Advertisements
Advertisements
Question
विद्युत परिपथ का व्यवस्था आरेख खींचिए जिसमें 2 V के तीन सेलों की बैटरी, एक 5 Ω प्रतिरोधक, एक 8 Ω प्रतिरोधक, एक 12 Ω प्रतिरोधक तथा इसमें प्रतिरोधकों से प्रवाहित विद्युत धारा को मापने के लिए ऐमीटर तथा 12 Ω के प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभावांतर मापने के लिए वोल्टमीटर लगाइए। ऐमीटर तथा वोल्टमीटर के क्या पाठ्यांक होंगे?
Advertisements
Solution

ओम के नियम का उपयोग ऐमीटर और वोल्टमीटर की पाठ्यांक प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
ओम के नियम के अनुसार,
V = IR,
यहाँ,
कुल विभवांतर V = 6 V
सर्किट/प्रतिरोधकों से प्रवाहित धारा = I
श्रेणी क्रम में कुल प्रतिरोध = R = 5 + 8 + 12 = 25Ω
I = `V/R`
I = `6/25`
I = 0.24 A
12 Ω प्रतिरोध के लिए विभवांतर = V1
12 Ω प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा, I = 0.24 A
इसलिए, ओम के नियम का उपयोग करके,
R = 12 Ω
V1 = IR
V1 = 0.24 × 12
V1 = 2.88 V
ऐमीटर का पाठ्यांक = 0.24 A
वोल्टमीटर का पाठ्यांक = 2.88 V
