Advertisements
Advertisements
Question
समकोण त्रिभुज के कर्ण के अंतय बिंदु (1, 3) और (−4, 1) हैं। त्रिभुज के पाद (legs) (समकोणीय भुजाओ) का एक समीकरण ज्ञात कीजिए जो कि दोनों अक्षरों के सामांतर हो।
Advertisements
Solution
माना त्रिभुज ABC एक समकोणीय त्रिभुज है जिसका कर्ण AB है। A और B के निर्देशांक क्रमशः (1, 3) और (−4, 1) हैं।
मान लीजिए BC की ढाल m है।

AC ⊥ BC
∴ AC की ढाल = `-1/"m"`
रेखा BC का समीकरण,
y – y1 = m(x – x1)
y – 1 = m(x + 4)
या mx – y + 4m + 1 = 0 ............(i)
रेखा AC का समीकरण
y – 3 = `- 1/"m" ("x" - 1)`
या my – 3m = – x + 1
या x + my – 3m – 1 = 0 …..........(ii)
यह दोनों रेखाएँ m के दिए मान से इन का समीकरण ज्ञात कर सकते हैं। यदि BC भुजा x-अक्ष के समांतर हो तो m = 0
BC का समीकरण, y – 1 = 0
या y = 1
∴ AC, y-अक्ष के समांतर हो और यह A(1, 3) से जाती है। अतः AC का समीकरण x = 1
अत: BC और AC के समीकरण y = 1 और x = 1 हैं।
