हिंदी

स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

स्वस्थ जनसंख्या की संरचना का एक महत्त्वपूर्ण घटक है जो कि विकास की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। स्वस्थ जनसंख्या राष्ट्र के लिए एक परिसंपत्ति होती है। एक अस्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षाकृत स्वस्थ व्यक्ति अधिक उत्पादनशील तथा दक्ष होता है। वह अपने सामर्थ्य को क्रियाविंत कर सकता/सकती है तथा समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकता/सकती है। सरकारी कार्यक्रमों के निरंतर प्रयास के द्वारा भारत की जनसंख्या के स्वास्थ्य स्तर में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है। परिणामस्वरूप, मृत्यु दर जो 1951 में (प्रति हजार) 25 थी, 2001 में घटकर (प्रति हजार) 8.1 रह गई है। जीवन प्रत्याशा जो कि 1951 में 36.7 वर्ष थी, बढ़कर 2001 में 64.6 वर्ष हो गई है।

shaalaa.com
जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रिया
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: जनसंख्या - अभ्यास [पृष्ठ ६२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Samajik Vigyaan Samkaalin Bharat - 1 [Hindi] Class 9
अध्याय 6 जनसंख्या
अभ्यास | Q 5. | पृष्ठ ६२
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×