Advertisements
Advertisements
Question
यदि आपको इस कहानी को कोई अन्य नाम देना हो तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों सोचा, यह भी बताइए।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
यदि मुझे इस कहानी का अन्य नाम देना हो तो मैं इसे 'बीमारी का बहाना' नाम दूँगी। मैंने यह नाम इसलिए सोचा क्योंकि पूरी कहानी इसी बहाने के इर्द-गिर्द घूमती है। बच्चा होमवर्क न कर पाने और स्कूल में सज़ा मिलने से बचने के लिए झूठ बोलकर बीमार होने का बहाना बनाता है। इसी बहाने की कीमत में उसे दिनभर भूखा रहना, बिस्तर पर पड़े रहना और ऊब जाना पड़ता है। अंत में वह यह बहाना बनाना हमेशा के लिए छोड़ देता है। इस नाम में कहानी की मुख्य घटना और उससे मिलने वाली सीख दोनों झलकती हैं, इसलिए मुझे यह नाम उपयुक्त लगा। (इसी तरह एक दिन की बीमारी या मैं कब बीमार पड़ूँगा!' जैसे नाम भी सोचे जा सकते हैं।)
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
