Advertisements
Advertisements
Question
तुम्हारे या किसी रिश्तेदार के घर में, जो सबसे छोटा बच्चा है उसके बारे में कुछ बातें पता करो और लिखो।
- उसका जन्म कब हुआ?
- वह लड़की है या लड़का?
- तुम्हारा उससे क्या रिश्ता है?
- उसका जन्म कहाँ हुआ?
- वह शक्ल में किससे मिलता/मिलती है?
- उसके बालों का रंग कैसा है?
- उसकी आँखों का रंग कैसा है?
- क्या उसके दाँत हैं?
- उसे खाने में क्या देते हैं?
- अभी उसकी लंबाई कितनी है?
- बच्चा दिन में कितनी देर सोता है?
- वह क्या-क्या आवाजें निकालता है?
- वह किसके पास ज़्यादा रहता है?
- अपनी कॉपी में बच्चे का एक फ़ोटो चिपकाओ या चित्र बनाओ।
Advertisements
Solution
- उसका जन्म दो सप्ताह पहले हुआ है।
- वह एक लड़की है।
- मैं उसका पड़ोसी हूँ।
- उसका जन्म अस्पताल में हुआ।
- वह शक्ल में अपनी माँ से मिलती है।
- उसके बालों का रंग काला है।
- उसकी आँखों का रंग काला है।
- उसके दाँत नहीं हैं।
- हम बच्चे को दूध पिलाते हैं।
- अभी उसकी लंबाई करीब दो फुट है।
- वह दिन में लगभग चौदह घंटे सोता है।
- वह रोती है तथा तरह-तरह की आवाजें निकालती है।
- वह अपनी माँ के पास ज़्यादा रहती है।

APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
सोचो, जब सेरिंग के बाबा ने अपने घरवालों को चिट्ठी दिखाई, तो घर के अलग-अलग लोगों को कैसा लगा होगा?
बाबा की बदली होने के कारण सेरिंग के परिवार में क्यों बदलेगा? जैसे -
- सेरिंग के परिवार में से कौन-कौन उसके पापा के नए घर में रहेंगे?
- सेरिंग अब किस स्कूल में जाएगा?
- क्या सेरिंग के दोस्त बदलेंगे?
- क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी को काम के कारण नई जगह जाना पड़ा था?
- तुम्हें यह बदलाव कैसा लगा? चर्चा करो।
क्या तुम्हारी कक्षा या स्कूल में भी दूसरी जगह से बच्चे आए हैं? यदि हाँ, तो उनसे बातचीत करो।
- वे कहाँ से आए हैं?
- पहली जगह का स्कूल कैसा था?
- उन्हें यहाँ क्या-क्या नया लगा?
- क्या उन्हें यह बदलाव अच्छा लगा?
क्या इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में कुछ बदलाव होंगे? क्या-क्या बदलाव होंगे?
- जिस घर से नाज़ली की नई भाभी आई हैं, क्या उस परिवार में भी कुछ बदलाव हुए होंगे? क्या-क्या?
- तुम भी अपनी माँ, चाची या मामी से पता करो कि वे उनकी शादी से पहले कहाँ रहती थीं।
- तब उनके परिवार में कौन-कौन थे?
- क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी की नई-नई शादी हुई है? किसकी?
बदलाव का कारण लिखो।
सेरिंग के परिवार में -
बदलाव का कारण लिखो।
नाज़ली के परिवार में -
याद है, कक्षा तीन में तुमने सीतम्मा के परिवार के पेड़ का चित्र देखा था?
- तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
- अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
- क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
- अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
- इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?
तुम्हारे आज के परिवार का पेड़ तुम्हारे दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ से किस तरह अलग है?
क्या तुमने किसी ऐसे कानून के बारे में सुना है, जो लड़कियों और लड़कों की कम-से-कम किस उम्र में शादी हो, के बारे में बात करता है?
- क्या पिछले दिनों तुम्हारे घर में किसी की शादी हुई है? किसकी?
- पता करो दूल्हा-दुल्हन की उम्र क्या थी?
- उन्होंने किस तरह के कपड़े पहने हुए थे?
दुल्हन - ______
दूल्हा - ______ - भोजन में क्या-क्या बनाया गया था?
