Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़िए:
|
भारतीय रिज़र्व बैंक कार्यपालक निदेशक विषय: सिक्के की स्वीकृति और वितरण संबंधी महोदय/महोदया, आप अपनी शाखाओं को तत्काल आदेश दें कि वे जनता के किसी भी सदस्य से बिना किसी प्रतिबंध के सभी मूल्यवर्गों के सिक्के स्वीकार करें। यदि कोई उपभोक्ता सिक्कों की माँग करता है तो उसे सभी मूल्यवर्गों के सिक्के भी उपलब्ध करवाने होंगे। भवदीय |
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इसकी पावती रिज़र्व बैंक को भेजिए।
Advertisements
उत्तर
पंजाब नेशनल बैंक
नयी दिल्ली
दिनांक: 10 अप्रैल, 2006
सेवा में,
कार्यपालक निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
नयी दिल्ली
विषय: सिक्के की स्वीकृति और वितरण संबंधी पत्र की पावती।
महोदय/महोदया,
दिनांक 6 अप्रैल, 2006 को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी पत्र संख्या आर.बी.आई./2006/136 तथा फा.सं. 118/11/37.01/2005-06 प्राप्त हुआ। पत्र में सभी मूल्यवर्गों के सिक्कों को जनता से बिना किसी प्रतिबंध के स्वीकार करने तथा माँग करने पर सभी मूल्यवर्गों के सिक्के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हमने उक्त निर्देशों को संज्ञान में ले लिया है और बैंक की सभी शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। छोटे मूल्यवर्ग के पूर्व में जारी सिक्कों को वैध मुद्रा के रूप में स्वीकार करने संबंधी निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।
कृपया इस पत्र की पावती स्वीकार करने का कष्ट करें।
भवदीय
अरुण कुमार
महाप्रबंधक
पंजाब नेशनल बैंक
नयी दिल्ली
