Advertisements
Advertisements
Question
क्या इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में कुछ बदलाव होंगे? क्या-क्या बदलाव होंगे?
- जिस घर से नाज़ली की नई भाभी आई हैं, क्या उस परिवार में भी कुछ बदलाव हुए होंगे? क्या-क्या?
- तुम भी अपनी माँ, चाची या मामी से पता करो कि वे उनकी शादी से पहले कहाँ रहती थीं।
- तब उनके परिवार में कौन-कौन थे?
- क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी की नई-नई शादी हुई है? किसकी?
Advertisements
Solution
जी हाँ, इस शादी के कारण नाज़ली के परिवार में एक नई सदस्य आई हैं। नाज़ली को एक नई भाभी मिली।
- हाँ, उस घर को एक नया दूल्हा मिला, परंतु उनकी बेटी दूसरे घर, अपने ससुराल में रहने चली गई। सभी लोगों को उसकी बहुत याद आयेगी।
- वे शादी के पहले अपने माँ-पिताजी के घर रहतीं थीं।
- उनके परिवार में वे, उनके भाई, उनके माता-पिता तथा दादा-दादी थे।
- हाँ, मेरे परिवार में मेरे चाचा की नई-नई शादी हुई है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
छोटी बहन के आने से निम्मी के सभी घरवालों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएँगे? जैसे -
- अब निम्मी अपना दिन कैसे बिताएगी?
- माँ अब क्या-क्या नए काम करेगी?
- पिताजी, दादी और चाचा के दिनभर के कामों में निम्मी की नई बहन के आने से बदलाव हो जाएँगे। क्या तुम बता सकते हो कैसे?
तुम्हारे या किसी रिश्तेदार के घर में, जो सबसे छोटा बच्चा है उसके बारे में कुछ बातें पता करो और लिखो।
- उसका जन्म कब हुआ?
- वह लड़की है या लड़का?
- तुम्हारा उससे क्या रिश्ता है?
- उसका जन्म कहाँ हुआ?
- वह शक्ल में किससे मिलता/मिलती है?
- उसके बालों का रंग कैसा है?
- उसकी आँखों का रंग कैसा है?
- क्या उसके दाँत हैं?
- उसे खाने में क्या देते हैं?
- अभी उसकी लंबाई कितनी है?
- बच्चा दिन में कितनी देर सोता है?
- वह क्या-क्या आवाजें निकालता है?
- वह किसके पास ज़्यादा रहता है?
- अपनी कॉपी में बच्चे का एक फ़ोटो चिपकाओ या चित्र बनाओ।
क्या तुम्हारी कक्षा या स्कूल में भी दूसरी जगह से बच्चे आए हैं? यदि हाँ, तो उनसे बातचीत करो।
- वे कहाँ से आए हैं?
- पहली जगह का स्कूल कैसा था?
- उन्हें यहाँ क्या-क्या नया लगा?
- क्या उन्हें यह बदलाव अच्छा लगा?
तुम जब किसी शादी में गए थे, उसमें तुमने क्या-क्या देखा? अपनी कॉपी में चित्र बनाकर बताओ। कक्षा के और बच्चों के चित्र भी देखो।
बदलाव का कारण लिखो।
निम्मी के परिवार में-
क्या परिवारों में बदलाव कुछ और कारणों से भी हो सकते हैं? पता करो, किन-किन कारणों से?
याद है, कक्षा तीन में तुमने सीतम्मा के परिवार के पेड़ का चित्र देखा था?
- तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
- अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
- क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
- अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
- इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?
तुम्हारे आज के परिवार का पेड़ तुम्हारे दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ से किस तरह अलग है?
तुम्हारी दादी या नानी को कहाँ तक की पढ़ाई करने का मौका मिला था?
- क्या तुम्हारे आस-पास कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनका स्कूल छूट गया है। बात करके पता करो कि क्या वे फिर से पढ़ना चाहते हैं?
- वे आजकल क्या कर रहे हैं?
