English

गुलाब का फूल है हमारा पढ़ा-लिखा मैंने उसे काफी उलट-पुलट कर देखा है मुझे तो वह ऐसा ही दिखा सबसे बड़ा सबूत उसके गुलाब होने का यह है कि वह गाँव में जाकर बसने के लिए तैयार - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

गुलाब का फूल है
हमारा पढ़ा-लिखा
मैंने उसे काफी
उलट-पुलट कर देखा है
मुझे तो वह ऐसा ही दिखा

सबसे बड़ा सबूत
उसके गुलाब होने का यह है
कि वह गाँव में जाकर
बसने के लिए
तैयार नहीं है

गाँव में उसकी
प्रदर्शनी कौन कराएगा
वहाँ वह अपनी शोभा की
प्रशंसा किससे कराएगा

वह फूलने के बाद
किसी फसल में थोड़े ही
बदल जाता है
मूरख किसान को फूलने के बाद
फसल देने वाला ही तो भाता है

गाँव में इसलिए ठीक है
अलसी और सरसों और
तिली के फूल
जा नहीं सकते वहाँ कदापि
गुलाब और लिली के फूल

बुरा नहीं मानना चाहिए
इस गुलाब - वृत्ति का
गाँव वालों को
क्योंकि वहाँ रहना चाहिए सिर्फ ऐसे हाथ-पाँव वालों को

जो बो सकते हैं
और काट सकते हैं
कुएँ खोद सकते हैं
खाई पाट सकते हैं
और फिर भी चुपचाप
समाजवाद पर भाषण सुनकर
वोट दे सकते हैं
गुलाब के फूल को

- भवानी प्रसाद मिश्र

(क) प्रस्तुत कविता में किस भाव की प्रधानता है? [1]

  1. हास्य
  2. प्राकृतिक सौंदर्य
  3. व्यंग्य
  4. आक्रोश

(ख) ‘गुलाब’ किसका प्रतीक है? [1]

  1. शहर के पढ़े-लिखे नौजवानों का।
  2. शहर के वातावरण का।
  3. शहर की ज़िंदगी का।
  4. शहर की सुविधाओं का।

(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]

कथन: बुरा नहीं मानना चाहिए, इस गुलाब-वृत्ति का।

कारण: वह बचपन से शहर में ही पला-बड़ा है।

विकल्प:

  1. कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
  2. कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
  3. कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
  4. कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

(घ) गुलाब गाँव में जाकर बसने के लिए क्यों तैयार नहीं है? [2]

(ङ) कविता के आधार पर लिखिए कि किसान को किस तरह के फूल भाते हैं और क्यों? [2]

Comprehension
Advertisements

Solution

(क) व्यंग्य

(ख) शहर के पढ़े-लिखे नौजवानों का।

(ग) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।

(घ)

  • वहाँ शहर जैसा उसके अनुकूल वातावरण नहीं है।
  • वहाँ उसके प्रशंसक नहीं हैं।
  • वहाँ उसकी उपयोगिता नहीं है।

(ङ) किसान को फूलने के बाद फ़सल देने वाले फूल भाते हैं क्योंकि फ़सल ही उसकी जीविका का साधन है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×