद्धि का विकास करना

  • ऊँट का व्यापार करना

  • गाँव छोड़कर किसी नगर में जाकर बसना

(क) (2)Page 20

तीनों भाइयों ने अपने ज्ञान और बुद्धि का उपयोग करके ऊँट के बारे में बहुत कुछ बता दिया। इससे क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? चित्र में तीन भाई आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

  • बुद्धि का प्रयोग करके ऊँट के बारे में सब-कुछ बताया जा सकता है।

  • समस्या को सुलझाने के लिए ध्यान से निरीक्षण करना महत्वपूर्ण है।

  • किसी व्यक्ति का ज्ञान, बुद्धि और धन ही सबसे बड़ी ताकत है।

  • ऊँट के बारे में जानने के लिए दूसरों पर भरोसा करना चाहिए।

(क) (3)Page 20

राजा ने भाइयों की बुद्धिमत्ता पर विश्वास क्यों किया?

  • भाइयों ने अपनी बात को तर्क के साथ समझाया।

  • राजा को ऊँट के स्वामी की बातों पर संदेह था।

  • राजा ने स्वयं ऊँट और पेटी की जाँच कर ली थी।

  • भाइयों ने राजा को अपनी बात में उलझा लिया था।

(क) (4)Page 21

लोककथा के पात्रों और घटनाओं के आधार पर, राजा के निर्णय के पीछे कौन-सा मूल्य छिपा है?

  • दोषी को कड़ा से कड़ा दंड देना हर समस्या का सबसे बड़ा समाधान है।

  • अच्छी तरह जाँच किए बिना किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए।

  • राजा की प्रत्येक बात और निर्णय को सदा सही माना जाना चाहिए।

  • ऊँट की चोरी के निर्णय के लिए सेवक की बुद्धि का उपयोग करना चाहिए।

(ख)Page 21

हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने भिन्न-भिन्न उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुनें।

पंक्तियों पर चर्चा

(क)Page 21

पाठ में से चुनकर एक पंक्ति नीचे दी गई है। इसे ध्यान से पढ़िए और इस पर विचार कीजिए। आपको इसका क्या अर्थ समझ में आया? अपना विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।

रुपये-पैसे के स्थान पर तुम्हारे पास पैनी दृष्टि होगी और सोने-चाँदी के स्थान पर तीव्र बुद्धि होगी। ऐसा धन संचित कर लेने पर तुम्हें कभी किसी प्रकार की कमी न रहेगी और तुम दूसरों की तुलना में उन्नीस नहीं रहोगे।

(ख)Page 21

पाठ में से चुनकर एक पंक्ति नीचे दी गई है। इसे ध्यान से पढ़िए और इस पर विचार कीजिए। आपको इसका क्या अर्थ समझ में आया? अपना विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।

हर वस्तु और स्थिति को पूर्णत: समझने और जानने का प्रयास करो। कुछ भी तुम्हारी दृष्टि से न बच पाए।

(ग)Page 21

पाठ में से चुनकर एक पंक्ति नीचे दी गई है। इसे ध्यान से पढ़िए और इस पर विचार कीजिए। आपको इसका क्या अर्थ समझ में आया? अपना विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।

हमने अपने परिवेश को पैनी दृष्टि से देखने और बुद्धि से सोचने के प्रयास में बहुत समय लगाया है।

मिलकर करें मिलान

1.Page 22

इस लोककथा में से चुनकर कुछ वाक्य नीचे स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनके भाव या अर्थ से मिलते-जुलते वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। स्तंभ 1 के वाक्यों को स्तंभ 2 के उपयुक्त वाक्यों से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. कुछ समय पश्चात् पिता चल बसे। 1. घोड़े पर सवार व्यक्ति ने तीनों भाइयों को अविश्वास से देखा।
2. हम कहीं भी क्यों न हों, भूखे नहीं मरेंगे। 2. थोड़े समय के बाद पिता का देहांत हो गया।
3. घुड़सवार ने तीनों भाइयों को शंका की दृष्टि से देखा। 3. लोग इतने अचंभित थे कि उनका आश्चर्य व्यक्त करना कठिन था।
4. बचपन से ही हमें ऐसी आदत पड़ गई है कि हम कुछ भी अपनी दृष्टि से नहीं बचने देते। 4. बचपन से ही हमें आदत हो गई है कि हम हर छोटी-बड़ी वस्तु पर ध्यान अवश्य देते हैं।
5. लोगों के आश्चर्य का कोई ठिकाना न था। 5. हम चाहे जहाँ भी हों, हमें खाने के लिए कुछ न कुछ मिल ही जाएगा।

सोच-विचार के लिए - लोककथा को एक बार फिर ध्यान से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए-

(क)Page 22

तीनों भाइयों ने बिना ऊँट को देखे उसके विषय में कैसे बता दिया था?

