Revision: संभाव्यता Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित] SSC (Hindi Medium) 10th Standard Board Exam [१० वीं कक्षा] Maharashtra State Board
- दो सिक्के एक साथ उछाले गए। इस प्रयोग के लिए नमूना अवकाश 's' तथा घटना A व B समुच्चय के रूप में लिखने के लिएं निम्न कृति पूर्ण कीजिये: घटना A: कम से कम एक चित मिलने की घटना।
- अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5 अंकों से दो अंकों वाली संख्या बनाने के लिए नमूना अवकाश (S) लिखिये।
- दो सिक्के एक साथ उछाले गए। नमूना अवकाश ‘S’ लिखो।
- एक सिक्का उछालने पर नमूना अवकाश 's' लिखिये।
- दो लड़के (B1, B2) तथा दो लड़कियाँ (G1, G2) मेंं से दो लोगों की एक रास्ता सुरक्षा समिति बनानी है, तो नमूना अवकाश लिखने के लिए निम्न कृति पूरी कीजिये: दो लड़कों की समिति = □ दो लड़कियों की समिति
- एक पाँसा फेंका गया। ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या अभाज्य हो, तो इस घटना की संभाव्यता ज्ञात करने के लिए निम्न कृति को पूर्ण करो: कृति: एक पाँसा फेंका गया। नमूना अवकाश ‘S’ है। S = {□} ∴ n(S) = 6
- अच्छी तरह से फेंटी गई 52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता निकाला गयां। निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात करने के लिए दी गई कृति पूर्ण करो: घटना A: निकाला गया पत्ता इक्का हो।
- एक बक्से में 8 लाल गेंद तथा कुछ नीली गेंदें हैं। यादृच्छिक पद्घति से बक्से में से एक गेंद निकालनी है। लाल गेंद तथा नीली गेंद निकालने की संभाव्यता का अनुपात 2 : 5 है। नीली गेंदों की संख्या ज्ञात करो।
- अच्छी तरह से फेंटी गई 52 ताश के पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता निकाला गया हो, तो वह पत्ता चित्रयुक्त होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिये।
- एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिये: घटना A: चित तथा अभाज्य संख्या मिलना।
- अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5, 7, 9 अंकों से दो अंकों वाली संख्या बनायी गई हो तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए। वह संख्या विषम हो।
- एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिये: घटना B: पट तथा विषम संख्या मिलना।
- अंकों की पुनरावृत्ति न करते हुए 2, 3, 5, 7, 9 अंकों से दो अंकों वाली संख्या बनायी गई हो तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए। वह संख्याएँ 5 की गुणज हो।
- निम्नलिखित विकल्प मेंं से कौन-सी संभाव्यता नहीं हो सकती? (A) 2/3 (B) 1.5 (C) 15% (D) 0.7 (E) 15/10
- यदि n(A) = 2, P(A) = 15 तब n(s) = ?
- एक बक्से मेंं 5 लाल पेन, 8 नीली पेन और 3 हरी पेन है। यादृच्छिक पद्धति से ऋतुजा को एक पेन निकालना है। तो उस पेन के नीला होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।