हिंदी

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

भारत सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सुधारने तथा कल्याण एवं स्वैच्छिक आधार पर जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा देने के लिए 1952 में विस्तृत परिवार नियोजन कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 ने किशोर/किशोरियों की पहचान जनसंख्या के उस प्रमुख भाग के रूप में की, जिस पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के उद्देश्यः

  • 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना।
  • शिशु मृत्यु दर को प्रति 100 में 30 से कम करना।
  • व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाना।
  • लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • परिवार नियोजन को एक जन केंद्रित कार्यक्रम बनाना
  • किशोरों को पोषण सेवाएँ तथा खाद्य संपूरक सेवाएँ उपलब्ध कराना।
  • गर्भ निरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के भीतर बनाना।
  • बाल-विवाह को रोकने के कानूनों को सुदृढ़ करना।
shaalaa.com
जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रिया
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: जनसंख्या - अभ्यास [पृष्ठ ६२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Samajik Vigyaan Samkaalin Bharat - 1 [Hindi] Class 9
अध्याय 6 जनसंख्या
अभ्यास | Q 6. | पृष्ठ ६२
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×