निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
English Medium
Hindi Medium
Academic Year: 2025-2026
Date: March 2026
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :
- इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ।
- इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और खान-पान में मोटे अनाजों (मिलेट्स) का विशेष स्थान रहा है। ये विशिष्ट अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि कम पानी और संसाधन के बीच ये विकसित हो जाते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत सरकार के सुझाव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया। जिसका उद्देश्य मोटे अनाजों को लेकर जागरूकता फैलाना और इनके उत्पादन व सेवन को बढ़ावा देना है। आमजन के बीच मोटे अनाजों का सेवन पिछली कई शताब्दियों से प्रचलित है, परन्तु इसके पोषकीय और औषधीय गुणों की जानकारी हाल ही में हुए जैव-रासायनिक अनुसंधानों और चिकित्सा संबंधी अध्ययनों से सामने आई है। कुपोषण की समस्या के समाधान में मोटे अनाजों की अहम् भूमिका है। आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न होने वाले रोगों के संदर्भ में मोटे अनाजों के अनेक स्वास्थ्य लाभों को दुनिया ने जाना-पहचाना और सराहा है। मोटे अनाजों में गेहूँ और धान की अपेक्षा प्रोटीन और संतुलित अमीनो अम्ल अधिक पाया जाता है। इस तरह से ये मोटे अनाज बाकी अनाजों से पोषण के मामले में श्रेष्ठ होते हैं। इसके अलावा, मोटे अनाज आहार संबंधी रेशों, गुणकतापूर्ण वसा और महत्त्वपूर्ण खनिज जैसे - कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, ज़िंक तथा बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के समृद्ध स्रोत हैं। मोटे अनाजों में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े इतने फ़ायदों के बावजूद वर्तमान समय में मानव आबादी इनका सेवन नहीं करती या बहुत कम लोग इसे अपने खाने की थाली में जगह देते हैं। यह एक विडंबना है। स्रोत - विज्ञान प्रगति (मासिक पत्रिका) |
(क) उपर्युक्त गद्यांश किस विषयवस्तु पर आधारित है? [1]
- कुपोषण की समस्या पर
- मोटे अनाज के महत्त्व पर
- संतुलित आहार के महत्त्व पर
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर
(ख) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
कथन: मोटे अनाज बाकी अनाजों से पोषण के मामले में श्रेष्ठ होते हैं।
कारण: मोटे अनाजों में अनेक पोषकीय और औषधीय खूबियाँ होती हैं।
- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उद्देश्य है - [1]
उचित विकल्प का चयन करें -
- मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना।
- मोटे अनाज के प्रति जागरूकता फैलाना।
- मोटे अनाज को मुख्य फ़सल घोषित करना।
- मोटे अनाज की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाना।
विकल्प -
- कथन (I) और (II) सही हैं।
- केवल कथन (III) सही है।
- कथन (I) और (IV) सही हैं।
- कथन (I), (II) और (IV) सही हैं।
(घ) आज मोटे अनाज अपने किन गुणों के कारण लोकप्रिय हो रहे हैं? [2]
(ङ) कुपोषण की समस्या के समाधान में मोटे अनाजों की क्या भूमिका हो सकती है? [2]
Chapter:
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
गुलाब का फूल है सबसे बड़ा सबूत गाँव में उसकी वह फूलने के बाद गाँव में इसलिए ठीक है बुरा नहीं मानना चाहिए जो बो सकते हैं - भवानी प्रसाद मिश्र |
(क) प्रस्तुत कविता में किस भाव की प्रधानता है? [1]
- हास्य
- प्राकृतिक सौंदर्य
- व्यंग्य
- आक्रोश
(ख) ‘गुलाब’ किसका प्रतीक है? [1]
- शहर के पढ़े-लिखे नौजवानों का।
- शहर के वातावरण का।
- शहर की ज़िंदगी का।
- शहर की सुविधाओं का।
(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
कथन: बुरा नहीं मानना चाहिए, इस गुलाब-वृत्ति का।
कारण: वह बचपन से शहर में ही पला-बड़ा है।
विकल्प:
- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) गुलाब गाँव में जाकर बसने के लिए क्यों तैयार नहीं है? [2]
(ङ) कविता के आधार पर लिखिए कि किसान को किस तरह के फूल भाते हैं और क्यों? [2]
Chapter:
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