(ख)Page 22

आपके अनुसार इस लोककथा में सबसे अधिक महत्व किस बात को दिया गया है- तार्किक सोच, अवलोकन या सत्यवादिता? लोककथा के आधार पर समझाइए।

(ग)Page 22

लोककथा में राजा ने पहले भाइयों पर संदेह किया, लेकिन बाद में उन्हें निर्दोष माना। राजा की सोच क्यों बदल गई?

(घ)Page 22

ऊँट के स्वामी ने भाइयों पर तुरंत संदेह क्यों किया? आपके विचार से उसे क्या करना चाहिए था जिससे उसे अपना ऊँट मिल जाता?

(ङ)Page 22

पिता ने बेटों को दूसरे प्रकार का धन संचित करने की सलाह क्यों दी? इससे पिता के बारे में क्या-क्या पता चलता है?

(च)Page 22

राजा ने भाइयों की परीक्षा लेने के लिए पेटी का उपयोग किया। इस परीक्षा से राजा के व्यक्तित्व और निर्णय शैली के बारे में क्या-क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

(छ)Page 22

आप इस लोककथा के भाइयों की किस विशेषता को अपनाना चाहेंगे और क्यों?

अनुमान और कल्पना से - अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-

(क)Page 23

यदि राजा ने बिना जाँच के भाइयों को दोषी ठहरा दिया होता तो इस लोककथा का क्या परिणाम होता?

(ख)Page 23

यदि भाइयों ने अनार के बारे में सही अनुमान न लगाया होता तो लोककथा का अंत किस प्रकार होता? अपने विचार व्यक्त करें।

(ग)Page 23

लोककथा में यदि तीनों भाई ऊँट को खोजने जाते तो उन्हें कौन-कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था?

(घ)Page 23

यदि राजा के स्थान पर आप होते तो भाइयों की परीक्षा लेने के लिए किस प्रकार के सवाल या गतिविधियाँ करते? अपनी कल्पना साझा करें।

शब्द से जुड़े शब्द

1.Page 23

नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में ‘बुद्धि’ से जुड़े शब्द अपने समूह में चर्चा करके लिखिए-

कारक

1.Page 25

नीचे दिए गए वाक्य में कारक लिखकर इन्हें पूरा कीजिए-

‘‘हमने तो तुम्हारे ऊँट ______ देखा तक नहीं’’, भाइयों ______ परेशान होते हुए कहा।

2.Page 25

नीचे दिए गए वाक्य में कारक लिखकर इन्हें पूरा कीजिए-

‘‘मैं अपने रेवड़ों ______ पहाड़ों ______ लिये जा रहा था”, उसने कहा, ‘‘और मेरी पत्नी मेरे छोटे-से बेटे ______ साथ एक बड़े से ऊँट ______ मेरे पीछे-पीछे आ रही थी।’’

3.Page 25

नीचे दिए गए वाक्य में कारक लिखकर इन्हें पूरा कीजिए-

राजा ______ उसी समय अपने मंत्री ______ बुलाया और उसके कान ______ कुछ फुसफुसाया।

4.Page 25

नीचे दिए गए वाक्य में कारक लिखकर इन्हें पूरा कीजिए-

यह सुनकर राजा ______ पेटी ______ पास लाने ______ आदेश दिया। सेवकों ______ तुरंत आदेश पूरा किया। राजा ______ सेवकों ______ पेटी खोलने ______ लिए कहा।

सूचनापत्र

1.Page 25

कल्पना कीजिए कि आप इस लोककथा के वह घुड़सवार हैं जिसका ऊँट खो गया है। आप अपने ऊँट को खोजने के लिए एक सूचना कागज पर लिखकर पूरे शहर में जगह-जगह चिपकाना चाहते हैं। अपनी कल्पना और लोककथा में दी गई जानकारी के आधार पर एक सूचनापत्र लिखिए।

पाठ से आगे [Pages 26 - 28]

NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 2 तीन बुद्धिमान पाठ से आगे [Pages 26 - 28]

