English

विकसित हो रहे बच्चे में होने वाले संज्ञानात्मक परिवर्तनों की विवेचना कीजिए| - Psychology (मनोविज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

विकसित हो रहे बच्चे में होने वाले संज्ञानात्मक परिवर्तनों की विवेचना कीजिए|

Answer in Brief
Advertisements

Solution

बच्चे में वस्तु स्थायित्व के संप्रत्यय को सीखने की योग्यता उसे वस्तुओं को निरूपित करने के लिए मानसिक प्रतीकों का उपयोग करने में सक्षम बनाती है| परंतु, इस अवस्था में बच्चों में उस योग्यता का अभाव होता है जो उन्हें शारीरिक रूप से किए गए कार्यों को मानसिक रूप से करने को सुविधा प्रदान करती है|

व्यक्तियों, वृक्षों, कुता, घर आदि को निरूपित करने के लिए बच्चे रूपरेखा/चित्र बनाते हैं| प्रतीकात्मक विचार में संलग्न रहने की बच्चे को यह योग्यता उसके मानसिक संसार को विस्तृत करने में सहायक होती है| प्रतीकात्मक विचार में प्रगति होती रहती हैं| बच्चे दुनिया को केवल अपने दृष्टिकोण से देखते हैं और दूसरों के दृष्टिकोण के महत्व को समझने में सक्षम नहीं होते हैं| बच्चों में केन्द्रीकरण की प्रवृत्ति, अर्थात एक घटना को समझने के लिए किसी एक विशेषता या पक्ष पर ध्यान देने से परिभाषित होती है| जब बच्चा बड़ा होता है और लगभग 7 से 11 वर्ष की आयु तक हो जाता है (मध्य और विलंबित बाल्यावस्था की अवधि) अंतर्बोधपरक विचार तार्किक विचार के द्वारा विस्थापित हो जाता है| मूर्त संक्रियाएँ बच्चे को वस्तु की विभिन्न वस्तुओं पर न कि मात्र एक विशेषता पर ध्यान देने की सुविधा प्रदान करती है| यह बच्चे की इस बात को समझने के भिन्न-भिन्न तरीके हैं, जिसके परिणामस्वरूप उसके अहकेंद्रवाद में भी कमी आती है| चिंतन अधिक लचीला हो जाता है और समस्या समाधान करते समय बच्चे विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं| बच्चे की बढ़ती हुई संज्ञानात्मक योग्यताएँ भाषा अर्जन को सुगम बना देती हैं|

shaalaa.com
बाल्यावस्था
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: मानव विकास - समीक्षात्मक प्रश्न [Page 86]

APPEARS IN

NCERT Psychology [Hindi] Class 11
Chapter 4 मानव विकास
समीक्षात्मक प्रश्न | Q 6. | Page 86
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×