नवाब साहब ने तौलिया झाड़ा और सामने बिछा लिया।
(सरल वाक्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
हालदार साहब को उधर से गुज़रते समय मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया।
(मिश्र वाक्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मन्नू के एक इशारे पर लड़कियाँ कक्षा से बाहर निकलकर नारे लगाने लगीं।
(संयुक्त वाक्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
कातिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं।
(रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ जैसा नायाब हीरा रहा है।
(रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
पतोहू ने भगत को दुनियादारी से निवृत्त कर दिया था। (कर्मवाच्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
नवाब साहब द्वारा खीरे पर मसाला छिड़का गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
आओ, पेड़ की छाया में बैठे। (भाववाच्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मुझसे यह काम नहीं हो सकता। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
उद्धव द्वारा ज्ञान का उपदेश दिया गया। (वाच्य पहचानकर भेद बताइए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस थमा दिया।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
खीरे की पनियाती फाँकें बहुत स्वादिष्ट थीं।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
शुक्ल पक्ष में चाँद निरंतर बढ़ता है।
Chapter:
Advertisements
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
उनकी अँगुलियाँ खँजड़ी पर लगातार चल रहीं थीं।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
शाबाश! तुमने कितना अच्छा कार्य किया।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न की रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार पहचान कर लिखिए:
प्रीति-नदी मैं पाउँ न बोरयौ।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न की रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार पहचान कर लिखिए:
कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।
ब्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा।।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न की रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार पहचान कर लिखिए:
आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार।।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न की रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार पहचान कर लिखिए:
सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न की रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार पहचान कर लिखिए:
सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी।
Chapter:
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
| वही पुराना स्वर, वही पुरानी तल्लीनता। घर में पतोहू रो रही है जिसे गाँव की स्त्रियाँ चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। किंतु, बालगोबिन भगत गाए जा रहे हैं! हाँ, गाते-गाते कभी-कभी पतोहू के नज़दीक भी जाते और रोने के बदले उत्सव मनाने को कहते। आत्मा परमात्मा के पास चली गई, विरहिनी अपने प्रेमी से जा मिली, भला इससे बढ़कर आनंद की कौन बात? मैं कभी-कभी सोचता, यह पागल तो नहीं हो गए, किंतु नहीं, वह जो कुछ कह रहे थे उसमें उनका विश्वास बोल रहा था - वह चरम विश्वास, जो हमेशा ही मृत्यु पर विजयी होता आया है। बेटे के क्रिया-कर्म में तूल नहीं किया; पतोहू से ही आग दिलाई उसकी। किंतु ज्यों ही श्राद्ध की अवधि पूरी हो गई,पतोहू के भाई को बुलाकर उसके साथ कर दिया, यह आदेश देते हुए कि इसकी दूसरी शादी कर देना। |
(क) बालगोबिन भगत जी द्वारा किया गया कौन-सा कार्य सामाजिक परंपरा के विरुद्ध था? [1]
- पतोहू से बेटे की चिता को आग दिलाना।
- पतोहू को उसके भाई के साथ मायके भेजना।
- बेटे का श्राद्ध विधि-विधान से करना।
- बेटे की मृत्यु का उत्सव मनाना।
विकल्प -
- कथन (I) और (II) सही हैं।
- केवल कथन (III) सही है।
- कथन (I) और (IV) सही हैं।
- कथन (II) और (III) सही हैं।
