Advertisements
Advertisements
Question
उपभोक्ता संरक्षण की कोई भी चार आवश्यकताएँ लिखिए।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
- उपभोक्ताओं की सहभागिता की आवश्यकता: व्यवसायिक संस्थाएँ कई बार उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखे बिना निर्णय लेती हैं। इसलिए उपभोक्ता संगठनों की आवश्यकता होती है, ताकि उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
- जानकारी का अभाव: बाजार में अनेक प्रकार की देशी और विदेशी वस्तुएँ उपलब्ध होने के कारण उपभोक्ताओं को सही जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाता है। इसलिए उपभोक्ता संरक्षण आवश्यक है।
- उपभोक्ताओं की अज्ञानता: अधिकांश उपभोक्ता अपने अधिकारों, बाजार की स्थितियों तथा वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते। इस कारण उनका शोषण होने की संभावना रहती है।
- भ्रामक विज्ञापन: कुछ व्यापारी वस्तुओं की गुणवत्ता, उपयोगिता तथा सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी देकर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं। इसलिए ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से उपभोक्ताओं की सुरक्षा आवश्यक है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official
