English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए: आप अनुज/अनुजा हैं। आपके क्षेत्र में विद्युत की कटौती बहुत अधिक हो रही है और आपकी वार्षिक परीक्षा नजदीक है। विद्युत विभाग के अधिकारी को पत्र - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप अनुज/अनुजा हैं। आपके क्षेत्र में विद्युत की कटौती बहुत अधिक हो रही है और आपकी वार्षिक परीक्षा नजदीक है। विद्युत विभाग के अधिकारी को पत्र लिखकर सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिनों में आपके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति निर्बाधित हो।

Writing Skills
Advertisements

Solution

परीक्षा भवन,
सरस्वती विद्या मंदिर,
शास्त्री नगर,
इंदौर

दिनांक: 10 नवम्बर, 2025

सेवा में,
विद्युत अधिकारी,
विद्युत विभाग,
शास्त्री नगर,
इंदौर

विषय: बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए निवेदन।

महोदय,

मैं शास्त्री नगर, इंदौर की निवासी तथा सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा हूँ। मैं आपके ध्यान में अपने क्षेत्र में हो रही बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्या लाना चाहती हूँ। आजकल हमारे इलाके में बिजली की कटौती बहुत अधिक हो रही है। सुबह या रात किसी भी समय बिजली चली जाती है। दिन में किसी तरह पढ़ाई हो जाती है, लेकिन रात के समय बिना बिजली के पढ़ना बहुत कठिन हो जाता है। कई बार देर रात तक बिजली नहीं आती, जिससे हमारी पढ़ाई प्रभावित होती है।

हमारी वार्षिक परीक्षाएँ नज़दीक आ रही हैं, इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस समस्या का शीघ्र समाधान करें, ताकि हमें नियमित रूप से पढ़ाई करने में सुविधा मिल सके। हम इसके लिए आपके आभारी रहेंगे।

धन्यवाद

भवदीया,
अनुजा

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×