(ख) ‘विरहनी अपने प्रेमी से जा मिली’ - इस कथन में बालगोबिन भगत के अनुसार विरहनी कौन है? [1]
- परमात्मा
- आत्मा
- काया
- मृत्यु
(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
कथन: बालगोबिन भगत ने अपने पुत्र को मुखाग्रि देने का कार्य अपनी पुत्रवधु से करवाया।
कारण: बालगोबिन भगत रूढ़िविरोधी और नारी सम्मान के पक्षधर थे।
विकल्प:
- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) लेखक को यह संदेह है कि बालगोबिन भगत कहीं पागल तो नहीं हो गए क्योंकि - [1]
- वे पतोहू को उसके भाई के साथ मायके भेज रहे थे।
- वे रोने के बदले उत्सव मनाने को कह रहे थे।
- वे पुत्र की मृत्यु के बाद गाए जा रहे थे।
- वे पतोहू को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे।
विकल्प -
- कथन (I) और (II) सही हैं।
- केवल कथन (III) सही है।
- कथन (I) और (IV) सही हैं।
- कथन (II) और (III) सही हैं।
(ङ) बेटे की मृत्यु के बाद बालगोबिन भगत अपनी बहू से क्या अपेक्षा रखते थे? [1]
- वह उनकी आजीवन सेवा करे।
- वह विधवा का जीवन व्यतीत करे।
- वह कबीर के गीत गाया करे।
- वह पुनर्विवाह कर ले।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘नेताजी का चश्मा’ कहानी के आधार पर हालदार साहब के व्यक्तित्व का परिचय लिखिए।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
लेखिका मन्नू भंडारी ने अपनी माँ की तुलना धरती से क्यों की है? ‘एक कहानी यह भी’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘मेरे मालिक एक सुर बक्श दे। सुर में वह तासीर पैदा कर कि आँखों से सच्चे मोती की तरह अनगढ़ आँसू निकल आएँ।’ ‘नौबतखाने में इबादत’ पाठ के आधार पर बिस्मिल्ला खाँ के इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
लेखक संस्कृति-असंस्कृति और सभ्यता-असभ्यता के भ्रमजाल में फँसे मनुष्यों से क्या प्रश्न करता है?
Chapter:
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला |
(क) ‘तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला’ इस पंक्ति में ‘उसका’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है? [1]
- संगतकार के लिए।
- संगीतकार के लिए।
- तबला वादक के लिए।
- मुख्य गायक के लिए।
(ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में से किस पंक्ति से मुख्य गायक के उत्साह के क्षीण होने का पता चलता है? [1]
सही विकल्प का चयन कीजिए -
- आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ।
- प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ।
- कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर।
- उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है।
विकल्प -
- कथन (I) और (II) सही हैं।
- केवल कथन (III) सही है।
- कथन (I) और (IV) सही हैं।
- कथन (II) और (III) सही हैं।
(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
कथन: संगतकार की आवाज़ में एक हिचक साफ़ सुनाई देती है और वह अपनी आवाज़ को ऊँचा नहीं उठने देने की कोशिश करता है।
कारण: दूसरों को सफ़ल बनाने के लिए त्याग करना मनुष्यता होती है। संगतकार का त्याग उसकी मनुष्यता का परिचायक है।
विकल्प:
- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) संगतकार किस प्रकार मुख्य गायक को अहसास दिलाता है कि वह अकेला नहीं है? [1]
- मुख्य गायक के समान भारी स्वर में गाकर।
- मुख्य गायक को प्रेरित करके।
- मुख्य गायक से ऊँचे स्वर में गाकर।
- मुख्य गायक के टूटते स्वर में अपना स्वर मिलाकर।
(ङ) संगतकार के स्वर में हिचक सुनाई देने का क्या कारण है? [1]
- संगतकार में आत्मविश्वास का अभाव है।
- संगतकार मुख्य गायक का मान बनाए रखना चाहता है।
- संगतकार को गायन में अभी प्रवीणता नहीं आई है।
- संगतकार में भय और हीनता का भाव है।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
गोपियों को उद्धव से क्यों कहना पड़ा - ‘हारि हैं राजनीति पाढ़ि आए’।
‘सूरदास के पद’ के आधार पर उत्तर लिखिए।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
“सो बिलगाउ बिहाई समाजा। न त मारे जैहाहिं सब राजा”- परशुराम जी के मुँह से ऐसा सुनकर लक्ष्मण की क्या प्रतिक्रिया रही?