आपकी बात

1.Page 26

लोककथा में तीन भाइयों की पैनी दृष्टि की बात कही गई है। क्या आपने कभी अपनी पैनी दृष्टि का प्रयोग किसी समस्या को हल करने के लिए किया है? उस समस्या और आपके द्वारा दिए गए हल के विषय में लिखिए।

2.Page 26

लोककथा में बताया गया है कि भाइयों ने “बचपन से हर वस्तु पर ध्यान देने की आदत डाली।’’ यदि आपने ऐसा किया है तो आपको अपने जीवन में इसके क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

3.Page 26

लोककथा में भाइयों को यात्रा करते समय अनेक कठिनाइयाँ आईं, जैसे- भूख, थकान और पैरों में छाले। आप अपने दैनिक जीवन में किन-किन कठिनाइयों का सामना करते हैं? लिखिए।

4.Page 26

भाइयों ने बिना देखे ही ऊँट के बारे में सही-सही बातें बताईं। क्या आपको लगता है कि अनुभव और समझ से देखे बिना भी सही निर्णय लिया जा सकता है? क्या आपने भी कभी ऐसा किया है?

5.Page 26

जब ऊँट के स्वामी ने भाइयों पर शंका की तो भाइयों ने बिना गुस्सा किए शांति से उत्तर दिया। क्या आपको लगता है कि कभी किसी को संदेह होने पर हमें भी शांत रहकर उत्तर देना चाहिए? क्या आपने कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है? ऐसे में आपने क्या किया?

6.Page 26

राजा ने भाइयों की बुद्धिमानी देखकर बहुत आश्चर्य व्यक्त किया। क्या आपको कभी किसी की सोच, समझ या किसी विशेष कौशल को देखकर आश्चर्य हुआ है? क्या आपने कभी किसी से कुछ ऐसा सीखा है जो आपके लिए बिलकुल नया और चौंकाने वाला हो?

7.Page 26

लोककथा में पिता ने अपने बेटों को यह सलाह दी कि वे समझ और ज्ञान जमा करें। क्या आपको कभी किसी बड़े व्यक्ति से ऐसी कोई सलाह मिली है जो आपके जीवन में उपयोगी रही हो? क्या आप भी अपने अनुभव से किसी को ऐसी सलाह देंगे?

8.Page 26

भाइयों ने अपने ऊपर लगे आरोपों के होते हुए भी सदा सच्चाई का साथ दिया। क्या आपको लगता है कि सदा सच बोलना महत्वपूर्ण है, भले ही स्थिति कठिन क्यों न हो? क्या आपको किसी समय ऐसा लगा है कि आपकी सच्चाई ने आपको समस्याओं से बाहर निकाला हो?

ध्यान से देखना-सुनना-अनुभव करना

(क)Page 27

“बचपन से ही हमें ऐसी आदत पड़ गई है कि हम किसी वस्तु को अपनी दृष्टि से नहीं चूकने देते। हमने वस्तुओं को पैनी दृष्टि से देखने और बुद्धि से सोचने के प्रयास में बहुत समय लगाया है।”

इस लोककथा में तीनों भाई आसपास की प्रत्येक घटना, वस्तु आदि को ध्यान से देखते, सुनते, सूँघते और अनुभव करते हैं अर्थात् अपनी ज्ञानेंद्रियों और बुद्धि का पूरा उपयोग करते हैं। ज्ञानेंद्रियाँ पाँच होती है- आँख, कान, नाक, जीभ और त्वचा। आँख से देखकर, कान से सुनकर, नाक से सूँघकर, जीभ से चखकर और त्वचा से स्पर्श करके हम किसी वस्तु के विषय में ज्ञान प्राप्त करते हैं। आइए, अब एक खेल खेलते हैं जिसमें आपको अपनी ज्ञानेंद्रियों और बुद्धि का उपयोग करने के अवसर मिलेंगे।

