English

“उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई।” समस्या झाऊलाल की थी और नींद बिलवासी की उड़ी तो क्यों? लिखिए

Advertisements
Advertisements

Question

“उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई।” समस्या झाऊलाल की थी और नींद बिलवासी की उड़ी तो क्यों? लिखिए

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

बिलवासी मिश्र ने अपने मित्र की मदद करने के लिए चोरी से अपनी पत्नी की संदूक से ढाई सौ रुपये निकाले वे रुपये देने लाला जी के घर गए किंतु वहा अकबरी लोटे के माध्यम से 500 रुपये की व्यवस्था हो गईइस प्रकार लाला झाऊलाल की समस्या तो हल हो गई पर असली समस्या बिलवासी मिश्र के सामने थी कि पत्नी की संदूक से चुराए हुए ढाई सौ रुपये उसी स्थान पर पुनः कैसे रखे जाएँवे खुद जागकर अपनी पत्नी के सो जाने का इंतजार कर रहे थे, ताकि उसके सो जाने पर ताली निकालकर रुपये वहाँ रख सकें

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 14: अकबरी लोटा - अनुमान और कल्पना [Page 92]

APPEARS IN

NCERT Hindi Vasant Bhag 3 Class 8
Chapter 14 अकबरी लोटा
अनुमान और कल्पना | Q 2 | Page 92

RELATED QUESTIONS

कौटिल्य के अर्थशास्त्र में अनेक विषयों की चर्चा है, जैसे, "व्यापार और वाणिज्य, कानून और न्यायालय, नगर-व्यवस्था, सामाजिक रीति-रिवाज, विवाह और तलाक, स्त्रियों के अधिकार, कर और लगान, कृषि, खानों और कारखानों को चलाना, दस्तकारी, मंडियाँ, बागवानी, उद्योग-धंधे, सिंचाई और जलमार्ग, जहाज़ और जहाज़रानी, निगमें, जन-गणना, मत्स्य-उद्योग, कसाई खाने, पासपोर्ट और जेल-सब शामिल हैं। इसमें विधवा विवाह को मान्यता दी गई है और विशेष परिस्थितियों में तलाक को भी।" वर्तमान में इन विषयों कि क्या स्थिति है? अपनी पसंद के किन्हीं दो-तीन विषयों पर लिखिए।


चुक –चूक

(क) अब उनकी सहनशीलता चुक गई।
(ख) उनका निशाना चूक गया। 

अब तुम भी इन शब्दों को समझो और उनसे वाक्य बनाओ।

1. सुख – सूख

(क) _________________

(ख) _________________

2. धुल – धूल

(क) _________________

(ख) _________________

3. सुना –सूना

(क) _________________

(ख) _________________ 


लोककथा में गोमा बिना खेत जोते अपने बैलों को हाँहकर घर की ओर क्यों चल पड़ा?


अपने मनपसंद व्यंजन को बनाने का तरीका पता करो और लिखो।

सामग्री-

विधि-


पत्र अपने समय के महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की बातों/विचारों का दस्तावेज़ होता है। इसलिए महत्त्वपूर्ण पत्रों का संकलन भी किया जाता है और समय-समय पर उससे लाभ भी उठाया जाता है। तुम्हें पता होगा कि भारत की आज़ादी के लिए क्रांतिकारी आंदोलन भी चला था जिसमें सरदार भगत सिंहभी शामिल थे। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान उनके द्वारा अपने मित्रों को लिखे गए एक पत्र को आगे दिया गया है। तुम इसे पढ़ो।

अब तुम बताओ कि

1. तुम्हें इस पत्र द्वारा आज़ादी से पहले किसके बारे में और क्या जानकारी मिली।

2. तुमने देखा कि पत्रों द्वारा तुम्हें देश-विदेश की ही नहीं बल्कि किसी भी समय, किसी भी महत्त्वपूर्ण बात की जानकारी मिल सकती है। तुम अपनी पसंद के विभिन्न समय, समाज और महत्त्वपूर्ण संदर्भों से जुड़े कुछ पत्रों का एक संकलन तैयार करो तथा उस पर अपने साथियों के साथ बातचीत भी करो।


केशव शंकर पिल्लै ने बच्चों के लिए विश्वभर की चुनी हुई गुड़ियों का संग्रह क्यों किया?


