Advertisements
Advertisements
Question
आप सृष्टि/सार्थक हैं। बंगलुरु से चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय आपका कीमती सामान वाला बैग जल्दबाजी में गाड़ी में ही रह गया। आपके द्वारा की गई शिकायत से आपको अपना बैग वापस मिल गया। प्रबधंन की प्रशंसा करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Advertisements
Solution
दिनांक - 3/2/2022
संपादक महोदय,
अमर उजाला,
अलीगढ़
विषय - कीमती सामान मिलने पर रेल प्रबंधन की प्रशंसा।
महोदय,
उपर्युक्त विषय के संदर्भ उल्लेख है की मेरा नाम सार्थक है। मैं आपके अखबार का नियमित पाठक हूँ। आपके समाचार पत्र के माध्यम से रेलवे प्रबंधन के सराहनीय कार्य के लिए सभी का ध्यान खीचना चाहता हूँ। आशा है आप इसको आपके समाचार पत्र में प्रकाशित करेंगे। मुझे बड़े हर्ष के साथ कहना है की दो माह पूर्व मैंने बंगलुरु से चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा की थी । लेकिन जल्दबाजी में अपना कीमती सामान वाला बैग गाड़ी में ही भूल गया था जिसकी शिकायत बंगलुरु रेलवे से की थी, उनके प्रयास से मेरा बैग वापस मिल गया। रेलवे के इस सराहनीय प्रयास के लिए प्रबंधन के सभी लोगों की प्रशंसा करता हूँ। इस खबर से सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
धन्यवाद
भवदीय
सार्थक
संजीवनी कॉलोनी,
अमरावती
Notes
- आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
- विषय वस्तु - 3 अंक
- भाषा - 1 अंक
