Advertisements
Advertisements
Question
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
Advertisements
Solution
भारत सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सुधारने तथा कल्याण एवं स्वैच्छिक आधार पर जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा देने के लिए 1952 में विस्तृत परिवार नियोजन कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 ने किशोर/किशोरियों की पहचान जनसंख्या के उस प्रमुख भाग के रूप में की, जिस पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के उद्देश्यः
- 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना।
- शिशु मृत्यु दर को प्रति 100 में 30 से कम करना।
- व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाना।
- लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
- परिवार नियोजन को एक जन केंद्रित कार्यक्रम बनाना
- किशोरों को पोषण सेवाएँ तथा खाद्य संपूरक सेवाएँ उपलब्ध कराना।
- गर्भ निरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के भीतर बनाना।
- बाल-विवाह को रोकने के कानूनों को सुदृढ़ करना।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है?
निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है
2011 की जनगणना के अनुसार एक 'साक्षर' व्यक्ति वह है
जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।
1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?
आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।
जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।
व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है?
स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?
