English

निम्नलिखित पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़िए: भारतीय रिज़र्व बैंक नयी दिल्ली कार्यपालक निदेशक आर.बी.आई./2006/136 फा.सं. 118/11/37.01/2005-06 पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इसकी पावती रिज़र्व बैंक को भेजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

भारतीय रिज़र्व बैंक
नयी दिल्ली

कार्यपालक निदेशक
आर.बी.आई./2006/136
फा.सं. 118/11/37.01/2005-06
6 अप्रैल, 2006
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक
सभी सार्वजनिक और निजी बैंक
नयी दिल्ली

विषय: सिक्के की स्वीकृति और वितरण संबंधी

महोदय/महोदया,

आप अपनी शाखाओं को तत्काल आदेश दें कि वे जनता के किसी भी सदस्य से बिना किसी प्रतिबंध के सभी मूल्यवर्गों के सिक्के स्वीकार करें। यदि कोई उपभोक्ता सिक्कों की माँग करता है तो उसे सभी मूल्यवर्गों के सिक्के भी उपलब्ध करवाने होंगे।
हालांकि 5, 10 और 20 पैसे मूल्यवर्ग के छोटे सिक्के बनाना बंद कर दिया गया है जबकि पहले जारी सिक्के जो अब भी प्रचलन में हैं। वे वैध मुद्रा बने रहेंगे। कृपया इसकी पावती भेजें तथा अपनी कार्यवाही से अवगत करवाएँ।

भवदीय
(डॉ रश्मि सिन्हा)
कार्यपालक निदेशक

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इसकी पावती रिज़र्व बैंक को भेजिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

पंजाब नेशनल बैंक
नयी दिल्ली

दिनांक: 10 अप्रैल, 2006

सेवा में,
कार्यपालक निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
नयी दिल्ली

विषय: सिक्के की स्वीकृति और वितरण संबंधी पत्र की पावती।

महोदय/महोदया,

दिनांक 6 अप्रैल, 2006 को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी पत्र संख्या आर.बी.आई./2006/136 तथा फा.सं. 118/11/37.01/2005-06 प्राप्त हुआ। पत्र में सभी मूल्यवर्गों के सिक्कों को जनता से बिना किसी प्रतिबंध के स्वीकार करने तथा माँग करने पर सभी मूल्यवर्गों के सिक्के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हमने उक्त निर्देशों को संज्ञान में ले लिया है और बैंक की सभी शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। छोटे मूल्यवर्ग के पूर्व में जारी सिक्कों को वैध मुद्रा के रूप में स्वीकार करने संबंधी निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।

कृपया इस पत्र की पावती स्वीकार करने का कष्ट करें।

भवदीय
अरुण कुमार

महाप्रबंधक
पंजाब नेशनल बैंक
नयी दिल्ली

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 14: कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया - पाठ से संवाद [Page 181]

APPEARS IN

NCERT Hindi Abhivyakti aur Madhyam Class 11 and 12
Chapter 14 कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया
पाठ से संवाद | Q 1. (क) | Page 181
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×