'हाँ’ या ’नहीं’ प्रश्न-उत्तर खेल

चरण-

  1. एक विद्यार्थी कक्षा से बाहर जाकर दिखाई देने वाली किसी एक वस्तु या स्थान का नाम चुनेगा। कक्षा के भीतर से भी कोई नाम चुना जा सकता है।
  2. विद्यार्थी वापस कक्षा में आएगा और उस नाम को एक कागज पर लिख लेगा। लेकिन ध्यान रहे, वह कागज पर लिखे नाम को किसी को न दिखाए।
  3. अन्य विद्यार्थी बारी-बारी से उस वस्तु का नाम पता करने के लिए प्रश्न पूछेंगे।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में दिया जाएगा।
    उदाहरण के लिए-
    •  क्या इस वस्तु का उपयोग कक्षा में होता है?
    • क्या यह खाने-पीने की चीज़ है? 
    •  क्या यह लकड़ी से बनी है?
    • क्या यह बिजली से चलती है?
  5. सभी विद्यार्थी अधिकतम 20 प्रश्न ही पूछ सकते हैं। इसलिए उन्हें सोच-समझकर प्रश्न पूछने होंगे ताकि वे उस वस्तु का नाम पता कर सकें।
  6. यदि 20 प्रश्नों के अंदर विद्यार्थी वस्तु का सही अनुमान लगा लेते हैं तो वे जीत जाएँगे।
  7. अब दूसरे विद्यार्थी को बाहर भेजकर गतिविधि दोहराएँगे।
  8. गतिविधि के अंत में सभी मिलकर इस खेल से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में चर्चा करें।
(ख)Page 27

गतिविधि-  ‘स्पर्श, गंध और स्वाद से पहचानना’

  1. एक थैले या डिब्बे में (सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित) विभिन्न वस्तुएँ (जैसे- फल, फूल, मसाले, खिलौने, कपड़े, किताब, गुड़ आदि) रखें।
  2. विद्यार्थियों को आँखों पर पट्टी बाँधकर केवल स्पर्श, गंध या स्वाद का उपयोग करके वस्तु की पहचान करनी होगी और उसका नाम बताना होगा।
  3. बारी-बारी से प्रत्येक विद्यार्थी को बुलाकर उसकी आँखों पर पट्टी बाँधे।
  4. उसे डिब्बे से एक वस्तु दी जाए। विद्यार्थी उसे छूकर, सूँघकर, चखकर पहचानने का प्रयास करेंगे।
  5. सही पहचान करने के बाद विद्यार्थी बताएँगे कि उन्होंने उस वस्तु को कैसे पहचाना।
  6. एक-एक करके सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग वस्तुओं को पहचानने का अवसर मिलेगा।
  7. अंत में सभी वस्तुओं को कक्षा में दिखाएँ और उनके बारे में चर्चा करें कि किस वस्तु को पहचानना आसान या कठिन लगा।

आज की पहेली

1.Page 28

 कौन है यह प्राणी? 

  1. इसकी लंबी पूँछ होती है जो पेड़ों की शाखाओं के चारों ओर लिपटी रहती है। 
  2. इसका मुख्य आहार कीट और छोटे जीव होते हैं जिन्हें यह चुपके से पकड़ता है। 
  3. यह प्राणी अपने परिवेश में घुल-मिल जाता है और अपनी रंगत को बदल सकता है। 
  4. इसके पास तेज आँखें होती हैं जो चारों दिशाओं में देख सकती हैं
2.Page 28

रंगीन डिब्बे

एक मेज पर चार रंगीन डिब्बे बराबर-बराबर रखे हैं- लाल, हरा, नीला और पीला। बताइए पीले डिब्बे के बराबर में कौन-सा डिब्बा है? यदि-

  1. लाल डिब्बा नीले डिब्बे के पास है। 
  2. हरा डिब्बा पीले डिब्बे के पास नहीं है। 
  3. पीला डिब्बा लाल डिब्बे के पास नहीं है। 
  4. हरा डिब्बा लाल डिब्बे के पास है।

Solutions for 2: तीन बुद्धिमान

पाठ सेपाठ से आगे
NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 chapter 2 - तीन बुद्धिमान - Shaalaa.com

NCERT solutions for Hindi Malhar Class 7 chapter 2 - तीन बुद्धिमान

Shaalaa.com has the CBSE Mathematics Hindi Malhar Class 7 CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT solutions for Mathematics Hindi Malhar Class 7 CBSE 2 (तीन बुद्धिमान) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.

Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.

Concepts covered in Hindi Malhar Class 7 chapter 2 तीन बुद्धिमान are व्याकरण, उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल).

Using NCERT Hindi Malhar Class 7 solutions तीन बुद्धिमान exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE Hindi Malhar Class 7 students prefer NCERT Textbook Solutions to score more in exams.

Get the free view of Chapter 2, तीन बुद्धिमान Hindi Malhar Class 7 additional questions for Mathematics Hindi Malhar Class 7 CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×