English

राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

दिनांक:१५ मार्च २०२२

गायत्री परदेशी,
पूजा गार्डन,
महात्मा गांधी रोड,
नांदेड - 431601।

प्रिय सहेली,

आशा करती हूँ की तुम वहाँ ठीक होंगी और तुम्हारा स्वास्थ्य भी ठीक होगा। हम भी यहाँ ठीक है। पिछली बार जब हम सभी दोस्त मिले थे तो बहुत मजा आया था। अब वो समय फिर आया है जब हम सभी फिर मिलेंगे और वो भी बहोत जल्द क्योंकि 31 मार्च को मेरे बड़े भाई अमित की शादी निश्चित हुई है। मैंने पत्र के साथ आमंत्रित पत्रिका भेजी है। मैं चाहती हूँ कि आप विवाह से कुछ दिन पहले ही यहाँ आ जावो। क्योंकि मुझे यहाँ कई प्रकार के इंतजाम करने हैं। यह मेरे अकेले के लिए आसान नहीं है। यदि तुम जल्दी आ जाओगी तो मेरा बोझ कुछ कम हो जाएगा। इसके अतिरिक्त तुम मेरी सबसे विश्वासपात्र सहेली हो। 

आशा है कि तुम इस अवसर का पूर्ण रूप से आनंद उठाओगी। मैं तुम्हारे यहाँ आने की प्रतीक्षा करूँगी। यदि तुम मुझे अपने आने का समय बता सको तो मैं तुम्हें लेने स्टेशन पर आ जाऊँगी। अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना।

तुम्हारी सहेली,
राधिका पांडे,
गणेशनगर,
औरंगाबाद।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Official

APPEARS IN

RELATED QUESTIONS

वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :

दिनांक: ........
संबोधन: ........
अभिवादन: ........
प्रारंभ:

       विषय विवेचन:

      --------------------------------------------------------------------------

      --------------------------------------------------------------------------

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
........
नाम: ........
पता: ........
ई-मेल आईडी: ........


अपने प्रिय लेखक/कवि को पत्र लिखकर उनकी किसी रचना के बारे में अपना मत व्यक्‍त कीजिए।


आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।


इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में छोटी बहन/छोटे भाई को सतर्क करने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आप अपने आसपास अनेक अशिक्षित प्रौढ़ो को देखते हैं और उन्हें साक्षर बनाने हेतु कुछ प्रयास करते हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए अपने मित्र मानव को पत्र लिखिए।

आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। दैनिक समाचार पत्र से पता चला है कि स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (बी. लिब./पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।


आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके क्षेत्र के पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना दिया है जिससे वहाँ के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।


व्यावसायिक पत्र:

आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×