English

'पूरक पाठ्‌य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए: 'माता का अँचल' पाठ जैसा वात्सल्य क्या वर्तमान की भागती-सी व्यस्त जिंदगी में भी देखने को - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

'पूरक पाठ्‌य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:

'माता का अँचल' पाठ जैसा वात्सल्य क्या वर्तमान की भागती-सी व्यस्त जिंदगी में भी देखने को मिलता है? इस प्रश्न के उत्तर में उपयुक्त तर्क भी दीजिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

'माता का अँचल' पाठ जैसा वात्सल्य, वर्तमान की भागती-सी व्यस्त जिंदगी में कम देखने को मिलता है, लेकिन पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। लेखक माता-पिता के वात्सल्यपूर्ण छाँव में बड़ा होता है, लेकिन आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ऐसा वात्सल्य दिखाई नहीं देता। एकल परिवारों के चलन के कारण अक्सर घर में केवल कामकाजी माता-पिता ही होते हैं। अपने-अपने काम के दबाव और तनाव के चलते माता-पिता की मनोदशा ऐसी नहीं रहती कि वे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता सकें। फिर भी, तकनीक और नई सोच के माध्यम से माता-पिता आज भी अपने बच्चों की भलाई और परवरिश के प्रति गंभीर रहते हैं। अब, दो-ढाई साल की उम्र से ही बच्चों को प्री-प्राइमरी स्कूल भेजा जाने लगता है और उन पर शिक्षा, परीक्षा, और करियर का भारी दबाव रहता है। आज के बच्चे दादा-दादी, नाना-नानी के स्नेह और प्रकृति के सान्निध्य से भी वंचित हो रहे हैं।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2023-2024 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×