English

पता लगाओ, इनमें से कौन-कौन सी चीज़ कहाँ-कहाँ अधिक खाई जाती है। चावल, रागी, मक्का, बाजरा, गेहूँ, जई, कप्पा (टैपिओका), जौ

Advertisements
Advertisements

Question

पता लगाओ, इनमें से कौन-कौन सी चीज़ कहाँ-कहाँ अधिक खाई जाती है।

चावल, रागी, मक्का, बाजरा,

गेहूँ, जई, कप्पा (टैपिओका), जौ

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

  • गेहूँ: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
  • चावल: कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
  • रागी: महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक
  • बाजरा: भटिंडा, राजस्थान
  • मक्का: उत्तर प्रदेश, पंजाब
  • जौ: राजस्थान, हरियाणा
  • जई: पंजाब, हरियाणा
  • कप्पा: असम, केरल, आंध्र प्रदेश
shaalaa.com
खाना अपना-अपना
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: खाना अपना-अपना - खाना अपना-अपना [Page 42]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 3
Chapter 6 खाना अपना-अपना
खाना अपना-अपना | Q 3. | Page 42

RELATED QUESTIONS

अपनी-अपनी थाली में जो लिखा है, उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखो।


चित्र में तुमने देखा कि एक बच्चे के घर खाना बना ही नहीं। यह किन कारणों से हो सकता है?


क्या तुम्हारे साथ कभी ऐसा हुआ है कि भूख लगी हो और कुछ भी खाने को नहीं मिला? अगर हाँ तो क्यों?


कहानी में जितने लोग आए, उनमें से कितने लोग भुट्टा खा पाएँगे? और क्यों?

अपना-अपना खाना

विपुल के परिवार में कुछ लोग कई चीज़ें नहीं खाते, जो वह खाता है। सोचो उसके परिवार के लोग वे चीज़ें खाते ही नहीं या खा नहीं सकते?

आओ विपुल के परिवार के बारे में पढ़ें-

स्कूल से घर जाते-जाते विपुल ने एक भुट्टा खरीद। भुट्टा खाते-खाते विपुल घर में घुसा और माँ से पूछा - माँ छुटकी कहाँ है? पहले तो मैं उसे ही देखूँगा।

माँ ने हाँसते हुए कहा - छुटकी ऊपर कमरे में है।

विपुल ने दादी का हाथ पकड़कर कहा - दादी, तुम भी चलो न!

माँ ने कहा - रुको, मैंने बा की रोटी दाल में डालकर रखी है। पहले वे खा तो लें।

बेटा आज तो दाल में शक़्कर ठीक से डाली है न? यहाँ नागपुर आकर तुम लोग अपना खाना भूलते जा रहे हो - दादी ने माँ से कहा।

माँ ने जवाब दिया - बा, मैंने चख कर देखी है , बढ़िया बनी है।

मैं दादी का खाना भी ऊपर ले जाता हूँ - कहते हुए विपुल ने थाली उठाई और फटाफट सीढ़ियाँ चढ़ गया। दादी जल्दी चढ़ो न! - विपुल ने पुकारा।

दादी ने कहा - जब मैं तुम्हारी उम्र की थी तब मैं इतनी देर में सीढ़ियाँ तो क्या पहाड़ भी चढ़ जाती थी।

विपुल ने अंदर जाकर अपना भुट्टा मामी को थमाया और हाथ धोकर छुटकी को उठा लिया।

अचानक छुटकी ने रीना शुरू कर दिया। यह अब ऐसे चुप नहीं होगी, इसे भूख लगी है - कहते हुए मामी छुटकी को दूध पिलाने बैठ गई।


अपने आस-पास के बड़ों से पूछकर तालिका भरो-

  क्या-कया खा पाते हैं क्या-क्या नहीं खा पाते
बच्चा    
जवान    
बूढ़ा    

जिन चीजों को तुम ज़्यादा खाते हो उन पर Ο लगाओ।

चावल, रागी, मक्का, बाजरा,

गेहूँ, जई, कप्पा (टैपिओका), जौ


उन तीन चीजों के नाम लिखो जो तुम्हें खाने में पसंद हैं, और तीन चीजों जो तुम्हें नापसंद हैं।

पसंद      
नापसंद      

क्या तुम्हारी पसंद-नापसंद तुम्हारे परिवार के लोगों से मिलती है?


जो चीजों खाईं जाती हैं उन पर '✓' का निशान लगाओ। यदि तुम्हें किसी चीज़ के बारे में नहीं पता तो शिक्षक से पूछ सकते हो।

केले के फूल   मुर्गी का अंडा    गोभी  
सैंजन के फूल   अरवी के पत्ते   माँस  
खुंबी   चूहा   कलौंजी  
कमल डंडी   मछली   केकड़ा  
लाल चींटी   बाजरे की रोटी   घास  
पिछले दिन की रोटी   मेढ़क   आँवला  
नारियल का तेल   ऊँटनी का दूध   चने की रोटी  

खाने की कुछ ऐसी चीज़ों के नाम लिखो, जो तुमने कभी नहीं खाईं, लेकिन खाने का मन करता है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×