English

प्राथमिक ऐल्किल हैलाइड C4H9Br (क), ऐल्कोहॉलिक KOH में अभिक्रिया द्वारा यौगिक (ख) देता है। यौगिक ‘ख’ HBr के साथ अभिक्रिया से यौगिक ‘ग’ देता है जो कि यौगिक ‘क’ का समावयवी है।

Advertisements
Advertisements

Question

प्राथमिक ऐल्किल हैलाइड C4H9Br (क), ऐल्कोहॉलिक KOH में अभिक्रिया द्वारा यौगिक (ख) देता है। यौगिक ‘ख’ HBr के साथ अभिक्रिया से यौगिक ‘ग’ देता है जो कि यौगिक ‘क’ का समावयवी है। जब यौगिक ‘क’ की अभिक्रिया सोडियम धातु से होती है तो यौगिक ‘घ’ C8H18 बनता है, जो कि ब्यूटिल ब्रोमाइड की सोडियम से अभिक्रिया द्वारा बने उत्पाद से भिन्न है। यौगिक ‘क’ का संरचना सूत्र दीजिए तथा सभी अभिक्रियाओं की समीकरण दीजिए।

Chemical Equations/Structures
Long Answer
Advertisements

Solution

आण्विक सूत्र C4H9Br के दो प्राथमिक हैलाइड निम्नलिखित हो सकते हैं –

\[\ce{\underset{{n-ब्यूटिल ब्रोमाइड}}{CH3CH2CH2CH2Br}}\] तथा

\[\begin{array}{cc}
\phantom{.........}\ce{CH3}\\
\phantom{......}|\\
\ce{\underset{{आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड}}{CH3 - CH - CH2Br}}
\end{array}\]

अतः यौगिक (क) या तो n-ब्यूटिल ब्रोमाइड है या आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड।

चूँकि यौगिक ‘क’ की अभिक्रिया सोडियम धातु से होने पर यौगिक ‘घ’ (आण्विक सूत्र C8H18) प्राप्त होता है जो कि n-ब्यूटिल ब्रोमाइड की अभिक्रिया सोडियम धातु से होने पर प्राप्त यौगिक से भिन्न है, इसलिए यौगिक ‘क’ आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड होना चाहिए तथा यौगिक ‘घ’ 2, 5-डाइमेथिलहेक्सेन होना चाहिए।

\[\ce{2CH3CH2CH2CH2Br + 2Na ->[{वुर्ट्ज अभिक्रिया}] \underset{{n-ऑक्टेन}}{CH3CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3}}\]

\[\begin{array}{cc}
\phantom{......}\ce{CH3}\phantom{....................}\ce{CH3}\phantom{.................}\ce{CH3}\phantom{..........}\\
\phantom{........}|\phantom{........................}|\phantom{....................}|\phantom{...............}\\
\ce{2CH3 - CH - CH2Br ->[{वुर्ट्ज अभिक्रिया}] \underset{{2, 5-डाइमेथिलहेक्सेन ‘घ’}}{CH3 - CH - CH2 - CH2 - CH - CH3}}
\end{array}\]

अब यदि यौगिक ‘क’ आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड है तो यौगिक ‘ख’, जो यौगिक ‘क’ की ऐल्कोहॉलिक KOH से अभिक्रिया द्वारा प्राप्त होता है, 2-मेथिल-1-प्रोपीन होना चाहिए।

\[\begin{array}{cc}
\phantom{.......}\ce{CH3}\phantom{...............................}\ce{CH3}\phantom{..}\\
\phantom{....}|\phantom{...................................}|\phantom{..}\\
\ce{\underset{{आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड ‘क’}}{CH3 - CH - CH2Br} ->[KOH (alc.), {उष्मा}][{विहाइड्रोहैलोजनीकरण}] \underset{{2-मेथिल-1-प्रोपीन ‘ख’}}{CH3 - C = CH2}}
\end{array}\]

यौगिक ‘ख’ HBr के साथ अभिक्रिया से मार्कोनीकॉफ नियम के अनुसार यौगिक ‘ग’ देता है। इसलिए यौगिक ‘ग’ तृतीयक-ब्यूटिल ब्रोमाइड है जो यौगिक ‘क’ (आइसोब्यूटिल ब्रोमाइड) का एक समावयव है।

\[\begin{array}{cc}
\ce{CH3}\phantom{.................}\ce{CH3}\phantom{}\\
|\phantom{.....................}|\phantom{...}\\
\ce{\underset{{2-मेथिल-1-प्रोपीन ‘ख’}}{CH3 - C = CH2} ->[HBr][{मार्कोनीकॉफ योग}] CH3 - C - CH3}\\
\phantom{...................}|\\
\phantom{...........................}\ce{\underset{{(यौगिक ‘क’ का समावयव)}}{\underset{{तृतीयक-ब्यूटिल ब्रोमाइड ‘ग’}}{Br}}}
\end{array}\]

इस प्रकार, ‘क’ आईसोब्यूटिल ब्रोमाइड, ‘ख’ 2-मेथिल-1-प्रोपीन, ‘ग’ तृतीयक-ब्यूटिल ब्रोमाइड तथा ‘घ’ 2, 5-डाइमेथिलहेक्सेन है।

shaalaa.com
ऐल्किल हैलाइडों के विरचन की विधियाँ
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: हैलाेऐक्लेन तथा हैलाेऐरिन - अभ्यास [Page 195]

APPEARS IN

NCERT Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
Chapter 6 हैलाेऐक्लेन तथा हैलाेऐरिन
अभ्यास | Q 6.21 | Page 195

RELATED QUESTIONS

C5H12 अणुसूत्र वाले समावयवी ऐल्केनो में से उसको पहचानिए जो प्रकाशरासायनिक क्लोरीनन पर देता है –

केवल एक मोनोक्लोराइड।


C5H12 अणुसूत्र वाले समावयवी ऐल्केनो में से उसको पहचानिए जो प्रकाश रासायनिक क्लोरीनन पर देता है –

तीन समावयवी मोनोक्लोराइड।


C5H12 अणुसूत्र वाले समावयवी ऐल्केनो में से उसको पहचानिए जो प्रकाश रासायनिक क्लोरीनन पर देता है –

चार समावयवी मोनोक्लोराइड।


निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे?

एथेनॉल से ब्यूट-1-आइन


निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे?

प्रोपीन से 1-नाइट्रोप्रोपीन


निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे?

प्रोपीन से प्रोपाइन


निम्नलिखित परिवर्तन कैसे संपन्न किए जा सकते हैं?

बेन्जिल ऐल्कोहॉल से 2-फेनिल एथेनॉइक अम्ल


निम्नलिखित परिवर्तन कैसे संपन्न किए जा सकते हैं?

तृतीयक-ब्यूटिल ब्रोमाइड से आइसो-ब्यूटिल ब्रोमाइड


ऐल्किल हैलाइड को ऐल्कोहॉल की _____ से अभिक्रिया द्वारा बनाया जा सकता है।

(i) HCl + ZnCl2

(ii) लाल P + Br2

(iii) H2SO4 + KI

(iv) उपरोक्त सभी


ऐल्किल फ्लुओराइडों का विरचन ऐल्किल क्लोराइड/ब्रोमाइड को ______ अथवा ______ की उपस्थिति में गरम करके किया जा सकता है।

(i) CaF2

(ii) CoF2

(iii) Hg2F2

(iv) NaF


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×