Chapter:
Advertisements
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘उत्साह’ और ‘अट नहीं रही है’ कविताओं के आधार पर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी के प्रकृति चित्रण का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘आत्मकथ्य’ कविता के माध्यम से कवि श्री ‘जयशंकर प्रसाद’ जी के व्यक्तित्व की जो झलक मिलती है, वह उनकी ईमानदारी और साहस का प्रमाण है, स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘माता का अँचल’ पाठ में ग्राम्य संस्कृति के जिस रूप का चित्रण है- वह आधुनिक युग में पर्याप्त अंशों में परिवर्तित हो चुका है। परिवर्तित रूप से कुछ उदाहरण देते हुए इस कथन के समर्थन में अपने विचार लिखिए।
Chapter:
पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘यंत्रों की दुनिया ने मनुष्य को यांत्रिक व भाव शून्य बनाने का कार्य किया है, जबकि यात्राएँ मनुष्य को भाव शून्य होने से रोकती हैं।’ ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर आप अपने विचार लिखिए।
Chapter:
पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के आधार पर बताइए कि भीतरी विवशता क्या होती है? लेखक श्री अज्ञेय जी ने इसे स्पष्ट करने के लिए किसकी चर्चा की है?
Chapter:
ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता जाल-
- ऑनलाइन गेमिंग क्या है?
- बच्चों और किशोरों पर बढ़ती पकड़
- ऑनलाइन गेमिंग के दुष्परिणाम
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
स्वस्थ जीवन शैली-
- स्वस्थ जीवन शैली की आवश्यकता
- स्वस्थ आदतें जिनका पालन किया जाना चाहिए
- स्वस्थ जीवनशैली के लाभ
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
हाल ही में देखी फ़िल्म/नाटक की समीक्षा
- कहानी, पात्र, संवाद, अभिनय कैसा लगा?
- क्या वास्तविक जीवन के निकट थी?
- क्याप्रेरणा मिली?
Chapter:
आप आनंदी/आनंद हैं। अपने क्षेत्र में बिजली की कटौती से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए किसी लोकप्रिय दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Chapter:
आप आनंदी/आनंद हैं। छोटे-मोटे रोगों के लिए आपकी दादी माँ द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खों को संकलित करके आपने एक पुस्तक बनाई है। जिसका नाम आपने ‘दादी माँ के घरेलू नुस्खे’ रखा है। पुस्तक के प्रकाशन के अवसर पर अपनी दादी माँ को आमंत्रित करते हुए उन्हें लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Chapter:
आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपने हिन्दी विषय में एम.ए.किया है साथ ही आपके पास बी.एड. की डिग्री भी है। आपके शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में हिन्दी विषय के स्रातक शिक्षकों के कुछ पद रिक्त हैं। आपको उस पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत लेख तैयार कीजिए।
Chapter:
आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपके क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफ़ाई कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। नगर निगमअधिकारी को इससे अवगत कराते हुए लगभग 80 शब्दों में ई-मेल कीजिए।
Chapter:
सौर ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में विद्युत मंत्रालय की ओर से तैयार कीजिए।
Chapter:
आपके हिन्दी शिक्षक/शिक्षिका का नया ‘काव्य संग्रह’ प्रकाशित हुआ है। उन्हें इस अवसर पर बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक बधाई संदेश लिखिए।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - A with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - A-2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi Course - A, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.
How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - A will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
