English

सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है? - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है?

Answer in Brief
Advertisements

Solution

सत्याग्रह के विचार का मूल आधार सत्य की शक्ति पर आग्रह तथा सत्य की खोज करना है। गांधी जी इसके प्रबल समर्थक थे तथा उन्होंने इसकी व्याख्या इस प्रकार की - 

  1. अगर आपका उद्देश्य सच्चा है, यदि आपका संघर्ष अन्याय के खिलाफ है तो उत्पीड़क से मुकाबला करने के लिए आपको किसी शारीरिक बल की आवश्यकता नहीं।
  2. प्रतिशोध की भावना या आक्रमकता का सहारा लिए बिना सत्याग्रही केवल अहिंसा के सहारे भी अपने संघर्ष में सफल हो सकता है।
  3. इसके लिए दमनकारी शत्रु की चेतना को झिंझोड़ना चाहिए। उत्पीड़क शत्रु को ही नहीं बल्कि सभी लोगों को हिंसा के जरिए सत्य को स्वीकार करने पर विवश करने की बजाए सच्चाई को देखने और उसे सहज भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
  4. इस संघर्ष में अंततः सत्य की ही जीत होती है। गांधी जी का अटूट विश्वास था कि अहिंसा का धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है।
shaalaa.com
पहला विश्वयुद्ध, ख़िलाफ़त और असहयोग - सत्याग्रह का विचार
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: भारत में राष्ट्रवाद - व्याख्या करें [Page 50]

APPEARS IN

NCERT Samajik Vigyaan Bharat aur Samkaalin Vishv 2 [Hindi] Class 10
Chapter 2 भारत में राष्ट्रवाद
व्याख्या करें | Q 2. | Page 50
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×