'बंदरगाह' समुद्र के किनारे की वह जगह होती है जहाँ पानी के जहाज़, नौकाएँ आदि ठहरते हैं। पता लगाओ इन जगहों पर क्या होता है -

(क) अस्तबल-

(ख) हवाई-अड्डा-

(ग) पोस्ट-ऑफिस-

(घ) अस्पताल-

(ङ) न्यायालय-

(च) बाज़ार-


तेज़ हवाओं के कारण कभी-कभी उन नाविकों के कपड़े उड़/खो जाते थे। मान लो, ऐसा ही एक मोज़ा तुम्हें अपनी कहानी सुनाना चाहता है। वह क्या-क्या बातें बताएगा, कल्पना से उसकी कहानी पूरी करो -

मैं एक मोज़ा हूँ। वैसे तो मैं हमेशा अपने भाई के साथ रहता हूँ।
___________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________


मारिया को समुद्र में प्लास्टिक के द्वीप और धरती को खराब करने वाली चीज़ों से चिंता हुई है। क्या तुम्हें भी अपने आस-पास में फैली गंदगी, कूड़े-कचरे के ढेर और तुम्हारे वातावरण को खराब करने वाली चीज़ों को देखकर चिंता होती है? कारण सहित उत्तर दो।


"मैंने कह दिया न नहीं......।" उसने दृढ़ता से कहा।

वल्ली ने कंडक्टर से खाने-पीने का सामान लेने से साफ़ मना कर दिया।

(क) ऐसी और कौन-कौन सी बातें हो सकती हैं जिनके लिए तुम्हें भी बड़ों को दृढ़ता से मना कर देना चाहिए?

(ख) क्या तुमने भी कभी किसी को किसी चीज़/कार्य के लिए मना किया है? उसके बारे में बताओ।


इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?


वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?


''ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।''

• लेखक को ऐसा क्यों लगा?


''मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।''

• लेखक पेड़ों को दुश्मन क्यों समझ रहा था?


पत्र को खत, कागद, उत्तरम्‌, जाबू, लेख, कडिद, पाती, चिट्ठी इत्यादि कहा जाता है। इन शब्दों से संबंधित भाषाओं के नाम बताइए।


टोपी पहनकर गवरइया राजा को दिखाने क्यों पहुँची जबकि उसकी बहस गवरा से हुई और वह गवरा के मुँह से अपनी बड़ाई सुन चुकी थी। लेकिन राजा से उसकी कोई बहस हुई ही नहीं थी। फिर भी वह राजा को चुनौती देने को पहुँची। कारण का अनुमान लगाइए।


घरेलू नौकरों को हटाने की बात किन-किन परिस्थितियों में उठ सकती है? विचार कीजिए।


उपसर्गों और प्रत्ययों के बारे में आप जान चुके हैं। इस पाठ में आए उपसर्गयुक्त शब्दों को छाँटिए। उनके मूल शब्द भी लिखिए। आपकी सहायता के लिए इस पाठ में प्रयुक्त कुछ 'उपसर्ग' और 'प्रत्यय' इस प्रकार हैं-अभि, प्र, अनु, परि, वि(उपसर्ग), इक, वाला, ता, ना।


में ने को का के लिए से पर

तालिका में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो।

सीमा ______ फल खाए।


नीचे वाक्य दिया हैं जिनमें उपयुक्त मुहावरे भरने से ही वह पूरा हो सकता है। उन्हें पूरा करने के लिए मुहावरे भी दिए गए हैं। तुम सही मुहावरे से वाक्य पूरा करो।

देर से आने पर मम्मी ________ गईं।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×